एक्सप्लोरर

Mahindra की eKUV100 होगी देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक SUV, जानें कीमत

महिंद्रा eKUV100 यह एक सस्ती इलेक्ट्रिक SUV होगी जिसकी कीमत 9 लाख रुपये से कम रहने की उम्मीद है.

नई दिल्ली: भारत की बड़ी वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra and Mahindra) अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी eKUV100 को जल्द ही भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी नई eKUV100 को Auto Expo 2020  में पहली बार पेश करेगी. बता दें कि eKUV100 का कॉन्सेप्ट मॉडल Auto Expo 2018 के ऑटो एक्सपो में पेश किया था.

महिंद्रा eKUV100 में 15.9kWh की बैटरी मिल सकती है. यह कार 41 पीएस पावर और 91 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगी. फुल चार्ज में यह 130-150 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है. यह बैटरी AC चार्जर की मदद से फुल चार्ज होने में करीब 6घंटे का समय लेगी. जबकि DC चार्जर के जरिए कार सिर्फ 55 मिनट में ही चार्ज हो जाएगी.

महिंद्रा eKUV100 यह एक सस्ती इलेक्ट्रिक SUV होगी जिसकी कीमत 9 लाख रुपये से कम रहने की उम्मीद है. देश में आने वाला समय इलेक्ट्रिक वाहनों का ही होगा ऐसे में कीमत और रेंज काफी अहम होगी. फिलहाल भारत में जितनी भी हाई रेंज इलेक्ट्रिक गाड़ियां मौजूद हैं उनकी कीमत काफी ज्यादा है ऐसे में अगर महिंद्रा कम बजट में eKUV100 को उतार देती है तो ज्यादा से ज्यादा लोग इसे खरीदने में दिलचस्पी दिखायेंगे.

वहीं इस बारे में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के मैनेजिंग डायरेक्टर पवन गोयनका ने बताया, 'हम e-KUV को अगले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में लॉन्च करेंगे. इसके जरिए हम शेयर्ड मोबिलिटी सेगमेंट पर जोर देंगे. इसकी कीमत 9 लाख रुपये से कम होगी.

महिंद्रा eKUV100 का सीधा मुकाबला Tata Tigor EV और मारुति की वैगनआर ईवी से होगा. इस समय कम कीमत वाली इलेक्ट्रिक गाड़ियो में फिलहाल महिंद्रा की इलेक्ट्रिक सेडान कार eVerito और Tata Tigor EV मौजूद हैं, जिनकी कीमत क्रमश: 9.12 लाख और 9.44 लाख रुपए है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Yamaha की नई Sports Bike जल्द होगी लॉन्च, KTM RC200 की बढ़ी टेंशन, जानें क्या होगा खास
Yamaha की नई Sports Bike जल्द होगी लॉन्च, KTM RC200 की बढ़ी टेंशन, जानें क्या होगा खास
हुंडई ने पेश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, 3.99 रुपये चलाने का खर्च, 500 KM से ज्यादा रेंज
हुंडई ने पेश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, 3.99 रुपये चलाने का खर्च, 500 KM रेंज
E20 फ्यूल से यूज्ड कार मार्केट पर कितना पड़ रहा असर, क्या खत्म हो जाएगा यह बाजार?
E20 फ्यूल से यूज्ड कार मार्केट पर कितना पड़ रहा असर, क्या खत्म हो जाएगा यह बाजार?
दमदार पावर के साथ 28 जुलाई को भारत आ रही नई Toyota Hilux, मिलेगा डीजल इंजन, जानें खासियत
दमदार पावर के साथ 28 जुलाई को भारत आ रही नई Toyota Hilux, मिलेगा डीजल इंजन

वीडियोज

2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
Old Trafford Cricket Ground Pitch Report: भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे T20 में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाज या गेंदबाज; किसे मिलेगा फायदा
IND vs ENG 2nd T20 में कैसी रहेगी ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान की पिच, बल्लेबाज या गेंदबाज; किसे मिलेगा फायदा
Ali Khamenei Funeral: मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget