एक्सप्लोरर

Mahindra की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV बनी Scorpio, देखें मॉडल-वाइज सेल्स रिपोर्ट

Mahindra Sales Reoprt: महिंद्रा स्कॉर्पियो कंपनी की बेस्ट सेलिंग SUV रही. अगस्त 2025 में Mahindra की कुल 39,399 यूनिट बिकीं, जो पिछले साल के मुकाबले 9% कम हैं. आइए Model Wise पूरी रिपोर्ट जानते हैं.

Mahindra भारतीय कार बाजार में अपनी SUVs के लिए जानी जाती है. कंपनी के पास बजट फ्रेंडली XUV 3XO से लेकर प्रीमियम SUVs जैसे Scorpio N और XUV 700 तक का बड़ा पोर्टफोलियो है. हालांकि, अगस्त 2025 में Mahindra की कुल बिक्री 39,399 यूनिट रही, जो अगस्त 2024 के 43,277 यूनिट की तुलना में 9% कम है. इस गिरावट के चलते Mahindra को Maruti, Hyundai और Tata Motors के बाद चौथे स्थान पर रहना पड़ा. आइए मॉडल-वाइज सेल्स रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं.

Mahindra Scorpio बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV

  • Mahindra की सेल्स लिस्ट में पहले नंबर पर रही Scorpio, जिसे पिछले महीने कुल 9,840 यूनिट्स बेची गईं. हालांकि यह संख्या अगस्त 2024 की 13,787 यूनिट्स से 29% कम है. बावजूद इसके, Scorpio अभी भी कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV बनी हुई है.

Mahindra Bolero 

  • दूसरे नंबर पर रही Bolero, जिसने पिछले महीने 8,109 यूनिट्स बेचीं. यह आंकड़ा पिछले साल अगस्त की 6,494 यूनिट्स से 25% ज्यादा है. यह SUV अब भी ग्रामीण और सेमी-अर्बन मार्केट में Mahindra के लिए मजबूत पकड़ बनाए हुए है.

Mahindra Thar और Thar Roxx – जबरदस्त ग्रोथ

  • Mahindra की लाइफस्टाइल SUVs, Thar और Thar Roxx, ने जबरदस्त प्रदर्शन किया. अगस्त 2025 में इनकी कुल 6,997 यूनिट्स बिकीं, जबकि अगस्त 2024 में सिर्फ 4,268 यूनिट्स बिकी थीं. यानी साल-दर-साल 64% की बढ़ोतरी दर्ज हुई. यह Mahindra की सबसे तेजी से बढ़ती SUVs में शामिल हो गई हैं.

Mahindra XUV 3XO का हाल

  • चौथे नंबर पर रही XUV 3XO, जिसकी अगस्त 2025 में 5,521 यूनिट्स बिकीं. हालांकि यह संख्या अगस्त 2024 की 9,000 यूनिट्स से 39% कम है. किफायती होने के बावजूद इस मॉडल पर कंपटीशन का असर साफ दिख रहा है.

Mahindra XUV 700 की बिक्री में बड़ी गिरावट

  • पांचवे स्थान पर रही प्रीमियम SUV XUV 700, जिसे अगस्त 2025 में 4,956 यूनिट्स बेची गईं. यह आंकड़ा अगस्त 2024 की 9,007 यूनिट्स से 45% कम है. एक समय कंपनी की फ्लैगशिप SUV कही जाने वाली XUV 700 की बिक्री में ये बड़ी गिरावट मानी जा रही है.
  •  
  • बता दें कि महिंद्रा स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio) की टक्कर मार्केट में टाटा सफारी (Tata Safari), हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta), किआ सेल्टोस (Kia Seltos), मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा (Maruti Suzuki Grand Vitara) और टोयोटा फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner) जैसी गाड़ियों से है. इनमें से खासकर Tata Safari, Mahindra Scorpio N और Toyota Fortuner उसी सेगमेंट की SUV हैं और स्कॉर्पियो को सीधी टक्कर देती हैं.

ये भी पढ़ें:- 150-200 की जगह अब टोल पर लगेंगे सिर्फ 15 रुपये, ABP Conclave में नितिन गडकरी ने कही यें बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Toyota Hyryder पर भारी Renault Duster का दांव, कम दाम में सबसे ज्यादा माइलेज
Toyota Hyryder पर भारी Renault Duster का दांव, कम दाम में सबसे ज्यादा माइलेज
RC और आधार कार्ड में नाम अलग-अलग, क्या पुलिस काट सकती है चालान?
RC और आधार कार्ड में नाम अलग-अलग, क्या पुलिस काट सकती है चालान?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget