एक्सप्लोरर

2021 में आने वाली 5 लो बजट कारें, कीमत 5 लाख के अंदर

2021 में ग्राहकों को लुभाने के लिये 5 ऐसी कारें इंडियन मार्केट में आने वाली हैं जिनकी कीमत 5 लाख रुपये के आसपास होगी. छोटी कारों के सेगमेंट में होने के बावजूद इनके फीचर्स काफी अच्छे हैं और इनमें से कुछ कारों के मॉडल सब कॉम्पैक्ट एसयूवी हैं.

अगर आप टू व्हीलर से अपग्रेड करके कार खरीदना चाहते हैं या पुरानी कार को चेंज करके कम बजट में नयी कार लेने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिये मार्केट में कई नई कारें आनी वाली हैं. 2021 में 5 ऐसी कारें लॉन्च होने वाली हैं जिनकी कीमत करीब 5 लाख से कम या इसके आसपास होगी. खास बात ये है कि इन कारों के मॉडल में माइक्रो एसयूवी भी शामिल हैं.

 Maruti Suzuki Alto (न्यू जेनेरेशन)

इंडिया की सबसे टॉप कार कंपनी मारुति सुज़ुकी छोटी कारों में सेगमेंट में सबसे आगे है और ये अपनी पकड़ बनाये रखने के लिये जल्द ही अपनी एंट्री लेवल कार ऑल्टो का न्यू जेनेरेशन मार्केट में लाने वाली है. कम बजट की कारों में ऑल्टो सबसे ज्यादा बिकती है और 2021 में मारुति सुज़ुकी ऑल्टो कार का नया मॉडल लेकर आयेगी. ऑल्टो को HEARTECT प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा सकता है. नए मॉडल में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ टचस्क्रीन जैसे फीचर हो सकते हैं. कार की कीमत 3.50 लाख से 5 लाख के बीच हो सकती है

Tata HBX

देश की टॉप कार कंपनी में शामिल टाटा भी अगले साल एक और छोटी कार लॉन्च करने वाली है. टाटा की इस कार का नाम टाटा HBX है और ये एक माइक्रो एसयूवी कार होगी. टाटा की कारों पर ग्राहको का भरोसा है और इस कार को कंपनी 2020 ऑटो एक्सपो में भी शोकेस कर चुकी है. इस एंट्री-लेवल माइक्रो एसयूवी को 2021 में लॉन्च किया जायेगा और ये कार ALFA मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर बेस होगी. कार की कीमत 4 से 6 लाख के बीच होगी.

Renault Kiger

फ्रांस की कार कंपनी रेनो भी इंडिया में छोटी कारों के सेगमेंट में अपना ब्रांड बनाना चाहती है. रेनो की ट्राइबर सबसे कम रेंज की 7 सीटर कारों में अपनी पहचान बना चुकी है. सस्ती कारों के सेगमेंट अब रेनो नई कार Kiger लॉन्च करने वाली है. 2021 में लॉन्च होने वाली Kiger सब कॉम्पैक्ट एसयूवी होगी. इस कार को कम लागत वाली रेनो-निसान अलायंस के CMF-A मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा. ये कार हुंडई Venue किआ Sonet और टाटा Nexon को टक्कर देगी. कार की कीमत 6 लाख से शुरु होगी

Nissan Magnite

छोटी कारों में जापान की कंपनी निसान भी जल्द अपनी एक कार लॉन्च करने वाली है जिसका नाम है Magnite. ये कार भी छोटी एसयूवी यानी सब कॉम्पैक्ट एसयूवी होगी. ये कार रेनो ट्राइबर और Kiger के प्लेटफॉर्म पर तैयार की जाएगी. निसान Magnite की कीमत 5.25 लाख से शुरु होगी और इसकी कीमत की वजह से ये अपने सेगमेंट में काफी पॉपुलर हो सकती है.

Hyundai AX

इंडिया में कार के बढ़ते मार्केट को देखते हुए कोरियन कंपनी हुंडई भी छोटी कारों के सेगमेंट में पीछे नहीं रहना चाहती. हुंडई अगले साल एक माइक्रो एसयूवी लॉन्च कर सकती है जिसका नाम है AX. ये कार सेंट्रो के प्लेटफॉर्म पर बेस हो सकती है. इस कार का कॉम्पटिशन टाटा की HBX और निसान की Magnite से होगा. इस कार की कीमत 4 से 6 लाख के बीच हो सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BMW i5 LWB इलेक्ट्रिक सेडार की बुकिंग शुरू, मिलेंगे ये फीचर्स
BMW i5 LWB इलेक्ट्रिक सेडार की बुकिंग शुरू, मिलेंगे ये फीचर्स
पहाड़ों पर Electric Scooter कितना कामयाब? खरीदने से पहले जानें
पहाड़ों पर Electric Scooter कितना कामयाब? खरीदने से पहले जानें
10 मिनट चार्जिंग के साथ 161 KM रेंज, इस स्कूटर को खूब खरीद रहे लोग
10 मिनट चार्जिंग के साथ 161 KM रेंज, इस स्कूटर को खूब खरीद रहे लोग
Tesla की कारों में निकली बड़ी खामी, 30 लाख गाड़ियां Recall
Tesla की कारों में निकली बड़ी खामी, 30 लाख गाड़ियां Recall

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के झटकों से दहला जापान, 5.9 की तीव्रता से कांप उठा टोक्यो
भूकंप के झटकों से दहला जापान, 5.9 की तीव्रता से कांप उठा टोक्यो
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
Embed widget