एक्सप्लोरर

31.59km की माइलेज वाली नई Maruti Suzuki Alto हुई लॉन्च, जानें कीमत

मारुति सुजुकी ने अपनी Alto, CNG को अब BS6 वर्जन के साथ लॉन्च कर दिया है. यह एक बेहद किफायती छोटी कार है.

नई दिल्ली: मारुति सुजुकी ने अपनी अपने छोटी और सबसे ज्यादा बिकने वाली कार Alto BS6 को अब S-CNG ऑप्शन में भी लॉन्च कर दिया है. नई Alto BS6 S-CNG एक किलो CNG में 31.59 किलोमीटर की माइलेज देने वाला दावा करती है. जानते हैं इसकी कीमत और अन्य खूबियों के बारे में-

कीमत और वेरिएंट्स 

नई Alto BS6 सिर्फ LXi और  LXi (O) वेरिएन्ट्स में मिलेगी,  बात कीमत की करें तो Alto BS6 LXi S-CNG वर्जन की दिल्ली में एक्स-शो रूम कीमत 4,32,700 रुपये रुपये रखी है जबकि Alto BS6 LXi (O) S-CNG वर्जन मी दिल्ली में एक्स-शो रूम कीमत 436,300 रुपये रखी है.

हर मौसम में बेहतर परफॉरमेंस का वादा

कंपनी के सभी S-CNG वाहन ड्यूल इंटरडिपेंडेंट ECUs (इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट) और इंटेलीजेंट इंजेक्शन सिस्टम से लैस हैं. इन वाहनों को विशेष रूप से ट्यून किया जाता है ताकि ये हर तरह से रास्तों और मौसम में बेहतर परफॉरमेंस दे सकें.

इस मौके पर मारुति सुजुकी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, मार्केटिंग एंड सेल्स, शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि हम लगातार ऐसे प्रोडक्ट्स बनाने का प्रयास करते हैं जो तकनीकी रूप से उन्नत और पर्यावरण के अनुकूल हैं. Alto BS6 S-CNG को खासतौर पर बेहतर परफॉरमेंस, सेफ्टी, टिकाऊ इंजन और बेहतर माइलेज के लिए ही बनाया है.

किफायती इंजन

बात इंजन की करें तो इस कार में 796cc का, 3 सिलिंडर इंजन लगा है जो 30.1kW की पावर और 60Nm का टॉर्क देता है. यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल गियर बॉक्स से लैस है. यह इंजन माइलेज के लिहाज से बेहद किफायती है, साथ ही इसकी परफॉरमेंस निराश नहीं होने देती.

एक लाख से ज्यादा बिक चुकी है कार

आपको बता दें कि मारुति सुजुकी भारत में पहले ही एक लाख से अधिक BS6 से लैस Alto की बिक्री कर चुकी है, और यह लगातार 15 वर्षों से सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है. छोटे परिवार और  पहली बार खरीदने वालों को alto काफी पसंद आती है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कारों में आएंगे नए Safety Features! ब्रेक, लेन और नींद पर रखेंगे नजर
कारों में आएंगे नए Safety Features! ब्रेक, लेन और नींद पर रखेंगे नजर
Mahindra Bolero से चाहिए ज्यादा कम्फर्ट और फीचर्स, देखें ये 5 SUV
Mahindra Bolero से चाहिए ज्यादा कम्फर्ट और फीचर्स, देखें ये 5 SUV
फेस्टिव ऑफर्स में न लग जाए चूना, गाड़ी खरीदने से पहले चेक करें ये चीजें
फेस्टिव ऑफर्स में न लग जाए चूना, गाड़ी खरीदने से पहले चेक करें ये चीजें
अब गाड़ियों में लगेंगी स्मार्ट हेडलाइट, सामने वाले ड्राइवर को नहीं करेंगी परेशान
अब गाड़ियों में लगेंगी स्मार्ट हेडलाइट, सामने वाले ड्राइवर को नहीं करेंगी परेशान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget