एक्सप्लोरर

Discount on Maruti Cars: मारुति सुजुकी अपनी इन गाड़ियों पर कर रही है डिस्काउंट की बौछार, फटाफट चुन लीजिये अपनी पसंदीदा कार

Discounts on Cars: मारुति सुज़ुकी इस समय अपनी कुछ कारों पर डिस्काउंट की पेशकश कर रही है, अगर आप एक कार खरीदने का मन बना रहे हें तो आप इन ओफर्स का लाभ उठा सकते हैं.

Maruti Cars: एक तरफ टाटा जैसी दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनियां अपनी गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोत्तरी कर रही हैं, तो दूसरी तरफ देश की पहले नंबर पर काबिज कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इस महीने अपने ग्राहकों को जबरदस्त छूट ऑफर कर रही है. हालांकि ये डिस्काउंट कंपनी अपनी चुनिंद गाड़ियों पर ही दे रही हैं. जिसमें टॉप सेलिंग हैचबैक कार वैगन-आर भी शामिल है.

मारुति सुजुकी वैगन-आर

कंपनी अपनी इस कार पर इस महीने के आखिर तक खरीदने पर 54,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है, जो अलग-अलग मॉडल पर अलग-अलग है. ये डिस्काउंट ऑफर वैगनआर सीएनजी, 1.0-L और 1.2-L वैरिएंट पर ऑफर किया जा रहा है. जिसमें 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट, इसके अलावा वैरिएंट के आधार पर 15,000 - 20,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है. कंपनी वैगन-आर के 1.0-L वैरिएंट पर 30,000 रुपये की नकद छूट के साथ-साथ कॉर्पोरेट छूट और एक्सचेंज बेनिफिट्स भी मिल रहे हैं और 1.2-L वैरिएंट पर बाकी बेनिफिट्स के साथ-साथ 25,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट भी दिया जा रहा है.

ऑल्टो के10

मारुति अपनी इस सबसे छोटी हैचबैक कार पर इस महीने सबसे ज्यादा डिस्काउंट ऑफर कर रही है. इस कार पर 15,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस के साथ 40,000 रुपये का कैश डिस्काउंट यानि इस कार पर कुल 55,000 रुपये तक की छूट ली जा सकती है. कंपनी ये ऑफर मैनुअल वैरिएंट पर दे रही है. वहीं ऑल्टो के10 के सीएनजी वेरिएंट को 35,000 रुपये तक की कुल छूट के साथ ख़रीदा जा सकता है.

मारुति सुजुकी सिलेरियो

मारुति अपनी इस कार पर 45,000 रुपये तक की नकद छूट दे रही है. जिसमें सबसे ज्यादा इसके सीएनजी वेरिएंट पर दिया जा रहा है. जिसमें 30,000 रुपये तक की नकद छूट और 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस शामिल है. वहीं इसके मेनुअल वेरिएंट पर एक्सचेंज बोनस के अलावा 25,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जबकि ऑटोमैटिक वैरिएंट खरीदने पर सिर्फ 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस ही दिया जायेगा.

मारुति सुजुकी एस-प्रेसो

कंपनी मारुति सुजुकी एस-प्रेसो पर सेलेरियो जैसे ही डिस्काउंट की पेशकश कर रही है.

यह भी पढ़ें- ये है भारत की सबसे महंगी कार, देखें कीमत, खासियत और तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जाम में फंस गए तो कार चलाते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, वरना क्लच हो जाएगा खराब
जाम में फंस गए तो कार चलाते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, वरना क्लच हो जाएगा खराब
Driving Car With Slippers: चप्पल पहनकर कार चला सकते हैं या नहीं, क्या पुलिस काट सकती है चालान? 
चप्पल पहनकर कार चला सकते हैं या नहीं, क्या पुलिस काट सकती है चालान? 
बारिश में डूब गई कार तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना नहीं मिलेगा इंश्योरेंस
बारिश में डूब गई कार तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना नहीं मिलेगा इंश्योरेंस
Ola-Uber यूजर्स और ड्राइवरों को मिलेगी बड़ी राहत, जल्द लागू होने जा रही नई पॉलिसी
Ola-Uber यूजर्स और ड्राइवरों को मिलेगी बड़ी राहत, जल्द लागू होने जा रही नई पॉलिसी

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget