एक्सप्लोरर

कितनी कीमत पर लॉन्च होगी Maruti Fronx Hybrid? माइलेज से फीचर्स तक जानिए सब

Maruti Fronx Hybrid: मारुति फ्रॉन्क्स हाईब्रिड में कंपनी का नया 1.2-लीटर Z12E थ्री-सिलेंडर पेट्रोल इंजन होगा, जो एक स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम के साथ काम करेगा. आइए जानते हैं.

मारुति सुजुकी भारतीय बाजार के लिए Fronx SUV का हाईब्रिड वर्जन लॉन्च करने की तैयारी में है. इस गाड़ी को 2026 में लॉन्च किया जा सकता है. India Mobility Global Expo 2026 में इस कार का संभावित डेब्यू होगा. Maruti Fronx Hybrid को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखा गया था. 

नई फ्रॉन्क्स हाइब्रिड मौजूदा पेट्रोल मॉडल से थोड़ी महंगी हो सकती है. माना जा रहा है कि इसकी कीमत पेट्रोल वर्जन से करीब 2 से 2.5 लाख रुपये ज्यादा होगी. वर्तमान में Fronx की कीमत 7.59 लाख से 12.95 लाख (एक्स-शोरूम) रुपये तक है. ऐसे में हाइब्रिड वेरिएंट की कीमत 8 लाख रुपये से 15 लाख (एक्स-शोरूम) रुपये के बीच हो सकती है. इस रेंज में यह SUV मिडिल-क्लास ग्राहकों के लिए बजट-फ्रेंडली विकल्प साबित हो सकती है.

कितना होगा Maruti Fronx Hybrid का माइलेज? 

Maruti Fronx Hybrid में कंपनी का नया 1.2-लीटर Z12E थ्री-सिलेंडर पेट्रोल इंजन होगा, जो एक स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम के साथ काम करेगा. यह सीरीज हाइब्रिड सेटअप है, जिसमें पेट्रोल इंजन बैटरी को चार्ज करेगा और इलेक्ट्रिक मोटर पहियों को पावर देगी. इस नई तकनीक की मदद से Fronx Hybrid का माइलेज 30-35 किमी/लीटर तक पहुंच सकता है. यह मौजूदा पेट्रोल वर्जन (20.01–22.89 किमी/लीटर) और CNG वेरिएंट (28.51 किमी/किग्रा) से काफी बेहतर है.

गाड़ी के फीचर्स और टेक्नोलॉजी

Maruti Fronx Hybrid में कई प्रीमियम फीचर्स दिए जाएंगे. इसमें बड़ा 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, हेड-अप डिस्प्ले (HUD), 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और सनरूफ मिलने की उम्मीद है. टॉप मॉडल में कंपनी लेवल-1 ADAS का फीचर भी शामिल कर सकती है, जिससे ड्राइविंग और भी सुरक्षित और आसान हो जाएगी.

Maruti हमेशा से अपने सेफ्टी पैकेज को बेहतर बनाने पर जोर देती है. Fronx Hybrid में मौजूदा मॉडल जैसे ही सेफ्टी फीचर्स दिए जाएंगे. इसमें 6 एयरबैग्स (स्टैंडर्ड), ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल होल्ड असिस्ट, रिवर्स पार्किंग सेंसर और कैमरा, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम शामिल हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें:-

भारत में सड़क हादसों में हर घंटे हो रहीं 20 मौतें, सामने आई ये चौंकाने वाली रिपोर्ट 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Electric Vehicle Fire: इलेक्ट्रिक वाहन में इस वजह से होती है ओवरहीटिंग, बढ़ जाता है आग लगने का खतरा
इलेक्ट्रिक वाहन में इस वजह से होती है ओवरहीटिंग, बढ़ जाता है आग लगने का खतरा
125cc से 350cc तक... कौन-सी बाइक देगी सबसे ज्यादा वैल्यू? खरीदने से पहले जान लें पूरा गणित
125cc से 350cc तक... कौन-सी बाइक देगी सबसे ज्यादा वैल्यू? खरीदने से पहले जान लें पूरा गणित
Petrol-Diesel छोड़ EV की ओर बढ़ रहे भारतीय, MG की इस नई टेक्नोलॉजी से बदलेगा ट्रेंड
Petrol-Diesel छोड़ EV की ओर बढ़ रहे भारतीय, MG की इस नई टेक्नोलॉजी से बदलेगा ट्रेंड
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी तो लगेगी लॉटरी, कंपनियों को देनी पड़ेगी ग्राहक को नई कार?
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी तो लगेगी लॉटरी, कंपनियों को देनी पड़ेगी ग्राहक को नई कार?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
Rohit Sharma: 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget