एक्सप्लोरर

Mahindra XUV700 AX7:महिंद्रा एक्सयूवी700 का ये वेरिएंट हुआ सस्ता, इतनी गिर कई कीमत, जानें डिटेल्स

महिंद्रा ऑटो ने अपनी धाकड़ एसयूवी एक्सयूवी700 के एएक्स7 वेरिएंट की कीमतों में करीब 2 लाख रुपये तक की कटौती की है. इस कार को अब चार महीनों तक कम कीमत में खरीदा जा सकता है.

Mahindra XUV700 AX7: महिंद्रा ने अपनी धाकड़ एसयूवी XUV700 AX7 की कीमतों में कटौती की है. यह कंपनी की सबसे दमदार गाड़ियों में आती है. इसके अलावा इस कार में दमदार इंजन के साथ बेहतरीन हाईटेक फीचर्स भी देखने को मिल जाते हैं. जानकारी के मुताबिक कंपनी ने Mahindra XUV700 AX7 की कीमतों में करीब 2 लाख रुपये की कटौती की है. यह इस कार के रेंज में टॉपएंड ट्रिम है. वहीं इस कार के मैनुअल पेट्रोल 7 सीटर की कीमत अब कम होकर 19.49 लाख रुपये एक्स शोरूम हो गई है.

कम हुई कीमत

महिंद्रा एक्सयूवी एएक्स7 के 6 सीटर मैनुअल वेरिएंट की कीमत अब घटकर 19.69 लाख रुपये से शुरू होती है. इसके अलावा कार के पेट्रोल AT AX7 6 सीटर की कीमत 21.19 लाख रुपये से शुरू होती है जबकि पेट्रोल AT 7 सीटर AX7 की कीमत 20.99 लाख रुपये से शुरू होती है. इस बीच AX7 6 सीटर की कीमत 23.69 लाख रुपये से शुरू होती है और AX7L 7 सीटर की कीमत 23.49 लाख रुपये है.

इतना ही नहीं कार का डीजल AX7 रेंज अब 20.19 लाख रुपये से शुरू होता है. Mahindra XUV700 AX7 L डीजल AWD AT की कीमत घटकर अब 24.99 लाख रुपये हो गई है. इसकी कीमतों में करीब 2.2 लाख रुपये की कटौती की गई है. वहीं जानकारी के अनुसार यह कीमतें 10 जुलाई से चार महीने के लिए ही वैध हैं.

Mahindra XUV700 AX7: फीचर्स

अब इस धाकड़ कार के फीचर्स पर नज़र डालें तो AX7 में कंपनी ने पैनॉर्मिक सनरूफ के साथ ADAS लेवल 2 उपलब्ध कराया है. इसके अलावा इसमें एड्रेनॉक्स कनेक्टेड कार तकनीक, 18 इंच अलॉय, एक पावर्ड ड्राइवर सीट और 6 एयरबैग भी मौजूद हैं जो कार को एक सुरक्षित एसयूवी बनाती है. इस बीच AX7 L में AX7 की तुलना में 3D ऑडियो सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, वायरलेस चार्जिंग और LED अनुक्रमिक टर्न इंडिकेटर्स जैसी अतिरिक्त फीचर्स प्रदान कराए गए हैं.

Mahindra XUV700 ने हाल ही में 2,00,000 उत्पादन की संख्या को छुआ है. ऐसे में कीमतों की कटौती के बाद AX7 और AX7 L कार वेरिएंट खरीदने के हिसाब से ज्यादा बेहतर हो चुकी है. वहीं दोनों में ही लगभग समान इंजन मिलता है.

यह भी पढ़ें: Hybrid Cars: यूपी में रोड टैक माफ के साथ क्या देश में और हाइब्रिड कार्स होनी चाहिए लॉन्च?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Electric Vehicle Fire: इलेक्ट्रिक वाहन में इस वजह से होती है ओवरहीटिंग, बढ़ जाता है आग लगने का खतरा
इलेक्ट्रिक वाहन में इस वजह से होती है ओवरहीटिंग, बढ़ जाता है आग लगने का खतरा
125cc से 350cc तक... कौन-सी बाइक देगी सबसे ज्यादा वैल्यू? खरीदने से पहले जान लें पूरा गणित
125cc से 350cc तक... कौन-सी बाइक देगी सबसे ज्यादा वैल्यू? खरीदने से पहले जान लें पूरा गणित
Petrol-Diesel छोड़ EV की ओर बढ़ रहे भारतीय, MG की इस नई टेक्नोलॉजी से बदलेगा ट्रेंड
Petrol-Diesel छोड़ EV की ओर बढ़ रहे भारतीय, MG की इस नई टेक्नोलॉजी से बदलेगा ट्रेंड
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी तो लगेगी लॉटरी, कंपनियों को देनी पड़ेगी ग्राहक को नई कार?
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी तो लगेगी लॉटरी, कंपनियों को देनी पड़ेगी ग्राहक को नई कार?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget