एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki Subscription: अब देश के इन चार शहरों में भी किराए पर ले सकेंगे मारुति की कारें, जानें क्या है प्रोसेस

मारुति सुजुकी ने अब जयपुर, इंदौर, मंगलौर और मैसूर में भी अपनी सब्सक्रिप्शन सर्विस को शुरू कर दिया है, जिसके बाद ये स्कीम अब देश के 19 शहरों में अवेलेबल है. इसमें आपको कार चलाने के लिए उसे खरीदने की जरूरत नहीं होती है.

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने अपनी कारों पर दी जाने वाली सब्सक्रिप्शन सर्विस अब देश के चार और शहरों में शुरू कर दी है. अब जयपुर, इंदौर, मंगलौर और मैसूर में आप मारुति सुजुकी की कारों को किराए पर लेकर चला सकेंगे. इस तरह कंपनी की 'मारुति सुजुकी सब्सक्राइब' स्कीम अब 19 शहरों में शुरू हो चुकी है. कंपनी ने कहा है कि उसने अपनी इस सर्विस के लिए मार्केटप्लेस मॉडल भी शुरू किया है. इसमें कई भागीदारों के जरिए कंपेटेटिव रेट्स पर कार सब्स्क्रिप्शन प्रोडक्ट्स की पेशकश की जा सकेगी.

19 शहरों में शुरू हुई सर्विस
कंपनी ने इसके लिए तीन भागीदारों ओरिक्स ऑटो इन्फ्रास्क्ट्रक्चर सर्विसेज लि. (ओरिक्स), एएलडी ऑटोमोटिव इंडिया (एएलडी ऑटोमोटिव) और माइल्स ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजीज के साथ करार किया है. कंपनी ने शेयर मार्केट्स को भेजी सूचना में कहा कि उसकी सब्सक्राइब स्कीम अब चार और शहरों में शुरू हो गई है. इस तरह अब यह योजना 19 शहरों में पहुंच चुकी है.

स्कीम को कर रहे अपडेट
मारुति सुजुकी के सीनिय एक्ज्यूकेटिव डायरेक्टर  (मार्केटिंग एंड सेल्स) शशांक श्रीवास्तव ने कहा, "कार सब्सक्रिप्शन स्कीम भारतीय बाजार के लिए नया कॉन्सेप्ट है. हम लगातार इसे अपडेट कर रहे हैं. हमनें इस कार्यक्रम के तहत चार और शहर जोड़े हैं जिससे हम अधिक कस्टमर्स को सर्विस दे सकेंगे.

पिछले साल शुरू हुई थी सर्विस
मारुति सुजुकी ने सब्सक्राइब स्कीम पिछले साल जुलाई में शुरू की थी. इसके तहत ग्राहक कंपनी के अलग-अलग मॉडल्स जैसे वैगन आर, स्विफ्ट, डिजायर, विटारा ब्रेजा, एर्टिगा को मारुति सुजुकी एरिना और इग्निस, बालेनो, सियाज, एस-क्रॉस और एक्सएल 6 नेक्सा से सब्सक्राइब कर सकते हैं. इस स्कीम के तहत ग्राहकों को वाहन खरीदने की जरूरत नहीं होती. वे मंथली फीस देकर कार का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस फीस में व्हीकल यूज फीस, रजिस्ट्रेशन फीस, मेंटेनेंस, इंश्योरेंस और दूसरी सर्विस शामिल हैं. इस स्कीम का पीरियड पूरा होने के बाद ग्राहकों के पास नई कार लेने या किराए पर ली गई कार को खरीदने का ऑप्शन होता है.

ये भी पढ़ें

Skoda Kushaq Launch: दस लाख से ज्यादा कीमत में लॉन्च हुई Skoda Kushaq, भारत में इनसे होगा मुकाबला

पेट्रोल के बढ़ते दाम: ये हैं सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारें, जानें इनके फीचर्स और कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
आपकी कार के लिए बेस्ट हैं ये ऑटोमोबाइल गैजेट्स, आज ही ले आएं घर
आपकी कार के लिए बेस्ट हैं ये ऑटोमोबाइल गैजेट्स, आज ही ले आएं घर
चलती कार में लगा दें रिवर्स गियर तो क्या होगा? जान लें जवाब
चलती कार में लगा दें रिवर्स गियर तो क्या होगा? जान लें जवाब
अल्टो को क्यों कहा जाता है पहाड़ों की रानी, क्यों खास है इसका छोटा इंजन?
अल्टो को क्यों कहा जाता है पहाड़ों की रानी, क्यों खास है इसका छोटा इंजन?

वीडियोज

Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget