एक्सप्लोरर

ग्राहकों को शोरूम तक खींचने के लिए मारुति सुजुकी लाई नयी स्कीम- पहले खरीदो, फिर भुगतान करो

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने करीब डेढ़ महीने तक प्रोडक्शन प्लांट बंद रखने के बाद 12 मई से मानेसर में पहली बार निर्माण शुरू किया. कंपनी ने अप्रैल के महीने में एक भी कार नहीं बेची.

कोरोनावायरस के कारण चल रहे लॉकडाउन ने आर्थिक गतिविधियों पर जबरदस्त ब्रेक लगाया है. सामान्य दुकानों से लेकर बड़े-बड़े मैन्युफैक्चरिंग प्लांट तक इस लॉकडाउन के कारण कुछ हफ्तों तक बंद पड़े रहे और इसका असर व्यापार पर दिखा. ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री भी इससे सबसे ज्यादा प्रभावित सेक्टर में से एक है और अब हालात को पटरी पर लाने के लिए कंपनी रणनीति बना रही हैं. देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने इसी दिशा में 'बाय नाओ, पे लेटर' (Buy Now, Pay Later) विकल्प शुरू किया है.

लोन के 60 दिन बाद EMI का भुगतान

इस विकल्प के तहत ग्राहक अभी कार खरीदकर उसका भुगतान/ईएमआई बाद में चुका सकते हैं. कंपनी ने इसके लिए चोलामंडलम इनवेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी लिमिटेड के साथ मिलकर चुनिंदा मॉडल्स में इस योजना को शुरू किया है. हालांकि ये योजना सिर्फ 30 जून तक बांटे जाने वाले लोन पर लागू होगा. कंपनी ने शुक्रवार 22 मई को एक बयान जारी कर बताया कि ये विकल्प कंपनी के 'एरीना' और 'नेक्सा' ब्रांड में मौजूद मॉडल पर उपलब्ध रहेगा.

कंपनी के मुताबिक ग्राहक इस विकल्प के तहत चुनिंदा मॉडल्स में से कोई भी खरीद सकते हैं और लोन दिए जाने के 60 दिन बाद अपनी ईएमआई के भुगतान की शुरुआत कर सकते हैं.

इन हालात को देखते हुए कंपनी ने इस नए विकल्प को शुरू किया है. कंपनी की इस योजना के बारे में बताते हुए एग्जीक्यूटिव डाइरेक्टर (मार्केटिंग एंड सेल्स) शशांक श्रीवास्त्व ने बताया, "चोलामंडलम के साथ इस साझेदारी से कस्टमाइज्ड रिटेल फाइनेंसिंग की सुविधा ग्राहकों को मिलेगी." उन्होंने साथ ही कहा कि इसका लक्ष्य ऐसे लोगों को राहत पहुंचाना है जो लॉकडाउन से पहले कार खरीदने की योजना बना रहे थे, लेकिन मौजूदा हालात में कैश की परेशानी झेल रहे हों.

अप्रैल में नहीं बिकी कोई कार

मारुति समेत देश की सभी बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों ने 22 मार्च तक अपनी प्रोडक्शन यूनिट रोक दी थी, जिस कारण करीब डेढ़ महीने तक कंपनी के किसी भी प्लांट में कोई निर्माण कार्य नहीं हुआ. लॉकडाउन के तीसरे चरण में मिली छूट के बाद कंपनी ने 12 मई से अपने मानेसर प्लांट से निर्माण कार्य शुरू किया. वहीं मारुति सुजुकी ने अप्रैल के महीने में एक भी कार की बिक्री नहीं की.

ये भी पढ़ें

इन कारणों से सीज होता है कार का इंजन, हो सकता है लाखों का नुकसान

अगर बाइक या स्कूटर का इंजन ऑयल पड़ गया है काला तो तुरंत बदल डालें, इंजन पर पड़ता है बुरा असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget