एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki: मारुति सुजुकी इलेक्ट्रिक वाहनों पर तेजी से कर रही है काम, लॉन्च करेगी जिम्नी ईवी 

साल 2030 तक ग्लोबल मार्केट में मारुति लगभग 6 ईवी को पेश करने वाली है, जिसमें  जिम्नी ईवी, ईवीएक्स के साथ कुछ अन्य लोकप्रिय ग्लोबल मॉडल्स शामिल हैं.

Maruti Suzuki Electric Cars: दिग्गज कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी, भारतीय बाजार में अपनी पहली EV को लाने की तैयारियों में जुटी हुई है. कंपनी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार को साल 2025 तक देश में लॉन्च करेगी. इसके साथ ही मारुति साल 2030 तक देश में अपनी कुल छह EVs मॉडल को लॉन्च करने की योजना पर भी काम कर रही है. जैसा कि पहले ही जानकारी मिल चुकी है कि कंपनी अपना पहला ईवी प्रोडक्ट टोयोटा के साथ मिलकर स्थानीय तौर पर तैयार कर रही है. EV सेगमेंट में देर से एंट्री करने के बाद मारुति सुजुकी इस सेगमेंट में कई मॉडल्स के साथ अब एक पूरी सीरीज लाना चाहती है. 

ये होगा पहला EV मॉडल 

कंपनी का पहला EV प्रोडक्ट, हुंडई की इलेक्ट्रिक क्रेटा को टक्कर देगी, जिसे दक्षिण कोरियाई कंपनी तैयार कर रही है. इस eVX की लंबाई 4.3 मीटर होगी, जबकि इसके 60 किलोवाट का बैटरी पैक मिलेगा. जिस कारण इससे लगभग 550 किमी की रेंज मिलने की उम्मीद की जा रही है. कंपनी की आने वाले सभी इलेक्ट्रिक मॉडल्स में रीजेनरेटिव ब्रेकिंग के साथ फ्रंट एक्सेल पर इलेक्ट्रिक मोटर मिलने की उम्मीद की जा रही है. 

आएंगे 6 EV मॉडल्स

साल 2030 तक ग्लोबल मार्केट में मारुति लगभग 6 ईवी को पेश करने वाली है, जिसमें  जिम्नी ईवी, ईवीएक्स के साथ कुछ अन्य लोकप्रिय ग्लोबल मॉडल्स शामिल हैं. नई ईवीएक्स एसयूवी पूरी तरह से गुजरात में बनाई जाएगी. जिसके तहत कंपनी ने ईवी बैटरी डेवलपमेंट और प्रोडक्शन के लिए भारी निवेश किया है. जिससे भारत में किफायती इलेक्ट्रिक वाहन बनाने में मदद मिलेगी. 

कैसी होगी जिम्नी EV?

दूसरा बड़ा ईवी लॉन्च जिम्नी इलेक्ट्रिक का हो सकता है. इसके EV वर्जन में यह eVX की तरह ग्राउंड अप कार न होकर एक इलेक्ट्रिक SUV के रूप में आएगी. जिम्नी इलेक्ट्रिक में एक पॉवरफुल पावरट्रेन मिलेगा. जिसमें ऑल व्हील ड्राइव के साथ एक डुअल मोटर पावरट्रेन सेटअप दिया जा सकता है. जिम्नी इलेक्ट्रिक वर्जन में फोर ड्राइव सिस्टम भी होगा जो ऑफ-रोडिंग के लिए महत्वपूर्ण है.

यह भी पढ़ें :- पाकिस्तानियों को सबसे ज्यादा पसंद है ये कार, जानिए वहां कौन सी गाड़ी सबसे ज्यादा बिकती है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छोटी कार में लगवा सकते हैं लग्जरी कैप्टन सीट्स? जानें सच
छोटी कार में लगवा सकते हैं लग्जरी कैप्टन सीट्स? जानें सच
New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget