एक्सप्लोरर

लॉन्च होते ही इस Maruti कार ने मचाया धमाल, मिल गई 50 हजार बुकिंग, फीचर्स ऐसे कि सब हुए फैन

लॉन्च होते ही मारुति सुजुकी की बलेनो हैचबैक ने धमाल मचा दिया. इसे 2 महीने से भी कम समये में 50 हजार बुकिंग मिल गई. इसमें कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं, जो सेगमेंट की किसी दूसरी गाड़ी में नहीं हैं

मारुति सुजुकी ने हाल ही में अपने बलेनो हैचबैक का फेसलिफ्ट लॉन्च किया था. अब लॉन्चिंग के कुछ दिन के भीतर ही इस गाड़ी ने बुकिंग का रिकॉर्ड बना डाला. बलेनो की बुकिंग 50,000 का आंकड़ा पार कर चुकी है. गाड़ी ने 7 फरवरी, 2022 को बुकिंग शुरू होने के दो महीने से भी कम समय में यह मुकाम हासिल किया है. कार की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि कीमत का ऐलान होने से पहले ही इसे 25,000 बुकिंग मिल गई थी. इसका मुकाबला Honda Jazz, Tata Altroz और Hyundai i20 जैसी गाड़ियों के साथ रहता है. 

6.35 लाख से शुरू कीमत
2022 मारुति सुजुकी बलेनो की कीमत 6.35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. बढ़ती बुकिंग के साथ, नई बलेनो का वेटिंग पीरियड वर्तमान में लगभग 3-4 महीने का हो गया है. नई मारुति बलेनो के एक्सटीरियर और इंटीरियर में कई बदलाव किए गए हैं. कार में अब एलईडी डीआरएल के साथ एक चौड़ी ग्रिल और रैपराउंड टेल लैंप दिए गए हैं. इसमें नया डिजाइन वाले 16 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं. 

ढेर सारे फर्स्ट इन सेगमेंट फीचर्स
नई बलेनो में कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं, जो सेगमेंट की किसी दूसरी गाड़ी में नहीं हैं. मारुति ने पहली बार अपनी किसी कार में हेड अप डिस्प्ले (HUD) का फीचर दिया है. इसमें 360-डिग्री कैमरा इसके अलावा, इसमें ढेर सारे कनेक्टेड कार फीचर्स भी हैं. इसमें 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले सपोर्ट के साथ मिलता है. सेफ्टी फीचर्स में 6 एयरबैग, ESP (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम), ABS के साथ EBD, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर शामिल हैं.

22.95kmpl तक का माइलेज
नई बलेनो में सिर्फ एक ही पेट्रोल इंजन 1.2-लीटर 4-सिलेंडर डुअलजेट दिया गया है. यह इंजन 89bhp की पावर और 113Nm का टार्क जेनरेट करने में सक्षम है. ट्रांसमिशन ऑप्शन में 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी शामिल हैं. कंपनी का दावा है कि यह एएमटी गियरबॉक्स के साथ 22.95kmpl का माइलेज ऑफर करेगी. 

यह भी पढ़ें: धूम मचाने आ गई 200KM चलने वाली सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक, 2 घंटे में होगी फुल चार्ज, कीमत बस इतनी

यह भी पढ़ें: कार पार्क करने में लगता है डर? मिनटों में ऐसे करें पार्किंग, सब बताएंगे आपको एक्सपर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maruti e Vitara कितनी सुरक्षित? क्रैश टेस्ट में मिले 4 स्टार
Maruti e Vitara कितनी सुरक्षित? क्रैश टेस्ट में मिले 4 स्टार
कार में आएगा 'ब्लैक बॉक्स', हादसे के बाद खुलेगा पूरा राज
कार में आएगा 'ब्लैक बॉक्स', हादसे के बाद खुलेगा पूरा राज
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना होगा आसान! खत्म हो सकती है पता बदलने की फीस
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना होगा आसान! खत्म हो सकती है पता बदलने की फीस
ट्रेन की तरह बस में कहां होता है इमरजेंसी ब्रेक, कैसे करता है काम?
ट्रेन की तरह बस में कहां होता है इमरजेंसी ब्रेक, कैसे करता है काम?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
NZ के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
NZ के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget