एक्सप्लोरर

Lockdown car care tips: लॉक डाउन के दौरान अपनी कार का रखें खास ख्याल, इन आसान उपायों का करें इस्तेमाल

लॉकडाउन के चलते ज्यादातर लोग कारें नहीं चला रहे हैं. ऐसे में खड़ी गाड़ी में ज्यादा दिक्कतें आती हैं इसलिए हम आपको कुछ काम के टिप्स बता रहे हैं.

कोरोना महामारी के चलते देश में लगभग हर जगह लॉक डाउन लगा हुआ है. इस लॉकडाउन के चलते लोगों का घर से निकलना बेहद काम हो गया है. जिसके चलते लोग कार समेत अपने अन्य वाहन का भी बेहद कम उपयोग कर रहे हैं. ज्यादा दिनों तक एक जगह एक ही स्थिति में खड़ी कार खराब हो सकती है, ऐसे में हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप लॉकडाउन के दौरान अपनी कार का बेहतर ख्याल रख सकते हैं.

बैटरी का रखे खास ख्याल  

लंबे समय तक यदि आप अपनी कार का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो उसकी बैटरी डिस्चार्ज हो सकती है जिसके बाद उसे स्टार्ट करने में परेशानी उठानी पड़ जाएगी. हफ्ते में एक से दो बार कार को स्टार्ट करते रहें. आप दस से पंद्रह मिनट तक कार को स्टार्ट रख सकते हैं और इस दौरान कार के एसी और लाइट भी ऑन रखें. इस से आपकी कार की बैटरी चार्ज रहेगी. साथ ही समय-समय पर कार के रेडिएटर के साथ लगे फैन की जांच जरूर करें, अगर फैन खराब होगा या ठीक से काम नहीं आकर रहा है तो उसे ठीक करवा लें, क्योंकि यह चलती गाड़ी में एक दम से रुक जाता है जिसकी वजह से आपकी कार बंद पड़ सकती है.

टायरों में हवा चेक करते रहें 

लंबे समय तक एक ही जगह पर खड़े होने से कार के टायरों की हवा धीरे धीरे काम होने लगती है और इसमें फ्लैट स्पॉट बनने लगते हैं. आप जब दोबारा इन टायरों में हवा भरते हैं तो भी ये फ्लैट स्पॉट बने रहते है और कार चलाने के दौरान वाईब्रैशन का अनुभव होता है. इस से बचने के लिए आप कार के टायरों में ज्यादा हवा रखें और समय समय पर इसका प्रेशर चेक करते रहें. इससे टायरों का जमीन के संपर्क में आने वाला हिस्सा कम रहेगा और टायर पर फ्लैट स्पॉट बनने के चांस कम रहेंगे. या फिर आप समय समय पर घर के आस पास कुछ दूरी तक कार को चला सकते हैं.  

फ्यूल टैंक को फुल रखें 

यदि आप अपनी कार लंबे समय के लिए खड़ी करने वाले हैं तो पहले उसका फ्यूल टैंक फुल करा दें. इससे कार के फ्यूल टैंक में नमी नहीं पकड़ेगी और जंग नहीं लगेगा. साथ ही आपको अपनी कार का इंजन ऑयल भी बदल लेना चाहिए. क्योंकि लंबे समय तक इस्तेमाल न किये जाने पर पुराना ऑयल इंजन को नुकसान पहुंचा सकता है. 

गैराज या छांव में रखें कार 

लंबे समय तक सूरज की रोशनी के सम्पर्क से आपकी कार का पेंट खराब हो सकता है. इसलिए गाड़ी खड़ी करने के लिए घर में बना गैराज सबसे बेहतर जगह होती है. लेकिन अगर आपके घर में गैराज की सुविधा नहीं है, तो आप जहां भी अपनी गाड़ी खड़ी कर रहे हैं उसे कवर से ढक कर ही रखें. जब आप अपनी कार कुछ हफ्तों के लिए खड़ी करने वाले हैं, ऐसे में उसे धोकर, अच्छे से साफ करके रखना चाहिए. ऐसा नहीं करने पर कार का पेंट खराब हो सकता है.

कार को गियर में डालकर रखें 

अगर कोई वाहन (Car) लंबे समय तक पार्क किया जाता है तो हैंडब्रेक जाम होने की संभावना होती है. इसलिए आप अपनी कार में हैंडब्रेक न लगाकर कार को गियर में डालकर रखें. कार लंबे समय तक खड़ी रखनी हो, तो सुनिश्चित करें कि कार ढलान पर पार्क न हो. अगर ऐसा करना जरूरी ही है, तो हैंड ब्रेक लगाकर रखने की जगह टायर स्टॉपर को लगाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें 

मई में इन कॉम्पेक्ट हैचबैक कारों पर मिल रहा है 40 हजार तक का डिस्काउंट

ताउते तूफान के बाद मुंबई में डूबा 'बार्ज P305' जहाज, 171 लोगों की जानकारी उपलब्ध नहीं, 146 को बचाया गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इतनी पावर किसी कॉम्पैक्ट SUV में नहीं, Tata Sierra EV ने लॉन्च होते ही मचाया धमाल
इतनी पावर किसी कॉम्पैक्ट SUV में नहीं, Tata Sierra EV ने लॉन्च होते ही मचाया धमाल
BMW, TVS और MG का फुल फॉर्म जानते हैं? 90% लोग नहीं जानते इसका मतलब
BMW, TVS और MG का फुल फॉर्म जानते हैं? 90% लोग नहीं जानते इसका मतलब
भारत में एक साथ काम करेंगे Honda और Nissan, सामने आया बड़ा मास्टर प्लान
भारत में एक साथ काम करेंगे Honda और Nissan, सामने आया बड़ा मास्टर प्लान
Access 125 या Jupiter 125? मानसून से पहले जान लें कौन है बेहतर
Access 125 या Jupiter 125? मानसून से पहले जान लें कौन है बेहतर

वीडियोज

India's fastest SUV is here at just Rs.18.17 lakh. Tata Sierra EV Full Review
Sairaab: Ishan ने लौटाया Nayanika का खोया मुस्कुराना, 'Sairaab' में शुरू हुई नई कहानी!
Skoda Kodiaq RS 2026 India review | #skoda #skodakodiaqrs #autolive
Tata Sierra EV vs Mahindra BE6 | Auto Live #tatasierraev #mahindrabe6 #sierra
Delhi की नई EV Policy 2026 लागू! अब Petrol Bike और Auto होंगे बंद? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिंधु जल पर भारत ने दिखाई आंख तो PAK में हाहाकार, घुटनों पर आयी शहबाज सरकार, नई दिल्ली से की ये अपील
सिंधु जल पर भारत ने दिखाई आंख तो PAK में हाहाकार, घुटनों पर आयी शहबाज सरकार, नई दिल्ली से की ये अपील
ट्रंप की इमिग्रेशन पॉलिसी को झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता पर आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द
ट्रंप की इमिग्रेशन पॉलिसी को झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता पर आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द
बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप यादव ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, वीणा मानवी को बनाया प्रत्याशी
बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप यादव ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, वीणा मानवी को बनाया प्रत्याशी
हार्दिक पांड्या का बड़ा कदम, मुंबई छोड़ हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट; चौंका देगी वजह 
हार्दिक पांड्या का बड़ा कदम, मुंबई छोड़ हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट; चौंका देगी वजह 
Monday BO Collection: मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
Explained: जस्टिस एस मुरलीधरन कौन हैं? भारत में समलैंगिकता को अपराधमुक्त करने से लेकर गाजा तक... क्या-क्या कमाल किए?
जस्टिस एस मुरलीधरन कौन हैं? भारत में समलैंगिकता को अपराधमुक्त करने से लेकर गाजा तक बड़े कमाल
Operation Sindoor: '1000 पाकिस्तानी ड्रोन ने सिखाया सबक... जाते-जाते जनरल द्विवेदी ने बदल दी भारतीय सेना की पूरी War Strategy'
'1000 पाक ड्रोन ने सिखाया सबक... जाते-जाते जनरल द्विवेदी ने बदल दी भारतीय सेना की War Strategy'
कल से बदलने वाली हैं ये पांच चीजें, करोड़ों लोगों की जेब के ऊपर होगा सीधा असर
कल से बदलने वाली हैं ये पांच चीजें, करोड़ों लोगों की जेब के ऊपर होगा सीधा असर
Embed widget