एक्सप्लोरर

मॉडर्न फीचर्स के साथ आज लॉन्च होगी मारुति की नई SUV Escudo, जानें कितनी होगी कीमत?

Maruti Escudo के जरिए मारुति सुजुकी मिड-साइज SUV सेगमेंट में एंट्री कर रही है. इस कार का सीधा मुकाबला Hyundai Creta और Kia Seltos जैसी SUVs से हो सकती है. आइए विस्तार से जानते हैं.

भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki आज यानी 3 सितंबर 2025 को अपनी नई SUV Maruti Escudo लॉन्च करने वाली है. दरअसल, ये SUV ब्रेजा से बड़ी और ग्रैंड विटारा से सस्ती है. इसे कंपनी अपने Arena डीलरशिप नेटवर्क से बेचेगी. डिजाइन की बात करें तो Escudo काफी मॉडर्न और स्टाइलिश है. इसमें बूमरैंग-स्टाइल 3D LED टेललैंप, शार्क फिन एंटीना, इंटीग्रेटेड स्पॉइलर और बड़ा टेलगेट दिया गया है. साइज के मामले में ये Brezza से बड़ी और Grand Vitara के लगभग बराबर होगी, जिससे इसमें ज्यादा केबिन स्पेस और बूट कैपेसिटी मिलेगी.

कैसा होगा इंजन और पावरट्रेन?

  • Maruti Escudo में वही इंजन ऑप्शन दिए गए हैं जो Grand Vitara में मिलते हैं. इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ उपलब्ध है. इसके अलावा टोयोटा का 1.5 लीटर TNGA स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन भी इसमें दिया जा सकता है. खास बात ये है कि कंपनी इसका CNG वर्जन भी लॉन्च करने की योजना बना रही है, जिससे ग्राहकों को पेट्रोल, हाइब्रिड और CNG – तीनों विकल्प मिलेंगे.

इंटीरियर और टेक फीचर्स

  • Escudo का इंटीरियर एडवांस और प्रीमियम रखा गया है. इसमें 9-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करेगा. SUV में 6 एयरबैग, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस फोन चार्जर और मल्टीपल ड्राइव मोड जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड मिल सकते हैं. इसके अलावा फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और प्रीमियम अपहोल्स्ट्री जैसी भी फीटर्स शामिल होने की उम्मीद है.

प्रोडक्शन और लॉन्च डिटेल

  • Maruti Escudo का प्रोडक्शन कंपनी हरियाणा के खरखौदा प्लांट में कर रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भविष्य में Toyota भी Escudo पर आधारित अपना मॉडल पेश कर सकती है. लॉन्च के साथ ही ये SUV भारत के मिड-साइज सेगमेंट में उतरी है और ग्राहकों के लिए Brezza और Grand Vitara के बीच का नया विकल्प बन गई है.

किससे होगा मुकाबला

  • Maruti Escudo को सीधा मुकाबला Hyundai Creta और Kia Seltos जैसी पॉपुलर SUVs से हो सकती है. कीमत की आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं हुई है, लेकिन अनुमान है कि इसकी शुरुआती कीमत करीब 10 लाख रुपये से शुरू होगी. यानी ये Grand Vitara से किफायती होगी, लेकिन Brezza से ज्यादा फीचर-लोडेड होगी.

ये भी पढ़ें: मौजूदा समय में कारों पर कितना लगता है टैक्स? GST कटौती के बाद कैसे खरीदना होगा सस्ता, जानें डिटेल्स 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota Hyryder पर भारी Renault Duster का दांव, कम दाम में सबसे ज्यादा माइलेज
Toyota Hyryder पर भारी Renault Duster का दांव, कम दाम में सबसे ज्यादा माइलेज
RC और आधार कार्ड में नाम अलग-अलग, क्या पुलिस काट सकती है चालान?
RC और आधार कार्ड में नाम अलग-अलग, क्या पुलिस काट सकती है चालान?
इस कार ने किया 15 लाख का आंकड़ा पार, बंपर हुई है बिक्री
इस कार ने किया 15 लाख का आंकड़ा पार, बंपर हुई है बिक्री
माइलेज में कौन है नंबर-1? Sierra, Creta या नई Duster
माइलेज में कौन है नंबर-1? Sierra, Creta या नई Duster

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, भारत से विदा लेते समय कही ये बात
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, कही ये बड़ी बात
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget