एक्सप्लोरर

Maruti Brezza Booking: ब्रेजा के लिए ग्राहकों को करना होगा 30 महीने का लंबा इंतजार, 75000 से ज्यादा बुकिंग है पेंडिंग 

मारुति सुजुकी ब्रेज़ा भारतीय बाजार में टाटा नेक्सन, महिंद्रा एक्सयूवी300, हुंडई वेन्यू, किआ सोनेट जैसी कारों से मुकाबला करती है. 

Maruti Brezza: दिग्गज कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने इसी साल जून में अपनी नई ब्रेज़ा को लॉन्च किया था. इस सब-फोर मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी को लॉन्चिंग के बाद से ही ग्राहकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है. इस कार की सितंबर में 15,445 यूनिट्स की बिक्री हुई थी और यह पिछ्ले महिने देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV थी. सूत्रों के अनुसार, ब्रेज़ा की वर्तमान में 75,000 से अधिक बुकिंग पेंडिंग है, जिसके लिए कंपनी ग्राहकों को 30 हफ्तों से ज्यादा का वेटिंग पीरियड दे रही है.

कैसा है इंजन?

मारुति सुजुकी ब्रेज़ा में एक 1.5-लीटर K15C माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक से लैस पेट्रोल इंजन मिलता है, जो कि 103PS की अधिकतम पॉवर और 137 न्यूटन मीटर का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. इस कार में 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है. यह कार Lxi, Vxi, Zxi और Zxi+ जैसे चार ट्रिम्स में आती है. 

फीचर्स

मारुति सुजुकी ब्रेज़ा में फीचर्स के तौर पर 9 इंच का टचस्क्रीन, कूल्ड ग्लोवबॉक्स, डीआरएल के साथ एलईडी हेडलैंप, शार्क फिन एंटीना, रियर एसी वेंट्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पैडल शिफ्टर्स, टिल्ट और टेलिस्कोपिक स्टीयरिंग व्हील, यूएसबी पोर्ट, रूफ रेल और एक सनरूफ, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, टाइप-ए और टाइप-सी, हेड-अप डिस्प्ले, डुअल-टोन अलॉय व्हील, एलईडी टेल लैंप सिग्नेचर दिए गए हैं.   

कितनी है कीमत?

ब्रेज़ा के 1.5 पेट्रोल इंजन वाले मैनुअल ट्रांसमिशन के एलएक्सआई वैरिएंट की कीमत 7.99 लाख रुपये, वीएक्सआई वैरिएंट की कीमत 9.47 लाख रुपये, जेडएक्सआई वैरिएंट की कीमत 10.87 लाख रुपये, जेडएक्सआई डुअल टोन वैरिएंट की कीमत 11.03 लाख रुपये, जेडएक्सआई+ वैरिएंट की कीमत 12.30 लाख रुपये, Zxi+ डुअल टोन वैरिएंट की कीमत 12.46 लाख रुपये है. 

वहीं इस कार के 1.5 पेट्रोल इंजन वाले ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के वीएक्सआई वैरिएंट की कीमत 10.97 लाख रुपये, जेडएक्सआई वैरिएंट की कीमत 12.37 लाख रुपये, जेडएक्सआई डुअल टोन वैरिएंट की कीमत 12.53 लाख रुपये, जेडएक्सआई+ वैरिएंट की कीमत 13.80 लाख रुपये और Zxi+ डुअल टोन वैरिएंट की कीमत 13.96 लाख रुपये है. ये सभी कीमत एक्स शोरूम दिल्ली के अनुसार हैं.

मारुति सुजुकी ब्रेज़ा भारतीय बाजार में टाटा नेक्सन, महिंद्रा एक्सयूवी300, हुंडई वेन्यू, किआ सोनेट जैसी कारों से मुकाबला करती है. 

यह भी पढ़ें :-

Nissan Magnite: T-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप की ऑफिशियल कार निसान की यह कॉम्पैक्ट एसयूवी, जानें क्या है खासियत

Best 7 Seater Cars: इन 7 सीटर कारों ने किया बाजार पर कब्जा, हुईं इतनी ज्यादा सेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sierra EV, Curvv या Harrier EV, तीनों में से किस गाड़ी को खरीदना बेहतर? जानिए कीमत और फीचर्स
Sierra EV, Curvv या Harrier EV, तीनों में से किस गाड़ी को खरीदना बेहतर? जानिए कीमत और फीचर्स
अगर खरीदने का प्लान था तो जान लें, Bajaj की ये बाइक अब नहीं मिलेगी
अगर खरीदने का प्लान था तो जान लें, Bajaj की ये बाइक अब नहीं मिलेगी
E20 Fuel: क्या E20 पेट्रोल अपनी बाइक में डलवा सकते हैं, झट से ऐसे करें पता? 
क्या E20 पेट्रोल अपनी बाइक में डलवा सकते हैं, झट से ऐसे करें पता? 
Unsafe Car In India: सेफ्टी के मामले में ये हैं भारत की सबसे घटिया कार, रेटिंग के मामले में एकदम फिसड्डी
सेफ्टी के मामले में ये हैं भारत की सबसे घटिया कार, रेटिंग के मामले में एकदम फिसड्डी

वीडियोज

Akhilesh Yadav का 53वां जन्मदिन आज, SP कार्यकर्ताओं ने ऐसे मनाया जश्न
POK में नेता की गिरफ्तारी से भड़का गुस्सा
क्या Champat Rai होंगे आरोपी नंबर 9?
India's fastest SUV is here at just Rs.18.17 lakh. Tata Sierra EV Full Review
Sairaab: Ishan ने लौटाया Nayanika का खोया मुस्कुराना, 'Sairaab' में शुरू हुई नई कहानी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी के घर पर हमला, पत्थर फेंकने का दावा, TMC सांसद बोले - 'अब बंगाल में...'
अभिषेक बनर्जी के घर पर हमला, पत्थर फेंकने का दावा, TMC सांसद बोले - 'अब बंगाल में...'
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, दौसा में स्लीपर बस और ट्रेलर की टक्कर में 8 लोगों की मौत
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, दौसा में स्लीपर बस और ट्रेलर की टक्कर में 8 लोगों की मौत
जून छोड़िए अब जुलाई भी जलाएगी...गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, बारिश होगी कम, मौसम विभाग की डरावनी भविष्यवाणी
जून छोड़िए अब जुलाई भी जलाएगी...गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, बारिश होगी कम, मौसम विभाग की डरावनी भविष्यवाणी
Cocktail 2 BO Collection Day 12: 'कॉकटेल 2' ने 12वें दिन फिर किया हैरान, कमाई में दिखाई तेजी, अब 100 करोड़ दूर नहीं
'कॉकटेल 2' ने 12वें दिन फिर किया हैरान, कमाई में दिखाई तेजी, अब 100 करोड़ दूर नहीं
हार्दिक पंड्या ने अचानक छोड़ा मुंबई, यहां लिया किराए का घर! आखिर स्टार क्रिकेटर ने ऐसा क्यों किया जानिए
हार्दिक पंड्या ने अचानक छोड़ा मुंबई, यहां लिया किराए का घर! आखिर स्टार क्रिकेटर ने ऐसा क्यों किया जानिए
'हम भला क्या दे सकते हैं आपको...' अखिलेश यादव के जन्मदिन पर ओपी राजभर ने कसा तंज
'हम भला क्या दे सकते हैं आपको...' अखिलेश यादव के जन्मदिन पर ओपी राजभर ने कसा तंज
2 सेकंड पहले कमरे से निकला कुत्ता, फिर ढह गई पूरी सीलिंग- कैमरे में कैद हुआ हैरान करने वाला पल
2 सेकंड पहले कमरे से निकला कुत्ता, फिर ढह गई पूरी सीलिंग- कैमरे में कैद हुआ हैरान करने वाला पल
Skoda अगस्त महीने में लॉन्च करेगी Slavia का नया मॉडल, जानिए पावर और कैसे होंगे फीचर्स?
Skoda अगस्त महीने में लॉन्च करेगी Slavia का नया मॉडल, जानिए पावर और कैसे होंगे फीचर्स?
Embed widget