एक्सप्लोरर

Maruti S-Presso CNG: सीएनजी अवतार में लॉन्च हुई मारूति एस-प्रेसो, देखें क्या है खासियत 

देश की दिग्गज कार निर्माता कंपनी मारूति सुजुकी ने अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए एस प्रेसो के सीएनजी वर्जन को लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम क़ीमत 5.90 लाख रुपये रखा है.

Maruti Suzuki S-Presso S-CNG: देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी मारूति सुजुकी का भारतीय आटोमोबाइल बाजार में लंबे समय से कब्जा जमाए हुए है. साथ ही देश में सीएनजी कारों के सेगमेंट में भी इस कंपनी के मुकाबले में कोई नहीं है. अब कंपनी ने अपने सीएनजी कारों के पोर्टफोलियो को और बढ़ाते हुए अपनी एस प्रेसो (S-Presso) को भी सीएनजी वर्जन में लॉन्च कर दिया है. आइए जानते हैं क्या है इस कार की खासियत. 

S-Presso S-CNG का इंजन

नई एस-प्रेसो एस-सीएनजी में एक 1.0 लीटर नेक्स्ट जेनरेशन के-सीरीज डुअल जेट, डुअल वीवीटी इंजन दिया गया है, जो सीएनजी मोड पर यह कार 5300 rpm पर 56.69 PS की पावर और 3400 rpm पर 82.1 Nm का मैक्सिमम टॉर्क प्रोड्यूस करता है. इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है. यह कार सीएनजी पर 32.73 किमी/किलोग्राम का माइलेज देती है.

S-Presso S-CNG की कीमत

एस-प्रेसो के सीएनजी मॉडल के कीमतों की बात करें तो इसके एलएक्सआई ट्रिम की एक्स शोरूम कीमत 5.90 लाख रुपये है, यह इसका बेस मॉडल है. वहीं इसके अपर वेरिएंट वीएक्सआई की एक्स शोरूम कीमत 6.10 लाख रुपये है.

कंपनी ने क्या कहा है?

मारूति सुजुकी के सीनियर ऑफिसर शशांक श्रीवास्तव के अनुसार कंपनी ने इस कार को ऐसे बनाया है जिससे लोगों के लिए इसे खरीदना आसान बन सके. कंपनी ने अब तक एस सीएनजी वेरिएंट पर आधारित 2.26 लाख से ज्यादा कारों की बिक्री की है. अब मारूति के पोर्टफोलियो में 10 एस-सीएनजी कारें शामिल हैं.

S-Presso Petrol पर मिल रहा है डिस्काउंट

इस दिवाली के अवसर पर एस-प्रेसो के पेट्रोल-वेरिएंट पर 35,000 रुपये तक कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है. इस कार की एक्स शोरूम कीमत 4.25 लाख रुपये से 5.99 लाख रुपये के बीच है.

यह भी पढ़ें :- Global NCAP: देश की सुरक्षित कारों की लिस्ट में शामिल हुई Taigun और Kushaq, हासिल की 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाड़ी का परमिट 5 साल बढ़ेगा? जानें किसे और कैसे मिलेगा फायदा
गाड़ी का परमिट 5 साल बढ़ेगा? जानें किसे और कैसे मिलेगा फायदा
Mahindra XEV 9S 6 Seater: 6 कैप्टन सीट के साथ महिंद्रा ने लॉन्च की ये धांसू कार, यहां जानिए कीमत
6 कैप्टन सीट के साथ महिंद्रा ने लॉन्च की ये धांसू कार, यहां जानिए कीमत
Toyota Fortuner Legender: लिजेंडर खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए मासिक सैलरी? जानें EMI का हिसाब-किताब
लिजेंडर खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए मासिक सैलरी? जानें EMI का हिसाब-किताब
सितंबर से महंगी होगी इस कंपनी की कारें, खरीदने से पहले जान लें नए दाम
सितंबर से महंगी होगी इस कंपनी की कारें, खरीदने से पहले जान लें नए दाम

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget