एक्सप्लोरर

Mahindra New EV: महिंद्रा लाने वाली है एक्सयूवी 300 ईवी, XUV 400 इलेक्ट्रिक एसयूवी से कम होगी कीमत 

XUV300 इलेक्ट्रिक SUV का डिजाइन और स्टाइल महिंद्रा की अपकमिंग BE (बॉर्न-इलेक्ट्रिक) SUV से इंस्पायर्ड होगा. ज्यादातर कॉस्मेटिक बदलाव मुख्य रूप से सामने के हिस्से पर किए जाएंगे.

Mahindra XUV300: कई स्पाई तस्वीरों और वीडियो में अपडेटेड महिंद्रा एक्सयूवी300 सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी को देखा गया है, जिसका कंपनी बड़े पैमाने पर टेस्टिंग कर रही है. हालांकि इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन, एक हालिया मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फेसलिफ्टेड महिंद्रा एक्सयूवी300 को फरवरी 2024 तक लॉन्च किया जा सकता है. कंपनी ने इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ इस सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी को पेश करने की योजना बनाई है, जिसमें ईवी-स्पेसिफिक डिजाइन को शामिल किया गया है.

होगी XUV400 EV से सस्ती 

XUV300 से थोड़े बड़े साइज वाली महिंद्रा XUV400, से सस्ती होगी, जो वर्तमान में टाटा नेक्सन EV को टक्कर देती है. XUV300 EV के आने के बाद इसका मुकाबला नेक्सन EV से ही होगा. रिपोर्ट में XUV400 EV की तुलना में इसकी कीमत लगभग 2 लाख रुपये कम आंकी गई है, जो वर्तमान में 15.99 लाख रुपये से 19.39 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर उपलब्ध है. नई महिंद्रा XUV300 EV की आधिकारिक कीमत की घोषणा जून 2024 तक होने की उम्मीद है.

पॉवरट्रेन 

रिपोर्ट के मुताबिक, महिंद्रा XUV300 EV में एक छोटा 35kWh बैटरी पैक होगा, जो फ्रंट एक्सल-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 150bhp पॉवर और 310Nm का टॉर्क जनरेट करेगा. इसके विपरीत, MIDC के अनुसार, समान पॉवरट्रेन सेटअप से लैस XUV400, एक बार चार्ज करने पर 375 किमी की रेंज देने में सक्षम है. इसके बैटरी पैक को 50kW DC फास्ट चार्जर का उपयोग करके केवल 50 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है.

मिलेगा ईवी-स्पेसिफिक डिजाइन

XUV300 इलेक्ट्रिक SUV का डिजाइन और स्टाइल महिंद्रा की अपकमिंग BE (बॉर्न-इलेक्ट्रिक) SUV से इंस्पायर्ड होगा. ज्यादातर कॉस्मेटिक बदलाव मुख्य रूप से सामने के हिस्से पर किए जाएंगे, जिसमें सेंट्रल एयर इंटेक, अपडेटेड  हेडलैम्प, नए एलईडी डीआरएल और एक अपडेटेड बम्पर के साथ एक नए डिजाइन वाले ट्विन पार्ट ग्रिल शामिल हैं. इसके अलावा, इसमें नए डिज़ाइन के अलॉय व्हील्स, एक फुल-वाइड एलईडी लाइट बार के साथ एक नया टेलगेट और अन्य बदलाव मिलने की संभावना है. नई महिंद्रा XUV300 EV में एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक नया सेंटर कंसोल और अपडेटेड डैशबोर्ड डिज़ाइन मिलेगा.

यह भी पढ़ें :- अब और ज्यादा सुरक्षित होगी अपकमिंग हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट, मिलेगा लेवल-2 ADAS

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget