एक्सप्लोरर

28.65 km माइलेज और पैनोरमिक सनरूफ के साथ लॉन्च हुई Maruti Victoris, कौन सा वेरिएंट खरीदना सही?

Maruti Suzuki Victoris की कीमत 10.5 लाख से 19.99 लाख रुपये तक रखी गई है. अब सवाल है कि स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड, माइल्ड हाइब्रिड या CNG- कौन सा वेरिएंट आपके लिए सबसे बेहतर है? आइए विस्तार से जानते हैं.

Maruti Suzuki ने Victoris की कीमतों का ऐलान कर दिया है. SUV की शुरुआती कीमत 10.50 लाख रुपये से शुरू होकर 19.99 लाख रुपये तक जाती है. इसमें पेट्रोल, माइल्ड हाइब्रिड, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और CNG वेरिएंट्स दिए गए हैं. आइए विस्तार से जानते हैं कि कौन सा वेरिएंट खरीदना आपके लिए सबसे बेहतर हो सकता है.

Victoris का स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड

  • अगर आप माइलेज और एडवांस फीचर्स को प्राथमिकता देते हैं, तो Victoris का स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट सबसे अच्छा विकल्प है. इसकी कीमत 16.3 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप-एंड वेरिएंट की कीमत 20 लाख रुपये से थोड़ी कम है. स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड Victoris का सबसे पावरफुल वेरिएंट भी है. इसे आप इलेक्ट्रिक मोड पर भी चला सकते हैं और इसकी फ्यूल एफिशिएंसी सबसे ज्यादा है. इसलिए लंबी अवधि के लिए यह सबसे वैल्यू-फॉर-मनी ऑप्शन साबित होता है.

 Mild Hybrid Automatic

  • अगर आपका बजट थोड़ा कम है, लेकिन फिर भी आप एक फीचर-रिच SUV चाहते हैं, तो माइल्ड हाइब्रिड ऑटोमैटिक वेरिएंट आपके लिए बेहतर रहेगा. यह वेरिएंट स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड जितना एफिशिएंट नहीं है, लेकिन परफॉर्मेंस और कीमत के मामले में बेहतर है. इसकी कीमत 13.3 लाख रुपये से 17.7 लाख रुपये तक जाती है, जो मिड-रेंज खरीदारों के लिए एक अच्छा विकल्प है.

सबसे किफायती ऑप्शन है CNG वेरिएंट

  • जो खरीदार फ्यूल सेविंग को ज्यादा अहमियत देते हैं, उनके लिए CNG वेरिएंट एक अच्छा विकल्प है. हालांकि यह टॉप-एंड मॉडल्स में उपलब्ध नहीं है, लेकिन इसके बावजूद यह अच्छे फीचर्स के साथ आता है. CNG Victoris लंबी दूरी तय करने वाले ड्राइवर्स के लिए बेहद किफायती विकल्प है, हालांकि इसमें ऑटोमैटिक गियरबॉक्स नहीं मिलता. Maruti ने Victoris में इस बार ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) का ऑप्शन भी दिया है. यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो एडवेंचर और ऑफ-रोडिंग पसंद करते हैं. खास बात यह है कि AWD वेरिएंट शुरू से ही ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है, जिससे इसकी डिमांड बढ़ने की उम्मीद है.

कौन सा वेरिएंट खरीदें?

  • बता दें कि अगर कीमत और माइलेज को ध्यान में रखा जाए, तो स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट Victoris का सबसे बेहतर विकल्प है. इसमें न सिर्फ बेहतरीन माइलेज मिलता है, बल्कि इलेक्ट्रिक मोड पर ड्राइव करने का मजा भी. माइल्ड हाइब्रिड उन खरीदारों के लिए सही रहेगा, जिनका बजट स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड से कम है. वहीं, CNG वेरिएंट Economical fuel option खोजने वालों के लिए बढ़िया है. हालांकि, ध्यान रहे कि ये शुरुआती कीमतें हैं और समय के साथ Maruti Suzuki इन्हें बढ़ा सकती है.

ये भी पढ़ें: नई नवेली Maruti Victoris को खरीदने के लिए कितनी डाउन पेमेंट करनी होगी? जानिए EMI का हिसाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट
Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट
दिल्ली की सभी लोक अदालतों में नहीं निपटेगा चालान, कैसे जानें सही कोर्ट?
दिल्ली की सभी लोक अदालतों में नहीं निपटेगा चालान, कैसे जानें सही कोर्ट?
हाईवे पर काम न आए इमरजेंसी नंबर तो कहां करें शिकायत, तुरंत मिलेगी राहत
हाईवे पर काम न आए इमरजेंसी नंबर तो कहां करें शिकायत, तुरंत मिलेगी राहत
Hyundai और Honda का धमाका, जल्द आ रही 500km रेंज वाली 2 सस्ती EV
Hyundai और Honda का धमाका, जल्द आ रही 500km रेंज वाली 2 सस्ती EV

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद्
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद्
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Explained: कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया जा पहुंचा
कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया तक
Embed widget