एक्सप्लोरर

अब 16 मई तक बंद रहेंगे मारुति सुजुकी के प्लांट्स, कोरोना महामारी के चलते लिया फैसला

इससे पहले मारुति सुजुकी ने अपने प्लांट्स को 9 मई तक बंद रखने का फैसला किया था. लेकिन कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है, ऐसे में कंपनी अब 16 मई तक अपने प्लांट्स में गाड़ियों का प्रोडक्शन नहीं करेगी.

कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर ने देश में कोहराम मचा रखा है. इससे ऑटो इंडस्ट्री भी अछूती नहीं रही है. देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने जहां अपने प्लांट्स नौ मई तक बंद रखने का फैसला किया था वहीं अब कंपनी ने इसे बढ़ाकर 16 मई कर दिया है. यानी अब मारुति के प्लांट्स में 16 मई तक गाड़ियों का प्रोडक्शन नहीं किया जाएगा. 

16 मई तक बंद रहेंगे प्लांट्स
मारुति सुजुकी इंडिया ने पिछले महीने अपने प्लांट्स बंद करने का ऐलान किया था, जिसे अब बढ़ाकर 16 मई कर दिया गया है. वहीं अब कंपनी की तरफ से बताया गया है कि वह इस समय का इस्तेमाल एनुअल मेनटेनेंस के लिए करेगी. देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए ये फैसला लिया है. हालांकि, इस दौरान इन प्रोडक्शन प्लांट में काम पूरी तरह से बंद नहीं होंगे कुछ काम होते रहेंगे.

सरकार ने की थी ये अपील
गौरतलब है कि कोरोना महामारी से देश में बिगड़े हालात को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी वाहन निर्माता कंपनियों से अपील की थी कि वह औद्योगिक ऑक्सीजन का इस्तेमाल न करें, जिससे कोरोना के मरीजों को ऑक्सीजन को पूरी तरह सप्लाई किया जा सके. पिछले महीने 25 अप्रैल को भारत सरकार की तरफ से एक सर्कुलर जारी किया गया था जिसमें औद्योगिक ऑक्सीजन के इस्तेमाल न करने की अपील की गई थी. सरकार ने कहा था कि जो ऑटो कंपनियां अपना प्रोडक्शन बंद नहीं कर रही हैं उन्हें गैसों के अन्य विकल्प को चुनना होगा.

इन कंपनियों ने भी बंद किया प्रोडक्शन
मारुति के अलावा देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने भी अपनी फैक्ट्री कोरोना के चलते बंद करने का फैसला लिया था. साथ ही टोयोटा और एमजी मोटर्स जैसी कंपनियों ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रोडक्शन बंद करने का ऐलान किया था.

ये भी पढ़ें

खरीदने जा रहे हैं नई कार तो इन 5 जरूरी बातों का रखें खास ध्यान, मिलेगा मैक्सिमम फायदा

कम बजट में मिल रही हैं ये शानदार कारें, जानिए फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol-Diesel छोड़ EV की ओर बढ़ रहे भारतीय, MG की इस नई टेक्नोलॉजी से बदलेगा ट्रेंड
Petrol-Diesel छोड़ EV की ओर बढ़ रहे भारतीय, MG की इस नई टेक्नोलॉजी से बदलेगा ट्रेंड
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी तो लगेगी लॉटरी, कंपनियों को देनी पड़ेगी ग्राहक को नई कार?
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी तो लगेगी लॉटरी, कंपनियों को देनी पड़ेगी ग्राहक को नई कार?
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच HPCL ने किए 3,600+ टेस्ट, जानिए क्या मिला
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच HPCL ने किए 3,600+ टेस्ट, जानिए क्या मिला
21 लाख रुपये की Triumph बाइक में ऐसा क्या खास? दुनिया में सिर्फ 750 यूनिट्स ही बिकेंगी
21 लाख रुपये की Triumph बाइक में ऐसा क्या खास? दुनिया में सिर्फ 750 यूनिट्स ही बिकेंगी

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Old SBI Passbook: घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
Embed widget