एक्सप्लोरर

Mahindra XUV 700: महिंद्रा लाने वाली है XUV700 का नया 6-सीटर वेरिएंट, कुछ नए फीचर्स से होगी लैस 

इलेक्ट्रिक वाहन के सेगमेंट में भी मजबूत पकड़ बनाने के लिए महिंद्रा एंड महिंद्रा आईएनजीएलओ प्लेटफॉर्म पर आधारित एक नई ईवी सीरीज को पेश करने के लिए तैयार है.

Mahindra XUV 700 6-Seater: 2021 में लॉन्च के बाद से, महिंद्रा XUV700 का कंपनी की बिक्री और सफलता में महत्वपूर्ण योगदान रहा है. अपने बिक्री परफार्मेंस को और बेहतर बनाने के लिए एक रणनीतिक कदम के तहत महिंद्रा XUV700 मॉडल लाइनअप में नए 6-सीटर वेरिएंट को पेश करने की तैयारी कर रहा है. लीक हुए दस्तावेजों से पता चलता है कि इन वेरिएंट के मिड रो में कैप्टन सीटें होंगी और यह ऑटो-डिमिंग इंटरनल रियर-व्यू मिरर (आईआरवीएम) और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स से लैस होंगी. एसयूवी की बाकि मुख्य स्ट्रक्चर में कोई बदलाव नहीं होगा. वर्तमान में, XUV700 दो सीटिंग कॉन्फ़िगरेशन- 5 और 7-सीटर में उपलब्ध है, जो 2.0L mStallion टर्बो पेट्रोल और 2.2L mHawk डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स विकल्पों के साथ आती है. 

पेंडिंग ऑर्डर 

कंपनी की ओर से हाल ही में जानकारी मिली थी कि उसके पास उसकी एसयूवी के लिए लगभग 2.86 लाख ऑर्डर पेंडिंग हैं, जिसमें XUV700 की भी बड़ी हिस्सेदारी है. महिंद्रा की बुकिंग में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है, पिछले कुछ महीनों में XUV700 के लिए औसतन हर महीने 51,000 बुकिंग हुई हैं, और अभी इसके 70,000 बुकिंग की डिलिवरी होनी बाकी है. साथ ही अन्य मॉडल्स के लिए भी बड़ा बैकलॉग है, जिसमें स्कॉर्पियो (एन और क्लासिक) के लिए 1,19,000, थार के लिए 76,000, बोलेरो के लिए 11,000 और एक्सयूवी300 और एक्सयूवी400 के लिए 10,000 बुकिंग शामिल हैं. अधिक मांग को देखते हुए महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी तीन सबसे अधिक डिमांड वाली एसयूवी- थार, एक्सयूवी700 और स्कॉर्पियो का उत्पादन बढ़ा दिया है.

बाजार हिस्सेदारी में वृद्धि

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने जुलाई और सितंबर 2023 के बीच कुल 1,14,742 एसयूवी की रिटेल बिक्री करके एक नई उपलब्धि हासिल की है, जो दो साल पहले की तुलना में दोगुनी बढ़त है. सितंबर 2023 के अंत तक एसयूवी सेगमेंट में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी में 19.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ, महिंद्रा ने लगातार पांच तिमाहियों तक भारत में दूसरी सबसे बड़ी एसयूवी निर्माता का स्थान हासिल किया है.

कंपनी की ईवी योजनाएं

इलेक्ट्रिक वाहन के सेगमेंट में भी मजबूत पकड़ बनाने के लिए महिंद्रा एंड महिंद्रा आईएनजीएलओ प्लेटफॉर्म पर आधारित एक नई ईवी सीरीज को पेश करने के लिए तैयार है. इस इनोवेटिव आर्किटेक्चर पर बनी महिंद्रा की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी 2024 के अंत में बाजार में आएगी.

यह भी पढ़ें :- ये हैं सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली टॉप 10 कारें, कीमत भी है कम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Honda ZR-V Review: माइलेज में शानदार, चलाने में दमदार… लेकिन ज्यादा कीमत बन सकती है सबसे बड़ी चुनौती
Honda ZR-V Review: माइलेज में शानदार, चलाने में दमदार… लेकिन ज्यादा कीमत बन सकती है सबसे बड़ी चुनौती
Fronx vs Venue, माइलेज के मामले में कौन है आगे? खरीदने से पहले जानें किस कार से होगी ज्यादा बचत
Fronx vs Venue, माइलेज के मामले में कौन है आगे? खरीदने से पहले जानें किस कार से होगी ज्यादा बचत
Footpath Driving Fine Rules: ट्रैफिक जाम में फुटपाथ पर चढ़ा देते हैं मोटरसाइकिल, जानें कितना होता है जुर्माना?
ट्रैफिक जाम में फुटपाथ पर चढ़ा देते हैं मोटरसाइकिल, जानें कितना होता है जुर्माना?
612 HP की ताकत और 100KM EV Range, Mercedes ने भारत में लॉन्च की धांसू Plug-in Hybrid
612 HP की ताकत और 100KM EV Range, Mercedes ने भारत में लॉन्च की धांसू Plug-in Hybrid

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
Bihar NEET Protest Live: मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget