एक्सप्लोरर

2021 में लॉन्च होने वाली है Maruti और Tata की कई हैचबैक कार, ये रही पूरी जानकारी

हैचबैक सैगमेंट में मारुति और टाटा की कई शानदार कार आने वाली हैं. इसमें ज्यादातर वो कार शामिल हैं जो पहले से मार्केट में मौजूद हैं अब नए फीचर्स के साथ इन मॉडल्स को फेसलिफ्ट किया जा रहा है.

साल 2021 ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए नई रफ्तार लेकर आने वाला है साल की शुरुआत में ही कई शानदार कार लॉन्च होने वाली हैं. हालांकि खरीददारों को नए साल पर कार खरीदने के लिए थोड़ी ज्यादा कीमत चुकानी होगी, क्योंकि नए साल में कई कार महंगी होने वाली हैं. आज हम आपको उन हैचबैक कारों के बारे में बता रहे हैं जो नए साल में लॉन्च होने वाली हैं. हालांकि इसमें ज्यादातर कारों का अपग्रेडेड वर्जन ही है जो दमदार फीचर्स और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च होने वाली हैं. आज हम आपको Maruti और Tata की उन हैचबैक कार के बारे में बता रहे हैं जिसका इंतजार आप भी कर रहे होंगे.

1- Maruti Swift Facelift- मारुति सुजुकी फेसलिफ्ट कार का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था. इस कार को 2021 में लॉन्च किया जाएगा. स्विफ्ट मारुति की सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक कार है. आपको स्विफ्ट के अपडेटेड वर्जन में डिजाइन और इंजन में काफी बदलाव मिलेगा. माना जा रहा है कि इसे हाइब्रिड इंजन के साथ लॉन्च किया जाएगा. इसके अलावा कार में नई फ्रंट ग्रिल और क्रोम दिया जाएगा. बंपर और हेडलैंप्स भी अलग तरह के हो सकते हैं. नई स्विफ्ट फेसलिफ्ट में 1.2 लीटर का Dualjet पेट्रोल इंजन होगा, जो 91PS की पावर और 118Nm का पिक टॉर्क जेनरेट करेगा. कंपनी इसे मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ऑप्शन में लॉन्च कर सकती है.

2- Tata Altroz Turbo- टाटा अपनी टाटा अल्ट्रोज टर्बो को बिल्कुल नए अवतार में पेश करेगी. ये टाटा की प्रीमियम हैचबैक कार है. Tata Altroz Turbo बेहतर इजंन ऑप्शन के साथ अगले महीने लॉन्च हो सकती है. इसमें 1.2 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन होगा, जो 110bhp की पावर और 140Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. कार डुअल क्लच ट्रांसमिशन गियरबॉक्स के साथ आ रही है. 3- Maruti XL5- नए साल में मारुति सुजुकी अपनी नई हैचबैक Maruti XL5 लॉन्च करने वाली है. मारुति एक्सएल 5 WagonR का प्रीमियम वर्जन है. कार काफी हद तक लुक में वैगनआर जैसी ही होगी. इस कार को 1.2 लीटर 4 सिलिंडर K-Series पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया जाएगा, जो कि 77bhp की पावर और 113Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है. इसके अलावा कई धांसू फीचर्स भी इस कार को खास बनाते हैं.

4- Next Generation Maruti Celerio- मारुति जल्द ही अपनी किफायती हैचबैक सेलेरियो का अपडेटेड वेरियंट नेक्स्ट जेनरेशन मारुति सेलेरियो 2021 में साल लॉन्च करने वाली है, नई कार को सुजुकी के HEARTECT प्लैटफॉर्म पर डिवेलप किया गया है. कार के फ्रंट लुक में काफी बदलाव किए गए हैं. नई कार में 1.2 लीटर 4 सिलिंडर पेट्रोल और 1.0 लीटर 3 सिलिंडर पेट्रोल इंजन और सीएनजी किट का भी ऑप्शन है. कार के फीचर्स में ग्रिल, एयर डैम, हेललैंप, नया डैशबोर्ड और स्टीयरिंग व्हील और बंपर में भी चेंज मिलेगा.

5- New Maruti Alto- एंट्री लेवल कार मारुति अल्टो को भी अपडेटेड के बाद लॉन्च किया जाएगा. इस कार को HEARTECT प्लैटफॉर्म पर डिवेलप किया जा रहा है. कार 3 सिलिंडर नेचरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ 48bhp की पावर और 69Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकती है. इसके अलावा कार में रियर पार्किंग सेंसर, डुअल फ्रंट एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, सीट बेल्ट रिमाइंडर और स्पीड अलर्ट जैसे खास सेफ्टी फीचर्स भी होंगे. नई अल्टो में आपको टचस्क्रीन इन्फोटनेमेंट सिस्टम भी मिलेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget