एक्सप्लोरर

Maruti की नई S-Cross Petrol भारत में हुई लॉन्च, Hyundai Creta से होगा मुकाबला

मारुति सुजुकी की S-Cross Petrol भारत में लॉन्च हो गई है, यह न तो फुल एसयूवी है और न ही कार, बल्कि यह कार और एसयूवी का मिक्स है. इस बार नई S-Cross में कई लेटेस्ट फीचर्स भी देखने को मिलेंगे.

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने भारत में अपनी नई S Cross Petrol को लॉन्च कर दिया है. इस नई कार में 1.5 लीटर का इंजन लगा है. इसके अलावा इसके डिजाइन और फीचर्स में भी थोड़ा नयापन देखने को मिलता है.

मारुति सुजुकी S-Cross Petrol के वेरिएंट की कीमतें

  • S-Cross Petrol SIGMA: 8.39 लाख रुपये
  • S-Cross Petrol DELTA: 9.60 लाख रुपये
  • S-Cross Petrol ZETA: 9.95 लाख रुपये
  • S-Cross Petrol ALPHA: 11,15,500 लाख रुपये
  • S-Cross Petrol DELTA AT: 1,083,500 लाख रुपये
  • S-Cross Petrol ZETA AT: 1,118,500 लाख रुपये
  • S-Cross Petrol ALPHA AT: 1,239,000 लाख रुपये

इंजन

नई S-Cross Petrol में 1.5 लीटर K-सीरिज BS6 पेट्रोल इंजन लगा है जोकि 77 KW की पावर 138Nm का टॉर्क देता है. यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल और 4 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है. माइलेज की बात की जाए तो यह कार मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ यह 18.55 kmpl की माइलेज देती है जबकि ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ यह 18.43kmpl की माइलेज देती है.

नई S-Cross Petrol के फीचर्स की बात करें तो इसमें क्रूज कंट्रोल, ऑटो ORVM, 7 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट जोकि ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो को सपोर्ट करता है. इसके अलावा इसमें मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, एलईडी डीआरएल, प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलईडी टेल लाइट, ऑटोमैटिक एसी जैसे फीचर्स मिलते हैं. मारुति की स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नोलॉजी में ब्रेक एनर्जी रिजनरेशन, टॉर्क असिस्ट फंक्शन, और इंजन आइडल स्टॉप / स्टार्ट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.

Hyundai Creta से होगा मुकाबला

नई S-Cross Petrol का भारत में मुकाबला Hyundai Creta से होगा. Creta में दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन मिलता है जिसमें 5 वेरिएंट मिलेंगे. जिसमें E, EX, S, SX और SX (O) शामिल हैं. नई Creta की कीमत 9.99 लाख रुपये से लेकर 17.20 लाख रुपये तक जाती है.

Hyundai ने नई Creta  को तीन इंजन ऑप्शन में उतारा है, Creta में तीन ड्राइव मोड्स (Eco, Comfort & Sport)मिलेंगे. नई Creta को पांच वेरियंट्स E, EX, S, SX और SX (O) में उपलब्ध है. Creta  में फीचर्स काफी सारे मिलेंगे. इसमें स्पेस ठीक है, सामान रखने के लिए इसके बूट में भी जगह अच्छी है. इतना ही नहीं इसमें सेफ्टी फीचर्स का भी खूब ध्यान रखा है.

यह भी पढ़ें 

जुलाई महीने में सबसे ज्यादा बिकने वाले ये हैं टॉप 5 स्कूटर्स, जानिए कौन है सबसे आगे

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा
EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा
TVS Radeon का नया अवतार लॉन्च, कीमत देख खुश हो जाएंगे
TVS Radeon का नया अवतार लॉन्च, कीमत देख खुश हो जाएंगे
MG Windsor EV का नया Edition खास, पीछे बैठने वालों के लिए Rear Screen
MG Windsor EV का नया Edition खास, पीछे बैठने वालों के लिए Rear Screen
VLF Strada स्कूटर लॉन्च, फीचर्स और रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान
VLF Strada स्कूटर लॉन्च, फीचर्स और रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget