एक्सप्लोरर

लॉकडाउन इफेक्ट: ऑटो इंडस्ट्री को प्रतिदिन 2,300 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ- संसदीय समिति

रिपोर्ट के अनुसार ऑटो सेक्टर में नियुक्तियां लगभग रूकी हुई हैं. इसके अलावा 286 वाहन डीलरों की दुकानें बंद हो गई हैं. उत्पादन में कटौती का कल-पुर्जे बनाने वाले उद्योग पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है. इससे सबसे ज्यादा असर उन छोटे कारोबारियों (एमएसएमई) पर पड़ा है, जो वाहन के उपकरण बनाने के काम में लगे थे.

नई दिल्ली: संसद की एक समिति ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी और उसकी रोकथाम के लिए लगाए गए लॉकडाउन से ऑटो इंडस्ट्री को प्रतिदिन 2,300 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ और इस सेक्टर में करीब 3.45 लाख लोगों की नौकरियां जाने का अंदेशा है. समिति ने मंगलवार को अपनी रिपोर्ट राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू को सौंपी. तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) सांसद केशव राव की अध्यक्षता वाली वाणिज्य पर संसद की स्थायी समिति ने वाहन क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने के लिए कुछ उपायों का भी सुझाव दिया है. इसमें मौजूदा भूमि और श्रम कानूनों में बदलाव शामिल हैं.

3.45 लाख रोजगार के नुकसान का अनुमान समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा, "समिति को वाहन उद्योग के संठनों ने सूचित किया कि सभी प्रमुख मूल कलपुर्जे, उपकरण विनिर्माताओं (ओईएम) ने कम उत्पादन और वाहनों की बिक्री कम होने से अपने उत्पादन में 18 से 20 प्रतिशत की कमी की है. इससे ऑटो सेक्टर में रोजगार की स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ा और सेक्टर में करीब 3.45 लाख रोजगार के नुकसान का अनुमान लगाया गया है."

छोटे कारोबारियों पर पड़ा बुरा असर रिपोर्ट के अनुसार ऑटो सेक्टर में नियुक्तियां लगभग रूकी हुई हैं. इसके अलावा 286 वाहन डीलरों की दुकानें बंद हो गई हैं. उत्पादन में कटौती का कल-पुर्जे बनाने वाले उद्योग पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है. इससे सबसे ज्यादा असर उन छोटे कारोबारियों (एमएसएमई) पर पड़ा है, जो वाहन के उपकरण बनाने के काम में लगे थे.

हर दिन करीब 2,300 करोड़ रुपये का हुआ नुकसान समिति ने कहा, "ऑटो इंडस्ट्री ऑर्गनाइजेशंस की सूचना के अनुसार कोरोना वायरस महामारी और उसकी रोकथाम के लिए लगाए गए लॉकडाउन से वाहन ओईएम में उत्पादन रूक गया. इससे ऑटो सेक्टर को प्रतिदिन करीब 2,300 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ. संसद की समिति ने यह भी कहा कि वास्तविक प्रभाव इस बात पर निर्भर करता है कि लॉकडाउन की अवधि कब तक रहती है और कोरोना वायरस संकट की स्थिति कैसी रहती है.

हो सकती है दो साल की बड़ी गिरावट रिपोर्ट के अनुसार संकट को देखते हुए यह आशंका है कि ऑटो इंडस्ट्री में कम-से-कम दो साल बड़ी गिरावट रह सकती है. इससे क्षमता का कम उपयोग होगा, पूंजी व्यय कम होगा, कंपनियों के दिवालिया होने और पूरे ऑटो सेक्टर में नौकरियों पर प्रतिकूल असर रहने की आशंका है.

ये भी पढ़ें

अगर आपकी कार दे रही है कम माइलेज, तो अपनाएं ये आसान टिप्स भारत में लॉन्च हुए Eeve के दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें बाजार में किसे देंगे टक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 लाख तक कीमत और शानदार बूट स्पेस, ये हैं गजब की सेडान कारें
10 लाख तक कीमत और शानदार बूट स्पेस, ये हैं गजब की सेडान कारें
शुरू हो गई टेस्ला की बुकिंग! कितने रुपये देकर कर सकते हैं बुक
शुरू हो गई टेस्ला की बुकिंग! कितने रुपये देकर कर सकते हैं बुक
Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें

वीडियोज

Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget