एक्सप्लोरर

भारत तो छोड़िए विदेशों में भी इस कार का जलवा! 1 महीने में एक्सपोर्ट की इतनी सारी कारें

Maruti Suzuki Alto K10: मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 की एक्स शोरूम कीमत 3.99 लाख रुपये से शुरू होकर 6.46 लाख रुपये तक जाती है. ये कार सस्ती होने के साथ ही माइलेज में भी बेस्ट है.

Maruti Suzuki Alto K10 Impressive Export: जब भी किसी सस्ती कार के बारे में बात होती है तो हमारे जहन में एक ही नाम आता है और वो मारुति सुजुकी ऑल्टो (Maruti Suzuki Alto) है. यह कार हमेशा से ही ग्राहकों के बीच काफी फेमस रही है. अब देश तो छोड़िए इस कार का विदेश में भी कम जलवा नहीं है. 

इस कार ने सितंबर 2024 में घरेलू बाजार में 8 हजार 655 यूनिट्स बेची है और टॉप 10 में अपनी जगह हासिल की है. एक्सपोर्ट की बात की जाए तो इसमें भी कार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 442 यूनिट्स एक्सपोर्ट की हैं. सितंबर 2023 में यह आंकड़ा सिर्फ और सिर्फ 43 यूनिट्स था. 

मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 की एक्स शोरूम कीमत 3.99 लाख रुपये से शुरू होकर 6.46 लाख रुपये तक जाती है. इसके अलावा ये भारतीय बाजार की सबसे सस्ती और माइलेज कार की श्रेणी में शुमार है.

सुजुकी ऑल्टो K10 का पावरट्रेन और फीचर्स

मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 में कंपनी ने 1.0 लीटर 3 सिलेंडर वाला इंजन उपलब्ध कराया है. ये इंजन 66 बीएचपी की मैक्स पावर के साथ 89 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ ही इसे 5-स्पीड मैनुअल या एएमटी गियरबॉक्स के साथ कनेक्ट किया गया है.

इस कार में सीएनजी का भी विकल्प मिल जाता है. कंपनी के अनुसार कार का पैट्रोल वेरिएंट करीब 25 किमी प्रति लीटर का माइलेज प्रदान करता है. वहीं इस कार का सीएनजी वेरिएंट 33 किमी तक का माइलेज देने में सक्षम है.

अब मारुति सुजुकी की इस कार के फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस कार में एसी, फ्रंट पावर विंडो, पार्किंग सेंसर, सेंट्रल कंसोल आर्मरेस्ट, गियर शिफ्ट इंडिकेटर, एडजस्टेबल हेडलैंप, हैलोजन हैडलैंप, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, सेंट्रल लॉकिंग, चाइल्ड सेफ्टी लॉक्स, डुअल एयरबैग जैसे कई बेहतरीन फीचर्स उपलब्ध कराए हैं.

यह भी पढ़ें:-

दीवाली पर फैमिली के चाहिए कोई बेस्ट 7-सीटर कार? 6 लाख रुपये में ये रहा अच्छा ऑप्शन 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हवा में उड़ेगी Tesla Roadster, 1 सेकंड से कम में पकड़ेगी 0-100 की रफ्तार
हवा में उड़ेगी Tesla Roadster, 1 सेकंड से कम में पकड़ेगी 0-100 की रफ्तार
1035 BHP की ताकत और डिजाइन पर विवाद, भारत आ रही Ferrari Luce
1035 BHP की ताकत और डिजाइन पर विवाद, भारत आ रही Ferrari Luce
डीजल ट्रकों का खेल खत्म! आ रहे 2 नए इलेक्ट्रिक ट्रक
डीजल ट्रकों का खेल खत्म! आ रहे 2 नए इलेक्ट्रिक ट्रक
ऑटो मार्केट में Maruti Brezza का तहलका, 15 लाख बिक्री और 1 लाख बुकिंग
ऑटो मार्केट में Maruti Brezza का तहलका, 15 लाख बिक्री और 1 लाख बुकिंग

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
Lehra Do Tiranga March Live: दिल्ली में CJP की तिरंगा यात्रा का बदला वक्त, अब 5 नहीं दोपहर 1 बजे होगा मार्च
Live: दिल्ली में CJP की तिरंगा यात्रा का बदला वक्त, अब 5 नहीं दोपहर 1 बजे होगा मार्च
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची, जानें शेड्यूल
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Embed widget