एक्सप्लोरर

Car Launch: मारुति सुजुकी Celerio का अब खत्म होगा इंतजार, इस दिन होने जा रही भारत में लॉन्च

Maruti Suzuki Celerio में नए डिजाइन किए गए छोटे फ्रंट ग्रिल और एयर डैम समते कई जबरदस्त फीचर्स दिए जा सकते हैं. ये नया मॉडल पिछले मॉडल के मुकाबले बड़ी, ऊंची और ज्यादा स्पेस वाला होगा.

नेक्स्ट जेनरेशन की मारुति सुजुकी सेलेरियो (Maruti Suzuki Celerio) का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है. लॉन्चिंग से पहले ही ये काफी चर्चाओं में है. वहीं अब इसका इंतजार खत्म होने जा रहा है, क्योंकि इसकी लॉन्च डेट का खुलासा हो गया है. पहले ये कार साल की शुरूआत में ही बाजार में आने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के चलते इसकी लॉन्चिंग टालनी पड़ी. वहीं अब ये कार 10 नवंबर 2021 को भारतीय ऑटो बाजार में दस्तक देगी. आइए जानते हैं नई सेलेरियो में क्या खास होगा.

न्यू-जेनरेशन सेलेरियो क्या होगा खास
कंपनी ने सेलेरियो में पुराने प्लेटफॉर्म को हटाकर नए हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म आर्किटेक्चर का इस्तेमाल किया है. मारुति सुजुकी ने इस नए प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल अपनी कई कारों में किया है. नई सेलेरियो को 'YNC' कोडनेम दिया गया है. नए मॉडल में इंटीरियर में कई बदलाव किए गए हैं. इस हैचबैक कार में 7.0 इंच का स्मार्टप्ले इंफोटेनमेंट सिस्टम होगा, जो एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो को सपोर्ट करेगा. साथ ही कार के डैशबोर्ड, स्टीयरिंग व्हील और सेंटर कंसोल को भी अपडेट किया जा रहा है.

डिजाइन और नए फीचर्स
नई सेलेरियो में भी ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल जैसे शानदार फीचर्स होंगे. इस कार में डुअल फ्रंट एयरबैग प्रोटेक्शन और सीटबेल्ट रिमाइंडर स्टैंडर्ड दिया जाएगा. कार में सेफ्टी के लिए एंटी ब्रेक लॉकिंग सिस्टम के साथ इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक-फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन, रिवर्स कैमरा और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स भी मिलेंगे. कार के एक्सटीरियर में भी कई बदलाव किए गए हैं. कार में नए डिजाइन किए गए छोटे फ्रंट ग्रिल और एयर डैम, हलोजन हेडलैंप, टेललैंप्स, दरवाजे के नए हैंडल और अपडेटेड रियर बंपर दिए जा रहे हैं. नई सेलेरियो पुरानी के मुकाबले बड़ी, ऊंची और ज्यादा स्पेस वाली होगी.

इंजन और कीमत
नई सेलेरियो ज्यादा पावरफुल इंजन के साथ आ रही है. कार में दो इंजन का ऑप्शन मिलेगा. पहला 1.2-लीटर, 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन होगा, जो 83 bhp का पावर जेनरेट करता है. दूसका 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन होगा, जो 68 bhp का पावर जेनरेट करता है. नई कार 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड से लैस होगी साथ ही एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प भी मिल सकता है. फिलहाल पुराने मॉडल की कीमत 4.41 लाख से लेकर 5.68 लाख तक है नए फीचर्स के बाद कंपनी नई सेलेरियो के दाम बढ़ा सकती है.

इससे होगा मुकाबल
अगर बात करें नई मारुति सुजुकी सेलेरियो के मुकाबले की तो टाटा की नई टियागो लिमिटेड एडिशन अभी लॉन्च हुई है. माना जा रहा है कि टाटा की टियागो से नई सेलेरियो का मुकाबला हो सकता है. हैचबैक सेगमेंट में टाटा टियागो को काफी पसंद किया जाता है. सेफ्टी के मामले में भी ये कार काफी शानदार है. Tata Tiago Limited Edition की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 5.79 लाख रुपये है. टाटा टियागो लिमिटेड एडिशन में नए 14-इंच के बोल्ड ब्लैक अलॉय व्हील्स और 5-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इस कार में आप Navimaps के जरिए 3D नेविगेशन, इमेज और वीडियो प्लेबैक, रिवर्स पार्किंग सेंसर, वॉयस कमांड रिकग्निशन जैसे अपडेटेड फीचर्स दिए गए हैं. नई टियागो में रियर पार्सल शेल्फ का ऑप्शन भी है.

ये भी पढ़ें

Tata Punch की इस दिन से शुरू होगी बुकिंग, जानें कब लॉन्च होगी ये माइक्रो SUV

सितंबर में बजाज ऑटो, एस्कॉर्ट्स की बिक्री घटी, Nissan, Toyota और MG Motors की सेल में हुआ इजाफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Renault Duster Hybrid vs Rivals, कीमत और माइलेज में कौन आगे?
Renault Duster Hybrid vs Rivals, कीमत और माइलेज में कौन आगे?
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
आपकी कार के लिए बेस्ट हैं ये ऑटोमोबाइल गैजेट्स, आज ही ले आएं घर
आपकी कार के लिए बेस्ट हैं ये ऑटोमोबाइल गैजेट्स, आज ही ले आएं घर
चलती कार में लगा दें रिवर्स गियर तो क्या होगा? जान लें जवाब
चलती कार में लगा दें रिवर्स गियर तो क्या होगा? जान लें जवाब

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद
ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद
Embed widget