एक्सप्लोरर

Maruti suzuki Ciaz S भारत में हुई लॉन्च, अब मिलेगा स्पोर्टी डिजाइन

नई Ciaz S के एक्सटीरियर और इंटीरियर में कई बदलाव किये हैं. कंपनी ने इस कार के जरिये ग्राहकों को कुछ देने की कोशिश की है

नई दिल्ली: Maruti Suzuki में अपनी लोकप्रिय मिड-साइज सेडान कार Ciaz का स्पोर्ट्स वर्जन “Ciaz S” को भारत में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसकी एक्स शो रूम कीमत 10.08 लाख रुपये रखी है.  कार का स्पोर्ट्स वेरियंट संगीरा रेड, प्रीमियम सिल्वर और पर्ल स्नो वाइट कलर में उपलब्ध होगा.

Ciaz स्पोर्ट्स, टॉप वेरिएंट अल्फा के आधार पर है और यह BS6 पेट्रोल इंजन के साथ आता है. आपको बता दें कि यह कंपनी की 11वीं कार है जो BS6 इंजन के साथ आई है. BS6 इंजन के साथ आने वाली रेगुरल Ciaz की कीमत 8.31 लाख रुपये से 11.09 लाख रुपये तक जाती है.

कंपनी ने नई Ciaz S के एक्सटीरियर और इंटीरियर में कई बदलाव किये हैं.Ciaz S में सिग्नेचर डुअल-टोन स्पोर्टी एक्सटीरियर और साइड और रियर पर बॉडी स्पॉइलर, ट्रंक लिड स्पॉइलर, ओआरवीएम कवर और फ्रंट फॉग लैंप और 16 इंच की ब्लैक फिनिश्ड ग्लॉस एलॉय व्हील्स देखने को मिलते हैं. इसके अलावा इसका इंटीरियर भी ब्लैक थीम में होगा.

इस मौके पर मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक (विपणन एवं बिक्री) शशांक श्रीवास्तव ने कहा, “2014 में लॉन्च होने के बाद से सियाज सबसे लोकप्रिय मध्यम आकार की सेडान रही है और इसने लगातार ग्रोथ  देखी है. इस समय इसके 2.7 लाख से ज्यादा ग्राहक हैं. अपने सेगमेंट में Ciaz की बाजार में 29 फीसदी हिस्सेदारी है. Ciaz S के जरिये ग्राहकों को कुछ नया देने की कोशिश की है.

इंजन की बात करें तो इस कार में K15 स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल इंजन लगा है. भारत में इस कार की बिक्री साल 2014 से हो रही है. अब तक इसकी 2.7 लाख यूनिट्स बिक चुकी हैं. अभी हाल ही में कंपनी ने बताया है कि उसने 5 लाख BS6 कारों को बेच दिया है. Ciaz का सीधा मुकाबला होंडा सिटी, हुंडई वरना, फॉक्सवैगन वेंटो, स्कोडा रैपिड और टोयोटा यारिस जैसी कारों से है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget