एक्सप्लोरर

Cars Discount Offers in December 2023: महिंद्रा और मारुति की एसयूवी खरीदने का आया शानदार मौका, साल के अंत में कंपनियां दे रही हैं भारी डिस्काउंट 

इसी क्रम में महिंद्रा भी अपनी एक्सयूवी300 और एक्सयूवी400 ईवी एसयूवी पर फिलहाल 4.2 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है.

Maruti Suzuki and Mahindra Discount Offers: साल 2023 के खत्म होते-होते मारुति, हुंडई, टाटा, महिंद्रा, स्कोडा, रेनॉ और निसान सहित प्रमुख वाहन निर्माता कंपनियां अपने पॉपुलर मॉडलों पर डिस्काउंट और अन्य बेनिफिट्स की घोषणा के साथ ग्राहकों को आकर्षित करने की तैयारी कर चुकी हैं. जिसका उद्देश्य साल के अंत से पहले मौजूदा स्टॉक को खाली करना और बिक्री को बढ़ावा देना है. इस समय मारुति सुजुकी और महिंद्रा एंड महिंद्रा दोनों अपनी-अपनी एसयूवी पर आकर्षक डिस्काउंट ऑफर पेश कर रही हैं. आइए जानते हैं किस कार पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है. 

डिस्काउंट ऑन मारुति सुजुकी जिम्नी

मारुति इस महीने जिम्नी लाइफस्टाइल ऑफ-रोड एसयूवी की  ज़ेटा और अल्फा दोनों वेरिएंट पर 2.21 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है. मारुति, जिम्नी थंडर एडिशन के हाल ही में लॉन्च किया है. शुरू में ज़ेटा एमटी, एटी, और अल्फा एमटी और एटी वेरिएंट की कीमतें क्रमशः 12.74 लाख रुपये, 13.94 लाख रुपये, 13.69 लाख रुपये और 14.89 लाख रुपये थी. जबकि अल्फा डुअल-टोन मॉडल की कीमत 13.85 लाख रुपये (MT) और 15.05 लाख रुपये (AT) थी. 

मारुति सुजुकी फ्रोंक्स डिस्काउंट ऑफर 

मारुति सुजुकी अपनी फ्रोंक्स कॉम्पैक्ट एसयूवी के पेट्रोल वेरिएंट पर 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 10,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस का लाभ दे रही है. जबकि मारुति ग्रैंड विटारा 30,000 रुपये तक के कुल डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है. जिसमें 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है. हालांकि मारुति ब्रेज़ा पर कोई छूट नहीं है.

डिस्काउंट ऑन महिंद्रा एसयूवी 

इसी क्रम में महिंद्रा भी अपनी एक्सयूवी300 और एक्सयूवी400 ईवी एसयूवी पर फिलहाल 4.2 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है. महिंद्रा एक्सयूवी400 ईएल वेरिएंट 3.2 लाख रुपये तक की छूट के साथ उपलब्ध है, जबकि ईसी वेरिएंट पर 1.7 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है. वहीं ग्राहक महिंद्रा XUV300 के टॉप-एंड डीजल वेरिएंट (W8 और W8 (O)) पर 1.72 लाख रुपये की छूट पा सकते हैं, जबकि W6 वेरिएंट 1.4 लाख रुपये के डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है और W4 ट्रिम 59,000 रुपये की छूट के साथ उपलब्ध है. इसके अलावा महिंद्रा XUV300 के एंट्री-लेवल, टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट पर 45,000 रुपये से लेकर 1.63 लाख रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं. ये दोनों महिंद्रा एसयूवी अगले साल की शुरुआत में मिड-लाइफ अपडेट के साथ बाज़ार में आएंगी.

यह भी पढ़ें :- अब ट्रैफिक चालान के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे के कोर्ट के चक्कर, घर बैठे ही वर्चुअल ट्रैफिक कोर्ट से निपटाएं मामले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 मिनट चार्जिंग के साथ 161 KM रेंज, इस स्कूटर को खूब खरीद रहे लोग
10 मिनट चार्जिंग के साथ 161 KM रेंज, इस स्कूटर को खूब खरीद रहे लोग
Tesla की कारों में निकली बड़ी खामी, 30 लाख गाड़ियां Recall
Tesla की कारों में निकली बड़ी खामी, 30 लाख गाड़ियां Recall
Baleno होने वाली है और धांसू, इस तारीख को होगी लॉन्च
Baleno होने वाली है और धांसू, इस तारीख को होगी लॉन्च
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget