एक्सप्लोरर

मार्च में शुरू हो जाएगी महिंद्रा eKUV100 की बुकिंग, फुल चार्ज में चलेगी इतने किलोमीटर

महिंद्रा एंड महिंद्रा इस साल मार्च में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार eKUV100 की बुकिंग शुरू करने जा रही है. कंपनी ने इसे ऑटो एक्सपो 2020 में लॉन्च किया था.

नई दिल्ली: ऑटो एक्सपो 2020 में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी इलेक्ट्रिक कार eKUV100 को लॉन्च किया था. कंपनी ने इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.25 लाख रुपये रखी है, यह सब्सिडी योजना फेम-2 के तहत आएगी. अब कम कीमत का सीधा फायदा ऐसे ग्राहकों को होगा जो कम बजट में एक इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे हैं.

मार्च में शुरू होगी बुकिंग

कंपनी के मुताबिक नई eKUV100 की बुकिंग इस साल मार्च से शुरू होगी जबकि इसकी डिलीवरी अप्रैल से शुरू कर दी जायेगी. कंपनी ने इस कार के डिजाइन में काफी बदलाव किये हैं. यह मौजूदा KUV100 NXT की तुलना में थोड़ी अलग नजर आती है. इसके फ्रंट में काफी बदलाव देखने को मिलते है. इतना ही नहीं इसकी हेडलाइट्स और टेललाइट्स में भी बदलाव किये गए हैं.

महिंद्रा eKUV100 के फीचर्स

इस इलेक्ट्रिक कार में 40kW की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जो 54.4hp की पावर और 120 एनएम का टॉर्क देती है. इसमें लगी बैटरी लिकिव्ड कूल्ड है. कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज में यह कार 150 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है. लेकिन असल ड्राइव में इसकी रेंज कम ही आएगी, शहरों में काफी ट्रैफिक जो होता है.

फुल चार्ज होने में लगता है इतना समय

महिंद्रा ने नई eKUV100 में फ़ास्ट चार्जिंग की भी सुविधा दी है, जिसकी मदद से यह कार 60 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है. लेकिन स्टैंडर्ड चार्जर की मदद से इसे फुल चार्ज होने में 5.45 घंटे का समय लगा है.अब देखना होगा, जब यह कार भारतीय सड़कों पर दौड़ेगी तो कितनी रफ़्तार पकड़ पाएगी. महिंद्रा से पहले, टाटा मोटर्स, किया मोटर्स, हुंडई मोटर इंडिया जैसी कंपनियां भी अपने-अपने मॉडल लॉन्च कर चुकी हैं.

यह भी पढ़े

इंतजार हुआ खत्म: नई Hyundai Creta भारत में 17 मार्च को होने जा रही है लॉन्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपनी CNG कार या शेयरिंग कैब, ऑफिस आने-जाने के लिए क्या सस्ता?
अपनी CNG कार या शेयरिंग कैब, ऑफिस आने-जाने के लिए क्या सस्ता?
नई Toyota Fortuner हुई लॉन्च, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश
नई Toyota Fortuner हुई लॉन्च, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश
Skoda की छोटी EV, Sporty अंदाज, Paris में उठेगा Sportline का पर्दा
Skoda की छोटी EV, Sporty अंदाज, Paris में उठेगा Sportline का पर्दा
किसानों को मिलेगी राहत, इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर घटाएंगे खर्च
किसानों को मिलेगी राहत, इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर घटाएंगे खर्च

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget