एक्सप्लोरर

लॉकडाउन: इतिहास में पहली बार देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी की नहीं बिकी एक भी कार

लॉकडाउन के चलते मारुति सुजुकी के सभी प्लांट्स और शोरुम बंद हैं. इसी वजह से अप्रैल में कंपनी की एक कार भी नहीं बिकी

नई दिल्ली: इतिहास में पहली बार देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी की बिक्री शून्य रही है. 1983 के बाद से आज तक ऐसा पहली बार हुआ है कि जब कंपनी ने एक महीने में एक भी कार नहीं बेची हो. कंपनी ने पहले ही इसकी आशंका जता दी थी. सामान्य हालात में कंपनी हर महीने करीब डेढ़ लाख कारें बनाती है.

कोरोना वायरस के चलते देशभर में लॉकडाउन लागू किया गया है. 25 मार्च से जारी इस लॉकडाउन के दौरान मारुति सुजुकी के सभी प्लांट्स बंद हैं. कारों का प्रोडक्शन बिल्कुल ठप रहा. कंपनी के सभी शोरूम भी बंद रहे. इसी के चलते देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी ने पिछले महीने एक भी कार नहीं बेची.

मार्च 2019 के आंकड़ों की तुलना में इस साल मार्च के महीने में  79,080 यूनिट्स की बिक्री के साथ 47.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. इसके बाद पहले ही इस बात का अंदाजा हो गया था कि अप्रैल के महीने में हालत और बुरी होने वाली है.

हाल ही में मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन आर सी भार्गव ने भी आशंका जताई थी कि अप्रैल में शून्य बिक्री होने वाली है. उन्होंने कहा था "कुछ असामान्य चीजें घटित होंगी. उदाहरण के लिए, ऐसा कभी नहीं हुआ है कि साल में कोई महीना ऐसा हो जब ऑटोमोबाइल की बिक्री शून्य रही होगी. अप्रैल एक ऐसा महीना होने जा रहा है."

हालांकि इस लॉकडाउन के दौरान कंपनी ने अपने कारों का निर्यात जारी रखा. कंपनी ने बताया कि सरकार द्वारा जारी सुरक्षा की सभी गाइडलाइन को पूरा करते हुए मूंदड़ा बंदरगाह से 632 कारों का निर्यात किया गया है.

ये भी पढ़ें

Jeep Grand Compass अब आएगी 7 सीटर ऑप्शन में, इन गाड़ियों से होगा मुकाबला कार चलाते समय अक्सर ये गलतियां पड़ सकती हैं, फ्यूल की खपत के साथ गाड़ी को हो सकता नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा
EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा
TVS Radeon का नया अवतार लॉन्च, कीमत देख खुश हो जाएंगे
TVS Radeon का नया अवतार लॉन्च, कीमत देख खुश हो जाएंगे
MG Windsor EV का नया Edition खास, पीछे बैठने वालों के लिए Rear Screen
MG Windsor EV का नया Edition खास, पीछे बैठने वालों के लिए Rear Screen
VLF Strada स्कूटर लॉन्च, फीचर्स और रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान
VLF Strada स्कूटर लॉन्च, फीचर्स और रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget