एक्सप्लोरर

इन तीन छोटी कारों में मिल सकता है Maruti Dzire वाला इंजन, पावर के साथ मिलेगा ज्यादा माइलेज

मारुति सुजुकी Swift, WagonR और Ignis में 1.2-लीटर ड्यूलजेट पेट्रोल इंजन को लगाने की तैयारी कर रही है.

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता Maruti Suzuki अब अपनी तीन कारों को अब ज्यादा दमदार और बेहतर बनाने पर काम कर रही है.  कंपनी अपनी Swift, WagonR और Ignis के पावरफुल वर्जन लेकर आ रही है और इनमे Dzire वाला पेट्रोल इंजन शामिल करने जा रही है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति सुजुकी Swift, WagonR और Ignis में 1.2-लीटर ड्यूलजेट पेट्रोल इंजन को लगाने की तैयारी कर रही है. नया इंजन इन तीनों कारों में लगे मौजूदा 1.2-लीटर K12B पेट्रोल इंजन से ज्यादा पावरफुल और ज्यादा माइलेज देगा.

दमदार इंजन

बात इस इंजन की करें तो 1.2-लीटर ड्यूलजेट पेट्रोल इंजन को  89bhp की पावर और 113 Nm का टॉर्क मिलता है. वहीं Swift, WagonR और Ignis कारों में दिया गया 1.2-लीटर K12B इंजन 82bhp की पावर और 113 Nm टॉर्क देता है, यानी ड्यूलजेट इंजन की पावर 7bhp ज्यादा है और इसका फर्क ड्राइविंग के दौरान साफ़ नज़र आएगा.

नई डिजायर में लगा है यही इंजन

अभी हाल ही में मारुति सुजुकी ने नई डिजायर को लॉन्च किया था. इस कार में भी 1.2-लीटर ड्यूलजेट पेट्रोल इंजन लगा है जो 89bhp की पावर और 113 Nm का टॉर्क देता है. यह इंजन 5MT/5AMT गियरबॉक्स से लैस है.

मैनुअल श्रेणी में यह कार एक लीटर पेट्रोल में 23 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करती है जबकि स्वचालित गियर श्रेणी में 24.12 किलोमीटर तक जाती है. इसमें देर तक खड़े रहने की स्थिति में गाड़ी के बंद और चालू होने की प्रणाली लगायी गयी है. इसमें बीएस 6 मानकों के अनुरूप पेट्रोल इंजन लगाया गया है.

बढ़ सकती है कीमत

माना जा रहा है कि Swift, WagonR और Ignis में नए 1.2-लीटर ड्यूलजेट पेट्रोल इंजन लगने के बाद इन तीनों कारों की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो सकती है. लेकिन कीमतों में कितना फर्क आएगा इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है.

यह भी पढ़ें  नई कार खरीदने के समय कुछ ऐसी गलतियां करते हैं लोग, आप भी जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ढलान पर कार पार्क कर रहे हैं, भूलकर भी न करें ये गलती
ढलान पर कार पार्क कर रहे हैं, भूलकर भी न करें ये गलती
गाड़ियों में हर हाल में लगवाना होगा यह पार्ट, नया नियम ला रही सरकार
गाड़ियों में हर हाल में लगवाना होगा यह पार्ट, नया नियम ला रही सरकार
कार बेचने के बाद भी आपके नाम पर आ रहा चालान, कहां रह गई कमी?
कार बेचने के बाद भी आपके नाम पर आ रहा चालान, कहां रह गई कमी?
टूरिस्ट बस का कारोबार कितना फायदेमंद, जानें खर्च और कमाई?
टूरिस्ट बस का कारोबार कितना फायदेमंद, जानें खर्च और कमाई?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget