एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki की कारें हुईं 4.7 फीसदी तक महंगी, दाम बढ़ाने के पीछे बताया यह कारण

मारुति सुजुकी ने अपनी सभी गाड़ियों के दाम 4.7 फीसदी तक बढ़ा दिए हैं. मारुति सुजुकी की गाड़ियों की नई कीमतें 27 जनवरी से लागू हो गई हैं.

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अपनी अपनी सभी गाड़ियों की कीमत में 4.7 फीसदी तक का इजाफा कर दिया है. बढ़ी हुई कीमतें 27 जनवरी से लागू हो गई हैं.

दाम बढ़ाने के पीछे बताया यह कारण

मारुति सुजुकी ने दाम बढ़ाने के पीछे इनपुट कॉस्ट में हुई बढ़ोतरी को असली वजह बताया है. वैसे कार कंपनियां हर साल इस कारण को वजह बताकर गाड़ियों की कीमतें बढ़ा देती हैं, जिसका सीधा असर ग्राहकों की जेब पर पड़ता है.

कार बाजार में सुस्ती बरकरार  

ऑटो बाजार में पिछले एक साल से सुस्ती छाई हुई है. कार कंपनियों की बिक्री को रफ़्तार नहीं मिल पा रही है, ऐसे में दाम बढ़ाने का फैसला कितना सही है, यह आने वाला समय बताएगा क्योंकि हैवी डिस्काउंट के बाद भी ग्राहक एक नई कार खरीदने से बच रहे हैं.

Alto BS6 S-CNG को किया लॉन्च

दाम बढ़ाने से पहले कंपनी ने Alto BS6 S-CNG को बाजार में लॉन्च किया था. नई Alto BS6 सिर्फ LXi और  LXi (O) वेरिएन्ट्स में मिलेगी,  बात कीमत की करें तो Alto BS6 LXi S-CNG वर्जन की दिल्ली में एक्स-शो रूम कीमत 432,700 लाख रुपये रखी है जबकि Alto BS6 LXi (O) S-CNG वर्जन मी दिल्ली में एक्स-शो रूम कीमत 436,300 रुपये रखी है. यह कार एक किलो CNG में 31.59 किलोमीटर की माइलेज देने वाला दावा करती है. मारुति सुजुकी भारत में पहले ही एक लाख से अधिक BS6 से लैस Alto की बिक्री कर चुकी है

इंजन की बात करें तो इस कार में 796cc का, 3 सिलिंडर इंजन लगा है जो 30.1kW की पावर और 60Nm का टॉर्क देता है. यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल गियर बॉक्स से लैस है. यह इंजन माइलेज के लिहाज से बेहद किफायती है, साथ ही इसकी परफॉरमेंस निराश नहीं होने देती.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा
EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा
TVS Radeon का नया अवतार लॉन्च, कीमत देख खुश हो जाएंगे
TVS Radeon का नया अवतार लॉन्च, कीमत देख खुश हो जाएंगे
MG Windsor EV का नया Edition खास, पीछे बैठने वालों के लिए Rear Screen
MG Windsor EV का नया Edition खास, पीछे बैठने वालों के लिए Rear Screen
VLF Strada स्कूटर लॉन्च, फीचर्स और रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान
VLF Strada स्कूटर लॉन्च, फीचर्स और रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान

वीडियोज

एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget