एक्सप्लोरर

Maruti Swift Price Hike: मारुति सुजुकी ने बढ़ाई अपनी स्विफ्ट की कीमतें, अगले महीने लॉन्च होगा न्यू जेनरेशन मॉडल 

नई स्विफ्ट में वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ एक बड़ा 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा. इसमें सभी वेरिएंट्स के लिए छह एयरबैग मिलेंगे.

Maruti Suzuki Swift: मारुति सुजुकी ने अपनी स्विफ्ट हैचबैक की कीमतों में वेरिएंट के आधार पर 15,000-39,000 रुपये की बढ़ोतरी की है. कीमतों में यह बढ़ोतरी तब की गई है, जबकि नेक्स्ट-जेन स्विफ्ट के भारत में अगले कुछ ही हफ्ते में आने वाली है.

मारुति स्विफ्ट की कीमत में बढ़ोतरी

मारुति स्विफ्ट के ZXi+ वेरिएंट के मैनुअल वर्जन की कीमत में सबसे ज्यादा 39,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जबकि VXi, VXi AMT और VXi CNG वैरिएंट की कीमत को 15,000 रुपये बढ़ाया गया है. वहीं ZXI, ZXI एएमटी और ZXI+ वैरिएंट की कीमतों में 25,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. 

मॉडल में नहीं हुआ है कोई बदलाव

कीमत बढ़ोतरी के बावजूद, मारुति स्विफ्ट में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है और इसमें वही 90hp, 113Nm, 1.2-लीटर, चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिल रहा है, जिसे 5-स्पीड मैनुअल या 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स से जोड़ा गया है.

मौजूदा जनरेशन की स्विफ्ट की कीमत में यह बढ़ोतरी लगभग एक महीने के लिए वैध होगी, क्योंकि इसके नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल को मई 2024 के मध्य तक लॉन्च किया जाएगा. कार निर्माता आमतौर पर नए जनरेशन के मॉडल की कीमत में बढ़ोतरी के झटके को कम करने के लिए मौजूदा मॉडल की कीमतों में बढ़ोतरी करते हैं.

अगले महीने आएगी नेक्स्ट जनरेशन की मारुति स्विफ्ट

स्विफ्ट, 2024 के लिए मारुति की सबसे बड़े लॉन्च में से एक होगी, और इसके बाद इस साल के अंत में नई डिजायर कॉम्पैक्ट सेडान भी लॉन्च होगी. नई मारुति स्विफ्ट में एक नया डिजाइन, नया इंटीरियर और नया 1.2-लीटर, तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा.

नई स्विफ्ट में वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ एक बड़ा 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा. इसमें सभी वेरिएंट्स के लिए छह एयरबैग मिलेंगे. हालांकि न्यू जेनरेशन स्विफ्ट को किस कीमत पर लॉन्च किया जाएगा, यह देखने दिलचस्प होगा.

यह भी पढ़ें -

अगले महीने लॉन्च होगी न्यू जेनरेशन मारुति सुजुकी स्विफ्ट, शुरू हुई बुकिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 लाख की डाउन पेमेंट पर WagonR Automatic खरीदें तो कितनी EMI? जानें
1 लाख की डाउन पेमेंट पर WagonR Automatic खरीदें तो कितनी EMI? जानें
EV पर शिफ्ट हो रहे ग्राहक? Harrier की बिक्री ने चौंकाया
EV पर शिफ्ट हो रहे ग्राहक? Harrier की बिक्री ने चौंकाया
बस चंद दिन के लिए ऑफर, इतनी सस्ती मिल रही Tata की ये कारें
बस चंद दिन के लिए ऑफर, इतनी सस्ती मिल रही Tata की ये कारें
ज्यादा डिस्काउंट के साथ मिलेंगे एथर के स्कूटर, इन लोगों को फायदा
ज्यादा डिस्काउंट के साथ मिलेंगे एथर के स्कूटर, इन लोगों को फायदा

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बच्चे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बच्चे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget