एक्सप्लोरर

मारुति सुजुकी ने की अगस्त में बंपर बिक्री, इस कंपनी ने भी की जमकर कमाई

अगस्त के महीने में मारुति सुजुकी ने 116,704 यूनिट की बिक्री की है. पिछले साल इस महीने कंपनी ने 97,061 सेल की थीं. कंपनी की सेल में 20 फीसदी का इजाफा हुआ है.

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की इस साल अगस्त में सेल 20.2 फीसदी बढ़ी है. पिछले महीनें कंपनी ने 116,704 यूनिट की बिक्री की है. पिछले साल इस महीने कंपनी ने 97,061 सेल की थीं. पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में कंपनी की सेल 21.3 फीसदी बढ़कर 113,033 यूनिट तक पहुंच गई है. साल 2019 के अगस्त में इस सेगमेंट में कंपनी 93,173 यूनिट सेल की थी.

कॉम्पैक्ट सेगमेंट में की इतनी सेल कंपनी के मिनी सेगमेंट मॉडल्स जैसे ऑल्टो और एस-प्रेसो की अगस्त 2020 में सेल 19,709 यूनिट्स रही. वहीं पिछले साल अगस्त में कंपनी ने इस सेगमेंट में 10,123 यूनिट बेची थीं. इस सेगमेंट की बिक्री में 94.7 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है. इसके अलावा कॉम्पैक्ट सेगमेंट की कारें जैसे वैगनआर, स्विफ्ट, सेलेरियो, इग्निश, बलेरो और डिजायर की 61,956 गाड़ियां इस महीने में बिकी हैं. वहीं पिछले साल अगस्त में इस सेगमेंट की 54,274 यूनिट की बिक्री हुई थी.

यूटिलिटी व्हीकल सेगमेंट में हुई इतनी ग्रोथ अगर यूटिलिटी व्हीकल सेगमेंट की बात करें तो अगस्त 2020 में यूटिलिटी व्हीकल्स सेगमेंट जिप्सी, अर्टिगा, एस-क्रॉस, विटारा ब्रेजा और एक्सएल6 में 13.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है. इस सेगमेंट की 21,030 यूनिट की बिक्री हुई है. वहीं पिछले साल अगस्त में इस सेगमेंट की 18,522 यूनिट बेची थीं. इस साल अगस्त में कंपनी की टोटल सेल डोमेस्टिक और एक्सपोर्ट मिलाकर 17.1 फीसदी बढ़कर 1,24,624 यूनिट रही है. अगस्त 2019 में यह 106,413 यूनिट रही थी.

MG Motors की बिक्री में भी हुआ इजाफा एमजी मोटर इंडिया की खुदरा बिक्री अगस्त में 41.2 प्रतिशत बढ़कर 2,851 इकाई पर पहुंच गई. पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने 2,018 वाहन बेचे थे. एमजी मोटर इंडिया ने कहा कि हाल में पेश हैक्टर प्लस यात्रा में फैमिली सेगमेंट में अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है. इसके अलावा इलेक्ट्रिक व्हीकल्स क्षेत्र भी आगे बढ़ रहा है. एमजी मोटर इंडिया के निदेशक बिक्री राकेश सिदाना ने कहा कि हमनें जुलाई की तुलना में अगस्त में कुल प्रोडक्शन बढ़ाया है. हम हैक्टर के पुराने ऑर्डरों को पूरा कर रहे हैं. साथ ही हमारा इरादा त्योहारी सीजन में वाहनों की डिलिवरी तेज करने का है.

ये भी पढ़ें

अगस्त में एमजी मोटर इंडिया की रिटेल सेल में 41.2 प्रतिशत का इजाफा, इस कंपनी की बिक्री भी बढ़ी ये हैं टॉप 4 सबसे सस्ती एसयूवी कार, जानिए कीमत और फीचर्स के बार में पूरी जानकारी ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब 10 लाख से सस्ती कारें नहीं खरीद रहे लोग, चौंका देगा 6 साल का आंकड़ा
अब 10 लाख से सस्ती कारें नहीं खरीद रहे लोग, चौंका देगा 6 साल का आंकड़ा
Yamaha का दिवाली गिफ्ट, मात्र 2,499 रुपये में घर लाएं स्कूटर
Yamaha का दिवाली गिफ्ट, मात्र 2,499 रुपये में घर लाएं स्कूटर
Audi Q3 की लॉन्चिंग 16 अक्टूबर को, 204 PS की Power वाली SUV तैयार
Audi Q3 की लॉन्चिंग 16 अक्टूबर को, 204 PS की Power वाली SUV तैयार
नोएडा में Tesla का नया ठिकाना, जानें क्या मिलेगी सुविधा?
नोएडा में Tesla का नया ठिकाना, जानें क्या मिलेगी सुविधा?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget