एक्सप्लोरर

Mahindra Thar: 26 जनवरी को पेश होगी 5-डोर महिंद्रा थार, मारूति जिम्नी से होगा मुकाबला

देश में 5-डोर थार का मुकाबला अपकमिंग 5-डोर मारुति जिम्नी और गोरखा से होगा. मारूति की नई 5 डोर जिम्नी में 1.5 L, K15B पेट्रोल इंजन मिलेगा. इस कार को खासतौर से ऑफ रोडिंग के लिए डिजाइन किया गया है.

5-Door Mahindra Thar: वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा इस बार जनवरी में होने वाले ऑटो एक्सपो 2023 में हिस्सा नहीं लेगी, लेकिन कंपनी 26 जनवरी यानि गणतंत्र दिवस के मौके पर अपनी 5-डोर महिंद्रा थार को अनवील करने वाली है. लेकिन इसके लॉन्च की तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है, लेकिन इसकी बिक्री अगले साल की दूसरी छमाही तक शुरू हो सकती है. 

कैसा होगा इंजन?

नई 5-डोर Mahindra Thar में 2.2L mHawk डीजल और 2.0L mStallion पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया जाएगा, जो कि मौजूदा 3-डोर वर्जन में दिया जाता है. लेकिन इन दोनों इंजनों को ज्यादा पॉवर और टॉर्क के लिए रिट्यून किया जा सकता है. इसमें मैनुअल या ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा. नई थार में स्टैंडर्ड 4X4 सिस्टम के साथ 4X2 ड्राइवट्रेन का भी विकल्प मिल सकता है.  

डाइमेंशन

महिंद्रा थार 5-डोर अपने मौजूदा 3-डोर वर्जन की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक लंबी होगी, जिसकी लंबाई 3,985 mm है. इसमें 6 और 7-सीट कॉन्फ़िगरेशन का विकल्प मिल सकता है. नए Mahindra Thar का इंटीरियर लेआउट और फीचर्स इसके 3-डोर वर्जन के समान होने की उम्मीद है.

कितनी होगी कीमत?

थार का 3-डोर वर्जन फिलहाल 13.59 लाख रुपये से 16.29 लाख रुपये के एक्स शोरूम कीमत के बीच उपलब्ध है. जबकि इसके नए मॉडल की कीमत लगभग 90,000 रुपये से 1 लाख रुपये तक अधिक होने की संभावना है. 

किससे होगा मुकाबला?

भारत में 5-डोर थार का मुकाबला अपकमिंग 5-डोर मारुति जिम्नी और फोर्स गोरखा से होगा. मारूति की नई 5 डोर जिम्नी में 1.5 L, K15B पेट्रोल इंजन मिलेगा. इस कार को खासतौर से ऑफ रोडिंग के लिए डिजाइन किया गया है. इसे जनवरी में होने वाले ऑटो एक्सपो में पेश किया जाएगा.

यह भी पढ़ें :- कार्बन फाइबर लुक में नजर आयी प्रवैग डेफी, रेंज रोवर से क्यों हो रही इसकी तुलना? जानें वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MINI Cooper Oxford Edition लॉन्च, 204 HP पावर और खास British Look
MINI Cooper Oxford Edition लॉन्च, 204 HP पावर और खास British Look
नई Audi Q3 में क्या है खास? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई Audi Q3 में क्या है खास? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget