एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki Swift 2024: आज बुक किया तो इतने दिनों बाद मिलेगी मारुति सुजुकी की ये कार, जानें कीमत

मारुति सुजुकी ने मई 2024 में अपनी नई जनरेशन स्विफ्ट को देश में लॉन्च किया है. इस कार पर 21 दिनों का वेटिंग पीरियड चल रहा है. नई मारुति सुजुकी स्विफ्ट एक बेहतरीन माइलेज कार मानी जाती है.

2024 Maruti Suzuki Swift: मारुति सुजुकी ने मई 2024 में अपनी नई जनरेशन स्विफ्ट को भारत में लॉन्च किया है. यह कार देश में काफी पसंद की जा रही है. जानकारी के अनुसार लॉन्च के बाद अब तक इस कार की लगभग 35 हजार यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है. वहीं अब इस नई कार पर वेटिंग पीरियड चल रहा है.

कितना है वेटिंग पीरियड

जानकारी के अनुसार नई मारुति सुजुकी स्विफ्ट को अगर आज बुक किया जाए तो इस कार की डिलीवरी करीब 21 दिनों बाद मिलेगी. हालांकि यह वेटिंग पीरियड अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकता है. मारुति सुजुकी ने इस कार को एलएक्सआई, वीएक्सआई और वीएक्सआई (ओ) जैसे तीन वेरिएंट्स में उतारा है. 6.49 9.60

क्या है खासियत

मारुति सुजुकी की नई जनरेशन स्विफ्ट में कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं. इस कार के फ्रंट और रियर में नया डिजाइन का बंपर मौजूद है. साथ ही इसमें एक एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप के साथ एलईडी डीआरएल भी दिए गए हैं. कार में 15 इंच के अलॉय व्हील्स भी मौजूद हैं.

दमदार इंजन

नई मारुति सुजुकी स्विफ्ट में 1.2 लीटर 3 सिलेंडर वाला जेड सीरीज पैट्रोल इंजन उपलब्ध कराया है. ये इंजन 82 पीएस की मैक्स पावर के साथ 112 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है. साथ ही इसे 5 स्पीड मैनुअल या ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ कनेक्ट किया गया है. कंपनी के अनुसार यह कार 25 किमी तक का माइलेज प्रदान करती है.

आधुनिक फीचर्स से है लैस

इस नई जनरेशन कार में 9-इंच के इंफोटेनमेंट स्क्रीन के साथ एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कार प्ले कनेक्ट दिया हुआ है. साथ ही इस कार में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ वायरलेस चार्जर जैसे बेहतरीन फीचर्स मौजूद हैं जो इसे सभी गाड़ियों से अलग बनाते हैं.

वहीं सेफ्टी फीचर्स की बात की जाए तो इसमें 6 एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी और टीसीएस यानी ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम दिया हुआ है.

क्या है कीमत

मारुति सुजुकी ने अपनी नई जनरेशन स्विफ्ट की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 6.49 लाख रुपये रखी है. वहीं टॉप मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 9.60 लाख रुपये तक जाती है. यह कार मार्केट में हुंडई एक्सटर और टाटा पंच जैसी गाड़ियों को कड़ी टक्कर देती है.

यह भी पढ़ें: Electric Vs Hybrid Cars: इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कार में किसे खरीदना है बेस्ट, यहां जानें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सस्ती कारों का दौर खत्म? एंट्री-लेवल सेगमेंट में क्यों घट रही खरीदारों की दिलचस्पी
सस्ती कारों का दौर खत्म? एंट्री-लेवल सेगमेंट में क्यों घट रही खरीदारों की दिलचस्पी
Ethanol Petrol Engine Signs: E20 पेट्रोल डलवाने के बाद कार में दिखे ये संकेत, तो तुरंत ले जाएं मैकेनिक के पास
E20 पेट्रोल डलवाने के बाद कार में दिखे ये संकेत, तो तुरंत ले जाएं मैकेनिक के पास
Ferrari ने लॉन्च की नई सुपरकार Amalfi Spider, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
Ferrari ने लॉन्च की नई सुपरकार Amalfi Spider, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कार के स्क्रैच हटाने के लिए सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं, घर पर ऐसे करें ठीक
कार के स्क्रैच हटाने के लिए सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं, घर पर ऐसे करें ठीक

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget