एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki Discount Offers: कार खरीदने का शानदार मौका, मारुति सुजुकी दे रही कारों पर तगड़े डिस्काउंट

Discount on Maruti Cars: अगर आप भी मारुति की नई कार लेने का प्लान बना रहे हैं तो यह सही समय हो सकता है, दरअसल कंपनी अपनी कारों पर डिस्काउंट ऑफर कर रही है. तो चलिए देखते हैं किस कार पर क्या ऑफर है.

Maruti Suzuki: इस अप्रैल महीने में नई कार खरीदने वाले ग्राहकों के पास बड़ी बचत करने का शानदार मौका है, क्योंकि देश की दिग्गज कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी, इस अप्रैल 2023 में अपनी कई कारों पर भारी डिस्काउंट ऑफर दे रही है. तो चलिए देखते हैं किस कार की खरीद पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है. 

मारुति ऑल्टो के 10

मारुति सुजुकी अपनी ऑल्टो के10 के अलग-अलग वेरिएंट्स पर अलग-अलग डिस्काउंट दे रही है. इस कार के मैनुअल ट्रांसमिशन वेरिएंट पर 40,000 रुपये की छूट के साथ 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है, जबकि इसके मैनुअल सीएनजी वेरिएंट पर 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 15,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है. जबकि इसके एएमटी वेरिएंट पर केवल 15,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस मिल रहा है.

Maruti Suzuki Discount Offers: कार खरीदने का शानदार मौका, मारुति सुजुकी दे रही कारों पर तगड़े डिस्काउंट 

मारुति सुजुकी एस-प्रेसो

मारुति सुजुकी अपनी एस-प्रेसो के मैनुअल ट्रांसमिशन वेरिएंट पर 30,000 रुपये की छूट के साथ 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रही  है, जबकि इसके S-CNG वेरिएंट पर 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 15,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस मिल रहा है. इसके एएमटी वेरिएंट पर कंपनी केवल 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रही है.

Maruti Suzuki Discount Offers: कार खरीदने का शानदार मौका, मारुति सुजुकी दे रही कारों पर तगड़े डिस्काउंट

मारुति सुजुकी सेलेरियो

कंपनी सेलेरियो के मैनुअल ट्रांसमिशन पेट्रोल वेरिएंट पर 25,000 रुपये का डिस्काउंट और 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रही है. जबकि इसके सीएनजी वेरिएंट पर 30,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है. इस कार के AMT वेरिएंट पर केवल 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है.

Maruti Suzuki Discount Offers: कार खरीदने का शानदार मौका, मारुति सुजुकी दे रही कारों पर तगड़े डिस्काउंट

मारुति सुजुकी वैगन आर

मारुति सुजुकी वैगनआर के 1.0L मैनुअल वेरिएंट पर 30,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है.  जबकि कंपनी इसके CNG वेरिएंट पर 15,000 रुपये का डिस्काउंट और 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रही है. साथ ही 1.2L मैनुअल पेट्रोल वेरिएंट पर 25,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है. लेकिन इसके AMT वेरिएंट पर ग्राहकों को केवल 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलेगा.

Maruti Suzuki Discount Offers: कार खरीदने का शानदार मौका, मारुति सुजुकी दे रही कारों पर तगड़े डिस्काउंट

मारुति सुजुकी स्विफ्ट

मारुति सुजुकी अपनी स्विफ्ट के Lxi और AMT पेट्रोल वेरिएंट्स पर 10,000 रुपये का डिस्काउंट और 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रही है. जबकि इसके Vxi, Zxi और Zxi+ पेट्रोल वेरिएंट्स पर 30,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है. हालांकि इसके  सीएनजी वेरिएंट पर केवल 10,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है.

Maruti Suzuki Discount Offers: कार खरीदने का शानदार मौका, मारुति सुजुकी दे रही कारों पर तगड़े डिस्काउंट

मारुति सुजुकी सियाज

मारुति सुजुकी एक नेक्सा प्रोडक्ट सियाज सेडान पर भी डिस्काउंट मिल रहा है. कंपनी इसके डेल्टा, जेटा और अल्फा वेरिएंट पर 3,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट और 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस ऑफर कर रही है.

Maruti Suzuki Discount Offers: कार खरीदने का शानदार मौका, मारुति सुजुकी दे रही कारों पर तगड़े डिस्काउंट 

मारुति सुजुकी इग्निस

मारुति सुजुकी नेक्सा के इग्निस मैनुअल और एएमटी वेरिएंट पर 25,000 रुपये की नगद छूट, 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है.

Maruti Suzuki Discount Offers: कार खरीदने का शानदार मौका, मारुति सुजुकी दे रही कारों पर तगड़े डिस्काउंट

मारुति सुजुकी बलेनो

मारुति सुजुकी बलेनो के डेल्टा, जेटा, अल्फा के मैनुअल ट्रांसमिशन वेरिएंट और जेटा, अल्फा एएमटी वेरिएंट के लिए चुनिंदा शहरों में 10,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है.

Maruti Suzuki Discount Offers: कार खरीदने का शानदार मौका, मारुति सुजुकी दे रही कारों पर तगड़े डिस्काउंट

यह भी पढ़ें :- कब करना है बाइक का इंजन ऑयल चेंज, इन चार तरीकों से लगाएं पता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

61.9 लाख की Tesla SUV, लग्जरी और रफ्तार का डबल डोज
61.9 लाख की Tesla SUV, लग्जरी और रफ्तार का डबल डोज
BS-VII लागू होने पर आज की गाड़ियों का क्या होगा, कैसे पड़ेगा असर?
BS-VII लागू होने पर आज की गाड़ियों का क्या होगा, कैसे पड़ेगा असर?
Tata Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO CNG, किसमें है दम?
Tata Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO CNG, किसमें है दम?
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 5 की मौत, मच गया हड़कंप
अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 5 की मौत, मच गया हड़कंप
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Embed widget