एक्सप्लोरर

Upcoming Hybrid Cars: मारुति और होंडा लाने वाली हैं दो नई कारें, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड तकनीक से होंगी लैस

मारुति सुजुकी, इस साल के अंत तक एक प्रीमियम एमपीवी को देश में लॉन्च करने वाली है. यह कार अगस्त 2023 तक देश में आ सकती है. यह एमपीवी टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस का रिबैज वर्जन होगा.

Hybrid Cars: पिछले कुछ महीनों में भारतीय बाजार में हाइब्रिड पावरट्रेन से लैस कई कारों की इंट्री देखने को मिली है. जिसमें होंडा सिटी हाइब्रिड, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा और टोयोटा अर्बन क्रूज़र हाइराइडर शामिल हैं. जिससे बाजार इन कारों को संख्या में इजाफा देखने को मिला है. हालांकि अभी यह तकनीक भारत में अपने शुरुआती चरण में है, और आने वाले समय में इसमें और बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, क्योंकि डीजल इंजन वाले वाहन धीरे धीरे बाजार से खत्म हो रहे हैं. जल्द ही मारुति सुजुकी और होंडा मोटर्स देश में अपनी दो नए हाइब्रिड कार मॉडल्स को लाने वाली है, इसमें मारुति एक एमपीवी और होंडा एक एसयूवी को लॉन्च करेगी. आइए जानते हैं कैसी होंगी ये कारें.   

नई होंडा मिडसाइज हाईब्रिड एसयूवी

होंडा की नई मिड साइज एसयूवी जून 2023 में ग्लोबल मार्केट में आएगी, इसके बाद इसकी भारत में लॉन्चिंग की जाएगी. यह नया मॉडल सिटी सेडान वाले प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा. इसके भारत स्पेक मॉडल में अधिकांश डिजाइन एलिमेंट इसके ग्लोबल मॉडल से मिलते जुलते होंगे. इसकी लंबाई लगभग 4.2-4.3 मीटर हो सकती है. इसमें एक 1.5 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर पेट्रोल स्ट्रांग हाइब्रिड पावरट्रेन का विकल्प मिलेगा. इसमें कोई डीजल इंजन नहीं मिलेगा. इसे 6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स से लैस किया जाएगा. इसमें फीचर्स के तौर पर एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक, 360 डिग्री कैमरा और कई एयरबैग देखने को मिलेंगे. इसकी संभावित कीमत 12 लाख रुपये से 19 लाख रुपये के बीच रहने की उम्मीद है.  

मारुति हाइब्रिड एमपीवी

मारुति सुजुकी, इस साल के अंत तक एक प्रीमियम एमपीवी को देश में लॉन्च करने वाली है. यह कार अगस्त 2023 तक देश में आ सकती है. यह एमपीवी टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस का रिबैज वर्जन होगा. इसमें एक 2.0 लीटर पेट्रोल स्ट्रांग हाइब्रिड और 2.0 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलेगा. जो क्रमशः 186 PS और 206 Nm और 174 PS और 205 Nm का आउटपुट जेनरेट करेगा. यानि नई मारुति एमपीवी में इनोवा हाइक्रॉस वाला ही पावरट्रेन मिलेगा. यह ADAS तकनीक के साथ आने वाली कंपनी की पहली कार होगी. यह काफी हद तक इनोवा हाइक्रॉस से मिलती जुलती होगी, लेकिन इसमें कुछ कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिलेंगे.

यह भी पढ़ें :- हुंडई क्रेटा के फेसलिफ्ट और इलेक्ट्रिक वर्जन में मिलेंगी ये खूबियां, इन फीचर्स से होगी लैस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tata Nexon EV की बढ़ी टेंशन, Kia ने उतारी 526KM रेंज वाली नई Electric SUV
Tata Nexon EV की बढ़ी टेंशन, Kia ने उतारी 526KM रेंज वाली नई Electric SUV
अब सफर होगा और भी लग्जरी, Force की नई 16-सीटर वैन में मिलेंगे प्रीमियम कार जैसे फीचर्स
अब सफर होगा और भी लग्जरी, Force की नई 16-सीटर वैन में मिलेंगे प्रीमियम कार जैसे फीचर्स
Avoid Dealer Fraud: शोरूम पर गाड़ी खरीदते वक्त आरटीओ और इंश्योरेंस में ऐसे घपला करते हैं डीलर, इन बातों का रखें ध्यान
शोरूम पर गाड़ी खरीदते वक्त आरटीओ और इंश्योरेंस में ऐसे घपला करते हैं डीलर, इन बातों का रखें ध्यान
Maruti की सबसे बड़ी Safety चिंता खत्म? नई Brezza ने BNCAP में हासिल की 5-Star Rating
Maruti की सबसे बड़ी Safety चिंता खत्म? नई Brezza ने BNCAP में हासिल की 5-Star Rating

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget