एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki Jimny Price: 12.7 लाख रुपये की कीमत पर लॉन्‍च हुई मारुति सुजुकी 'जिम्नी', जानें टॉप वेरिएंट की क्‍या है प्राइस

Maruti Suzuki Jimny: मारुति सुजुकी का मुकाबला मुख्य रूप से महिंद्रा की ऑफ रोड कार थार से होगा, जो अभी भी 3-डोर वेरिएंट में मौजूद है. जबकि मारुति जिम्नी 5-डोर वेरिएंट में पेश कर दी गयी है.

Maruti Suzuki Jimny 5-Door: आखिरकार लंबा इंतजार कराने के बाद मारुति सुजुकी ने अपनी ऑफ रोड कार मारुति सुजुकी जिम्नी को लॉन्च कर दिया. कंपनी ने अपनी इस एसयूवी को 12.7 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है, जोकि एक पेट्रोल मेनुअल वेरिएंट होगा. वहीं इसका टॉप एंड वेरिएंट पेट्रोल ऑटोमेटिक होगा जिसकी कीमत 15.05 लाख रुपये एक्स-शोरूम रखी गयी है.

मारुति सुजुकी जिम्नी 5 डोर वेरिएंट 

जिम्नी जेटा और अल्फा ट्रिम्स में उपलब्ध होगी, जबकि इसमें 105बीएचपी की पावर देने वाला 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है. साथ ही ये 4x4 एसयूवी है. इसके इंजन को एक ऑप्शनल 4-स्पीड ऑटोमैटिक टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. भारत में जिम्नी को 5-डोर कॉन्फ़िगरेशन के साथ बेचा जाता है. इस लुक के साथ भारत में अपनी शुरुआत 2023 ऑटो एक्सपो में की थी. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिम्नी एक 3-डोर एसयूवी है, जिसे हमारे बाजार के लिए प्रैक्टिकली सफल नहीं माना जा रहा था. इसके कलर ऑप्शन की बात करें तो, इसे 5 सिंगल टोन और 2 डुअल टोन कलर ऑप्शन में ख़रीदा जा सकता है. 

मारुति सुजुकी जिम्नी फीचर्स 

इस ऑफ रोड कार में मिलने वाले फीचर्स की लिस्ट में एचडी डिस्प्ले के साथ 22.86 सेमी (9'') स्मार्ट प्ले प्रो+ इंफोटेनमेंट सिस्टम और वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ आर्कामिस ऑडियो सिस्टम, क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, एलईडी हेडलैंप शामिल हैं. स्टैंडर्ड आपको 7 इंच का टचस्क्रीन, 6 एयरबैग, पावर विंडो, रियर कैमरा, ब्रेक लिमिटेड स्लिप डिफरेंशियल, ईएसपी और बहुत कुछ मिलेगा. मारुति ने अपनी जिम्नी 5-डोर की बुकिंग कुछ समय पहले शुरू की थी. कंपनी अपनी इस कार की बिक्री नेक्सा शोरूम के जरिये करेगी. इस कार की एंट्री जिप्सी के बाद मारुति सुजुकी की ऑफ-रोडर स्पेस में वापसी है.

थार से होगी सीधी टक्कर  

जिम्नी पोजिशनिंग के मामले में ग्रैंड विटारा से नीचे है और मारुति सुजुकी की तीसरी सब-4 मीटर एसयूवी होने के नाते ब्रेजा और फ्रोंक्स की लिस्ट में शामिल हो गई है. अपने सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला महिंद्रा थार से होगा. हालांकि, थार 3-दरवाजे के साथ उपलब्ध है. जबकि जिम्नी 5-डोर में हमने जिम्नी को चलाया है और कहा है, कि यह एक जबरदस्त ऑफ-रोडर है. साथ ही जरुरी फीचर्स के साथ-साथ रोजमर्रा के उपयोग के लिए पर्याप्त कॉम्पैक्ट भी है.

यह भी पढ़ें- Simple One Electric Scooter: सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी हुई स्टार्ट, पहले से मौजूद इन टू-व्हीलर्स से करेगा 2-2 हाथ!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद

वीडियोज

SIR-CEC पर लड़ाई...शिव तांडव तक आई!
कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget