एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki WagonR: चाहिए दमदार माइलेज वाली कार, तो ये गाड़ी आपको नहीं करेगी निराश

Best Mileage Car: इस कार का मुकाबला टाटा टियागो से होता है, जिसमें एक 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है. साथ ही इसमें सीएनजी और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन का भी विकल्प मौजूद है.

Maruti Suzuki WagonR: मारुति सुजुकी देश में बहुत सारे मॉडल्स की बिक्री करती है. इसके साथ ही कंपनी देश में लगातार नए मॉडल्स को भी ला रही है. इस साल कंपनी फ्रोंक्स और जिम्नी को देश में लॉन्च कर चुकी है और अगले महीने एक नई एमपीवी लॉन्च करने वाली है. लेकिन कंपनी की लोकप्रियता इतनी अधिक है कि लॉन्चिंग के बहुत सालों बाद भी मार्केट में इनकी डिमांड कम नहीं होती है. इन्हीं में से एक है मारुति सुजुकी वैगन आर, जो कंपनी के लिए हर महीने टॉप सेलर्स में से एक रहती है. पिछले महीने यह पूरे देश में बिक्री के मामले में तीसरे स्थान पर थी. इसकी इतनी अधिक बिक्री का एक कारण इसका ज्यादा माइलेज भी है. चलिए जानते हैं इस कार से जुड़ी डिटेल्स. 

फीचर्स

मारुति वैगनआर के फीचर्स की बात करें तो इसमें ईबीडी के साथ एबीएस, 7-इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले, हिल-होल्ड असिस्ट, चार-स्पीकर म्यूजिक सिस्टम, डुअल फ्रंट एयरबैग, स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो, रियर पार्किंग सेंसर और फोन कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं. 

पावरट्रेन

मारुति वैगन आर में दो इंजन के विकल्प मिलते हैं, जिसमें एक 1.0-लीटर पेट्रोल और एक 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन शामिल है. जो क्रमशः 67PS/89Nm और 90PS/113Nm का आऊटपुट जेनरेट करते हैं. इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है. जबकि सीएनजी वर्जन में सिर्फ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है. 

कितना मिलता है माइलेज

इसके 1-लीटर पेट्रोल इंजन के मैनुअल ट्रांसमिशन वेरिएंट में 23.56 किमी/लीटर, 1-लीटर पेट्रोल AMT वेरिएंट में 24.43 किमी/लीटर, 1.2-लीटर पेट्रोल मैनुअल वैरिएंट में 24.35 किमी/लीटर, 1.2-लीटर पेट्रोल एएमटी वेरिएंट में 25.19 किमी/लीटर और 1-लीटर पेट्रोल-CNG वेरिएंट में 34.05km/kg का माइलेज मिलता है.

वेरियंट्स और प्राइस

मारुति वैगन आर LXi, VXi, ZXi और ZXi+ जैसे चार ट्रिम्स में उपलब्ध है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 5.55 लाख रुपये से शुरू होती है, जो 7.43 लाख रुपये तक जाती है. इसके एलएक्सआई और वीएक्सआई ट्रिम्स में सीएनजी का भी ऑप्शन मिलता है. यह कार दो डुअल-टोन और 6 मोनोटोन रंगों में उपलब्ध है. इस कार में 341 लीटर का बूट स्पेस मिलता है. 

किससे होता है मुकाबला

इस कार का मुकाबला टाटा टियागो से होता है, जिसमें एक 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है. साथ ही इसमें सीएनजी और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन का भी विकल्प मौजूद है.

यह भी पढ़ें :- भारतीय कारों की विदेशों में भी धूम, ऑस्ट्रेलिया में लॉन्च हुई महिंद्रा एक्सयूवी 700

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश में कौन सा राज्य खरीद रहा सबसे ज्यादा EV, कहां रफ्तार सबसे धीमी?
देश में कौन सा राज्य खरीद रहा सबसे ज्यादा EV, कहां रफ्तार सबसे धीमी?
दिल्ली में कहां बेच सकते हैं अपने पुराने सीएनजी ऑटो? जान लीजिए
दिल्ली में कहां बेच सकते हैं अपने पुराने सीएनजी ऑटो? जान लीजिए
इंतजार खत्म! नए लुक और तगड़े फीचर्स के साथ लॉन्च हुई महिंद्रा Thar OG
इंतजार खत्म! नए लुक और तगड़े फीचर्स के साथ लॉन्च हुई महिंद्रा Thar OG
Maruti fronx का टॉप मॉडल खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए सैलरी? जानें पूरा गणित
Maruti fronx का टॉप मॉडल खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए सैलरी? जानें पूरा गणित

वीडियोज

IIT छात्र के सुसाइड केस में नया ट्विस्ट !
गरबा पर घमासान..जारी हिंदू-मुसलमान!
'छिट-पुट कांड' में हाफ एनकाउंटर
Greater Noida | UP News: थार वाले का 'मनोविज्ञान'...टशन में लेते हैं जान ? | ABP News
Janhit | Chitra Tripathi: ट्रंप ईरान के साथ डील कब करने वाले हैं ? | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-पाक युद्धविराम, ईरान को धमकी, AI का नया नामकरण...ट्रंप के भाषण की 10 बड़ी बातें
भारत-पाक युद्धविराम, ईरान को धमकी, AI का नया नामकरण...ट्रंप के भाषण की 10 बड़ी बातें
J&K: BJP विधायक विजय शर्मा का बेटा लापता, बैडमिंटन खेलने निकला था
J&K: BJP विधायक विजय शर्मा का बेटा लापता, बैडमिंटन खेलने निकला था
OTT Releases This Week: ये वीकेंड होगा धमाकेदार, थिएटर और ओटीटी पर आ रहीं ये 5 धांसू हॉलीवुड फिल्में
ये वीकेंड होगा धमाकेदार, थिएटर और ओटीटी पर आ रहीं ये 5 धांसू हॉलीवुड फिल्में
इस साल इन 10 दिग्गज क्रिकेटरों ने लिया संन्यास, लिस्ट देख उड़ जाएंगे होश
इस साल इन 10 दिग्गज क्रिकेटरों ने लिया संन्यास, लिस्ट देख उड़ जाएंगे होश
PoK में मुनीर की सेना की बर्बरता, प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग में 13 घायल
PoK में मुनीर की सेना की बर्बरता, प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग में 13 घायल
PM मोदी का कैबिनेट मंत्रियों के साथ 'चिंतन शिविर', इन मुद्दों पर होगा मंथन
PM मोदी का कैबिनेट मंत्रियों के साथ 'चिंतन शिविर', इन मुद्दों पर होगा मंथन
HIV की गोली से बेहतर 8 सप्ताह में लगने वाला इंजेक्शन, स्टडी में खुलासा
HIV की गोली से बेहतर 8 सप्ताह में लगने वाला इंजेक्शन, स्टडी में खुलासा
फसल बीमा का क्लेम किन वजहों से हो जाता है रिजेक्ट, जान लें किसान?
फसल बीमा का क्लेम किन वजहों से हो जाता है रिजेक्ट, जान लें किसान?
Embed widget