एक्सप्लोरर

Mahindra Electric Car: महिंद्रा लाने वाली है 5 नई इलेक्ट्रिक कारें, 2026 तक होंगी लॉन्च 

महिंद्रा BE.07 की लंबाई 4.6 मीटर होगी. इसमें एक बड़ा पैनोरमिक सनरूफ, डैशबोर्ड पर  बड़ी टचस्क्रीन के साथ कई अत्याधुनिक फीचर्स मिलेंगे.

Mahindra & Mahindra: वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने घोषणा की है कि वह अक्टूबर 2026 तक पांच बॉर्न-इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च करने वाली है. कंपनी ने पिछले साल 15 अगस्त को यूनाइटेड किंगडम में इन कॉन्सेप्ट कारों को प्रदर्शित किया था और महिंद्रा ने अपने ईवी बिजनेस के लिए 10,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है. महिंद्रा ग्रुप के ऑटो और फार्म सेक्टर के कार्यकारी निदेशक, राजेश जेजुरिकर ने कहा है कि "हम अपने ईवी व्यवसाय के लिए दूसरे निवेशक को साथ लाने में सफल रहे हैं." सिंगापुर स्थित इक्विटी फंड टेमासेक ने हाल ही में महिंद्रा इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल लिमिटेड में 1.49 प्रतिशत से 2.97 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए 1,200 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है. महिंद्रा अपनी इलेक्ट्रिक कारों के लिए फॉक्सवैगन के कंपोनेंट्स का उपयोग कर सकती है, जिससे कंपनी को इन्हें बनाने की लागत में कमी आएगी. 

महिंद्रा XUV.e8

e8 इलेक्ट्रिक एसयूवी, मौजूदा महिंद्रा XUV700 का इलेक्ट्रिक वर्जन हो सकती है. इसका इंटीरियर मौजूदा एसयूवी के समान होगा. हालांकि इसकी लंबाई 45 मिमी, चौड़ाई 10 मिमी और व्हीलबेस 7 मिमी अधिक होगी. इसमें  80 kWh का बैटरी पैक मिल सकता है. यह दिसंबर 2024 में लॉन्च की जा सकती है. 

महिंद्रा XUV.e9

मई 2021 में महिंद्रा ने XUV 700 के कूप वर्जन को लाने के संकेत दिए थे. जिसका नाम XUV 900 हो सकता है. इसमें पीछे स्लोपिंग रूफ मिलेगी. इसका इलेक्ट्रिक मॉडल XUV.e9 के नाम से बेचा जाएगा. इसका पावरट्रेन XUV.e8 के समान हो सकता है. हालांकि इसका बॉडी स्टाइल अलग होगा. इसे अप्रैल 2025 तक लॉन्च किया जाएगा. 

महिंद्रा BE.05

महिंद्रा BE.05 इलेक्ट्रिक एसयूवी को हाल ही में भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया था. BE.05 की लंबाई 4.3 मीटर है और इसका मुकाबला टाटा कर्व से होगा. इसके अक्टूबर 2025 तक बाजार में आने की संभावना है.

महिंद्रा बीई रॉल-ई

महिंद्रा बीई रॉल-ई, बीई.05 एसयूवी का ऑफ-रोड-सेंट्रिक मॉडल है. Rall-E एसयूवी में बॉडी पर क्लैडिंग, रिप्रोफाइल फ्रंट और रियर बंपर, मोटे ऑफ-रोड टायर और एक एक्सट्रा टायर के साथ छत पर लगा कैरियर मिलेगा. इसे भी अक्टूबर 2025 में लॉन्च किया जाएगा.

महिंद्रा BE.07

महिंद्रा BE.07 की लंबाई 4.6 मीटर होगी. इसमें एक बड़ा पैनोरमिक सनरूफ, डैशबोर्ड पर बड़ी टचस्क्रीन के साथ कई अत्याधुनिक फीचर्स मिलेंगे. BE.07 SUV के अक्टूबर 2026 तक लॉन्च होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें :- इस महीने होंडा की कारों पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट, करें 73 हजार रुपये तक की बचत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Driving Car With Slippers: चप्पल पहनकर कार चला सकते हैं या नहीं, क्या पुलिस काट सकती है चालान? 
चप्पल पहनकर कार चला सकते हैं या नहीं, क्या पुलिस काट सकती है चालान? 
बारिश में डूब गई कार तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना नहीं मिलेगा इंश्योरेंस
बारिश में डूब गई कार तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना नहीं मिलेगा इंश्योरेंस
Ola-Uber यूजर्स और ड्राइवरों को मिलेगी बड़ी राहत, जल्द लागू होने जा रही नई पॉलिसी
Ola-Uber यूजर्स और ड्राइवरों को मिलेगी बड़ी राहत, जल्द लागू होने जा रही नई पॉलिसी
Nissan Tekton के किस वेरिएंट की कितनी है कीमत? खरीदने जा रहे हैं तो जान लीजिए ये बात
Nissan Tekton के किस वेरिएंट की कितनी है कीमत? खरीदने जा रहे हैं तो जान लीजिए ये बात

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
Embed widget