एक्सप्लोरर

26 अगस्त से शुरू होने जा रहा Maruti e-Vitara का प्रोडक्शन, इस दिन होगी लॉन्च

Maruti e-Vitara Production: मारुति सुजुकी 26 अगस्त से अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV e-विटारा का प्रोडक्शन शुरू करने जा रही है. यह कार टाटा नेक्सन EV और हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक को टक्कर दे सकती है.

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड भारतीय बाजार में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार ई-विटारा लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. कंपनी 26 अगस्त,2025 से इसका प्रोडक्शन शुरू करेगी और इसके तुरंत बाद लॉन्च भी हो सकता है. दरअसल, ई-विटारा को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में पहली बार दिखाया गया था और लॉन्च के बाद यह हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, टाटा कर्व ईवी, महिंद्रा BE6 और एमजी विंडसर ईवी को टक्कर देगी.

कैसा रहेगा डिजाइन?

  • डिजाइन की बात करें तो मारुति सुजुकी ई-विटारा को मॉडर्न और स्पोर्टी लुक दिया गया है. इसमें एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, वाई-शेप की एलईडी डीआरएल, फ्रंट फॉग लैंप, साइड प्रोफाइल पर ब्लैक क्लैडिंग और 18-इंच के एयरोडायनामिक अलॉय व्हील्स शामिल हैं.

इंटीरियर

  • इंटीरियर की बात करें तो ई-विटारा में डुअल-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और डुअल-स्क्रीन डैशबोर्ड सेटअप दिया गया है, जिसमें 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल है. इसके अलावा रैक्टेंगुलर एयर वेंट्स, ऑटो-डिमिंग IRVM, सेमी-लेदरेट सीटिंग, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और वायरलेस चार्जिंग स्टेशन जैसे फीचर्स मौजूद हैं. प्रीमियम अनुभव देने के लिए इसमें पैनोरमिक सनरूफ, 10-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें दी गई हैं. सुरक्षा के लिहाज से सात एयरबैग, 360-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा और ADAS पैकेज जैसी एडवांस्ड सुविधाएं भी दी गई हैं.

बैटरी ऑप्शन

  • बैटरी ऑप्शन की बात करें तो ई-विटारा को 49 kWh और 61 kWh बैटरी पैक के साथ पेश किया जा सकता है. 49 kWh बैटरी फ्रंट-व्हील ड्राइव सेटअप के साथ आती है और यह 142 bhp पावर और 193 Nm टॉर्क जनरेट करती है, जिसकी WLTP रेंज 344 किमी तक है. बड़ी 61 kWh बैटरी फ्रंट-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव दोनों विकल्पों में उपलब्ध है. फ्रंट-व्हील ड्राइव वेरिएंट 426 किमी तक की रेंज देता है और इसमें 171 bhp पावर और 193 Nm टॉर्क जनरेट करने वाली मोटर है. वहीं ऑल-व्हील ड्राइव वर्जन 181 bhp पावर और 307 Nm टॉर्क जनरेट करता है, जिसकी रेंज 395 किमी तक है.

  • चार्जिंग के मामले में भी यह कार काफी फ्लेक्सिबल है. 49 kWh बैटरी 7 kW AC चार्जर से लगभग 6.5 घंटे में और 11 kW चार्जर से 4.5 घंटे में पूरी तरह चार्ज हो जाती है. 61 kWh बैटरी को 7 kW चार्जर से नौ घंटे और 11 kW चार्जर से 5.5 घंटे लगते हैं. इसके अलावा DC फास्ट चार्जर का इस्तेमाल करने पर दोनों बैटरी पैक मात्र 45 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाते हैं.

ये भी पढ़ें:-

सस्ती हो गई Mahindra Scorpio Classic, अभी खरीदने पर मिल रहा इतना ज्यादा डिस्काउंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस कार ने किया 15 लाख का आंकड़ा पार, बंपर हुई है बिक्री
इस कार ने किया 15 लाख का आंकड़ा पार, बंपर हुई है बिक्री
माइलेज में कौन है नंबर-1? Sierra, Creta या नई Duster
माइलेज में कौन है नंबर-1? Sierra, Creta या नई Duster
कार में दिखने लगे चेक इंजन लाइट तो तुरंत करें यह काम, वरना आएगा मोटा खर्च
कार में दिखने लगे चेक इंजन लाइट तो तुरंत करें यह काम, वरना आएगा मोटा खर्च
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget