एक्सप्लोरर

एक या दो नहीं बल्कि Mahindra ने अचानक बंद कर दिए 8 Thar मॉडल, जानिए क्या है वजह?

Mahindra Discontinued 8 Thar Variants: महिंद्रा थार का नया फेसलिफ्ट वर्जन भी जल्द बाजार में लॉन्च किया जा सकता है. अब थार के कुल 8 मॉडल्स को बंद करने की बात कही गई है.

Mahindra Discontinued 8 Thar Variants: महिंद्रा थार 2020 में जब नए अवतार के साथ भारत में कदम रखा था, तब इसने लाइफस्टाइल SUV सेगमेंट को एक नई जान दी थी. इसके रग्ड स्टाइल, ऑफ-रोड क्षमताओं और कन्वर्टिबल टॉप विकल्प ने इसे बेहद खास बना दिया था, लेकिन अब, महिंद्रा ने एक बड़ा कदम उठाते हुए थार के कई वेरिएंट्स को बंद कर दिया है.

सबसे बड़ा बदलाव कन्वर्टिबल टॉप वेरिएंट्स के हटने के रूप में सामने आया है. पहले AX(O) और LX ट्रिम्स में आपको कन्वर्टिबल टॉप का विकल्प मिलता था, लेकिन अब ग्राहक केवल हार्ड टॉप (HT) वर्जन ही खरीद पाएंगे. आइए इस बदलाव में क्या-क्या शामिल है वो जानते हैं.

कन्वर्टिबल टॉप वेरिएंट्स का अंत

दरअसल, महिंद्रा थार के कन्वर्टिबल टॉप वेरिएंट्स को अब पूरी तरह से बाजार से हटा दिया गया है. पहले थार को AX(O) और LX ट्रिम्स में कन्वर्टिबल टॉप विकल्प के साथ बेचा जाता था. अब ये दोनों वेरिएंट्स बंद कर दिए गए हैं. कन्वर्टिबल टॉप के साथ थार भारत की सबसे सस्ती कन्वर्टिबल SUV हुआ करती थी. अब ग्राहक थार को केवल हार्ड टॉप (HT) वेरिएंट में ही खरीद सकेंगे. हालांकि, महिंद्रा की आधिकारिक वेबसाइट पर अभी कन्वर्टिबल वर्जन मौजूद हैं, लेकिन जल्द ही इन्हें भी हटाया जा सकता है.

कौन-कौन से वेरिएंट्स बंद हुए?

बंद किए गए वेरिएंट्स में AX(O), LX, AX(O) 4WD और LX ओपन डिफरेंशियल वेरिएंट्स शामिल हैं. यह बदलाव पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन पर लागू किया गया है. बता दें कि पहले थार के कुल 19 वेरिएंट्स उपलब्ध थे, लेकिन अब यह संख्या घटकर 11 रह गई है. कंपनी का उद्देश्य वेरिएंट्स की संख्या कम करके ग्राहकों के लिए सिलेक्शन को आसान बनाना है.

कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं

थार के बेस मॉडल AX(O) RWD HT 1.5 डीजल MT की कीमत अभी भी 11.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. वहीं, टॉप मॉडल LX Earth एडिशन 4WD HT 2.2D AT की कीमत 17.6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) बनी हुई है. इस बदलाव के बावजूद, कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है.

नया फेसलिफ्ट वर्जन जल्द

महिंद्रा थार का नया फेसलिफ्ट वर्जन भी जल्द बाजार में आ सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नया फेसलिफ्ट मॉडल 2026 तक लॉन्च किया जा सकता है. नई थार में नया ग्रिल, रिफ्रेश्ड फेस डिजाइन, नए LED हेडलैंप्स, DRLs और बड़े साइज के अलॉय व्हील्स मिलने की संभावना है.

यह भी पढ़ें:-

भारत के इस बिजनेसमैन ने खरीदी देश की पहली Tesla Cybertruck, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BS-VII लागू होने पर आज की गाड़ियों का क्या होगा, कैसे पड़ेगा असर?
BS-VII लागू होने पर आज की गाड़ियों का क्या होगा, कैसे पड़ेगा असर?
Tata Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO CNG, किसमें है दम?
Tata Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO CNG, किसमें है दम?
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक
चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: पैसा कहां से आया, कहां गया और आम आदमी को क्या मिला?
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: जानिए सरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, कहां गया
Embed widget