एक्सप्लोरर

Grand Vitara Vs Taigun: इन 5 फीचर्स के मामले में मारुती ग्रैंड विटारा को पछाड़ती है फॉक्सवैगन ताइगुन, पढ़े डिटेल में

Taigun Features : कॉर्नरिंग लैंप एक ऐसा फीचर है जो रात के समय गाड़ी को मोड़ने पर कार के साइड में भी लाइट देता है. यह जरूरी फीचर फॉक्सवैगन ताइगुन में दिया गया है, लेकिन ग्रैंड विटारा में नहीं मिलता है.

Maruti Grand Vitara Vs Volkswagen Taigun Features: पिछले महीने कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी मिड साइज हाइब्रिड एसयूवी ग्रैंड विटारा को लॉन्च किया है. यह कार लॉन्चिंग से काफी पहले से लेकर अब तक बहुत चर्चा में है. इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका 28 KMPL का माइलेज है. इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस कार की अब तक 60 हजार से ज्यादा बुकिंग हो चुकी है, और इसकी डिलीवरी के लिए 6 महीने तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है. इसी सेगमेंट में फॉक्सवैगन की भी एक एसयूवी आती है, जिसका नाम है टाइगुन (Taigun). आज हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसे शानदार फीचर्स के बारे में, जो टाइगुन में तो मिलते हैं, लेकिन ग्रैंड विटारा में इनकी कमी खलती है.  

फॉग लैंप

मारूति ग्रैंड विटारा में कंपनी ने सिर्फ ग्रैंड स्प्लिट एलईडी हेडलाइट्स दिया है, जबकि फॉक्सवैगन ने ताइगुन के टॉप-एंड वेरिएंट में हलोजन आधारित रिफ्लेक्टर फॉग लैंप का फीचर दिया है. जो रात के समय ड्राइविंग में बहुत काम आता है. 

कूल्ड ग्लोवबॉक्स

मारूति ग्रैंड विटारा में नॉर्मल ग्लोवबॉक्स ही दिया गया है, जबकि इस समय कई कारें ऐसी हैं जिनमें कूल्ड ग्लोवबॉक्स मिलता है. फॉक्सवैगन ताइगुन में भी कूल्ड ग्लोवबॉक्स भी दिया गया है. जबकि ग्रैंड विटारा में यह फीचर नहीं मिलता है.

ऑटोमेटिक वाइपर्स

रेन-सेंसिंग वाइपर्स यानि ऑटोमेटिक वाइपर्स भी बहुत आधुनिक और शानदार फीचर है. लेकिन यह फीचर इन दोनों में सिर्फ फॉक्सवैगन ताइगुन ही में मिलता है, ग्रैंड विटारा में नहीं. हालांकि इन दोनों ही कारों में आटोमेटिक हेडलाइट्स का फीचर दिया गया है. 

टर्बो पेट्रोल इंजन

बहुत सारी एसयूवी कारों में 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने लगा है, फॉक्सवैगन ताइगुन में भी यह इंजन मिलता है. लेकिन ग्रैंड विटारा में टर्बो इंजन के स्थान पर केवल 1.5 लीटर पेट्रोल एनए इंजन दिया गया है.

कॉर्नरिंग लैंप

कॉर्नरिंग लैंप एक ऐसा फीचर है जो रात के समय गाड़ी को मोड़ने पर कार के साइड में भी लाइट देता है. यह जरूरी फीचर फॉक्सवैगन ताइगुन में दिया गया है, लेकिन ग्रैंड विटारा में नहीं मिलता है.

यह भी पढ़ें :-

Baleno and Glanza CNG: जल्द आने वाला है इन लोकप्रिय कारों का CNG वर्जन, मिलेगा जबर्दस्त माइलेज

Maruti Cars: भारतीय बाजार में धूम मचाती हैं मारूति की ये 5 कारें, कीमत भी है दस लाख रुपये से कम 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Renault Duster Hybrid vs Rivals, कीमत और माइलेज में कौन आगे?
Renault Duster Hybrid vs Rivals, कीमत और माइलेज में कौन आगे?
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
आपकी कार के लिए बेस्ट हैं ये ऑटोमोबाइल गैजेट्स, आज ही ले आएं घर
आपकी कार के लिए बेस्ट हैं ये ऑटोमोबाइल गैजेट्स, आज ही ले आएं घर
चलती कार में लगा दें रिवर्स गियर तो क्या होगा? जान लें जवाब
चलती कार में लगा दें रिवर्स गियर तो क्या होगा? जान लें जवाब

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
Tiger Shroff Firing Case: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, हथियार मॉड्यूल का किया खुलासा, चार गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
Wheat Storage Tips: क्या रखे-रखे गेहूं में पड़ जाता है घुन? नोट करें 4 आसान उपाय
क्या रखे-रखे गेहूं में पड़ जाता है घुन? नोट करें 4 आसान उपाय
Embed widget