एक्सप्लोरर

शुरू हुई Mahindra Thar 5-Door की बुकिंग, 15 अगस्त को लॉन्च होगी यह नई ऑफ-रोड SUV

महिंद्रा थार आर्मडा में ज्यादा फीचर मिलेंगे, जिसमें सिंगल-पैन सनरूफ, लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री, रियर एसी वेंट, पुश-बटन स्टार्ट, फ्रंट और रियर सेंटर आर्मरेस्ट और 6 एयरबैग मिलने की संभावना है.

Mahindra Thar Armada: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने पुष्टि की है कि थार 5-डोर लाइफस्टाइल, ऑफ-रोड SUV 15 अगस्त 2024 को ग्लोबली लॉन्च होने वाली है. भले ही इसकी आधिकारिक लॉन्चिंग कुछ महीने दूर है, लेकिन कुछ चुनिंदा महिंद्रा डीलर इस मॉडल के लिए प्री-बुकिंग लेना शुरू कर चुके हैं. बुकिंग की राशि 25,000 रुपये से 50,000 रुपये के बीच होगी, जो डीलरशिप के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है. 

तीन पॉवरट्रेन का मिलेगा ऑप्शन 

एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि महिंद्रा थार 5-डोर को तीन इंजन आप्शन पेश किया जाएगा, जिसमें एक 203bhp, 2.0L टर्बो पेट्रोल, एक 175bhp, 2.2L डीजल और एक 117bhp, 1.5L डीजल इंजन शामिल हैं. ये सभी पावरट्रेन पहले से ही 3-डोर थार में देखने को मिलते हैं . 

5-डोर थार के प्रोडक्शन-रेडी मॉडल का नाम 'महिंद्रा थार आर्मडा' होने की संभावना है. ग्राहक इसे मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ 2WD और 4WD ड्राइवट्रेन सिस्टम के आप्शन में खरीद पाएंगे. यह एसयूवी लैडर फ्रेम चेसिस पर बेस्ड होगी और स्कॉर्पियो N के साथ अपने सस्पेंशन सेटअप को शेयर करेगी. साथ ही इसमें फ़्रीक्वेंसी-डिपेंडेंट डैम्पर्स के साथ एक 5-लिंक सिस्टम मिलेगा, जो इसकी ऑफ-रोड क्षमताओं को बढ़ाता है.

इंटीरियर और फीचर्स

अपने 3-डोर वर्जन की तुलना में, महिंद्रा थार आर्मडा में ज्यादा फीचर मिलेंगे, जिसमें सिंगल-पैन सनरूफ, लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री, रियर एसी वेंट, पुश-बटन स्टार्ट, फ्रंट और रियर सेंटर आर्मरेस्ट और 6 एयरबैग मिलने की संभावना है. डैशबोर्ड का डिजाइन 3-डोर थार से अलग होगा, जिसमें इंफोटेनमेंट सिस्टम और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के रूप में काम करने वाला फुली डिजिटल ड्यूल स्क्रीन मिलेगा. इसमें रियर ड्रम ब्रेक के स्थान पर डिस्क ब्रेक दिया जाएगा. साथ ही इसमें 360-डिग्री कैमरा, डैशकैम और फ्रंट पार्किंग सेंसर भी दिए जाने की संभावना है.

कैसा होगा डिजाइन?

खासकर फ्रंट फेशिया के मामले में महिंद्रा थार आर्मडा, 3-डोर थार से थोड़ी अलग दिखाई देगी, इस एसयूवी में नई डिजाइन की ग्रिल, इंटीग्रेटेड एलईडी फॉग लैंप के साथ ट्वीक्ड बंपर, एलईडी हेडलैंप और फ्रंट फेंडर पर एलईडी साइड इंडिकेटर दिए जाएंगे. इसके टॉप ट्रिम में फुल एलईडी लाइटिंग और 19 इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील दिए जाने की संभावना है.

यह भी पढ़ें -

खत्म हुआ इंतजार! Mahindra XUV 3XO की डिलीवरी आज से, 1 घंटे में हुई थी 50 हजार बुकिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 फ्यूल से सच में कम हो जाता है माइलेज? एक्सपर्ट्स ने बताया पूरा सच
E20 फ्यूल से सच में कम हो जाता है माइलेज? एक्सपर्ट्स ने बताया पूरा सच
Hybrid और नई टेक्नोलॉजी MEV में क्या अंतर है, किस गाड़ी में ज्यादा मिलेगा माइलेज?
Hybrid और नई टेक्नोलॉजी MEV में क्या अंतर है, किस गाड़ी में ज्यादा मिलेगा माइलेज?
फुल चार्ज पर 600 KM रेंज, जल्द लॉन्च होने जा रही यह शानदार 7-सीटर SUV, जानिए डिटेल्स
फुल चार्ज पर 600 KM रेंज, जल्द लॉन्च होने जा रही यह शानदार 7-सीटर SUV, जानिए डिटेल्स
ऑफ-रोडिंग के लिए कितनी दमदार साबित हुई Tata Sierra QWD? ऐसा रहा गाड़ी का एक्सपीरियंस
ऑफ-रोडिंग के लिए कितनी दमदार साबित हुई Sierra QWD? ऐसा रहा गाड़ी का एक्सपीरियंस

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget