एक्सप्लोरर

Lamborghini Urus S 2023: आज पेश होगी लेम्बोर्गिनी उरुस एस, इसे टक्कर देने के लिए पहले से मौजूद हैं ये कारें

Upcoming Lamborghini Car: 2023 लेम्बोर्गिनी यूरस एस का मुकाबला फेरारी रोमा, बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी, एस्टन मार्टिन डीबी 11, फेरारी एफ8 ट्रिबूटो, एस्टन मार्टिन डीबीएक्स जैसी गाड़ियों से होगा.

Lamborghini Luxury Car: लग्जरी स्पोर्ट कार निर्माता कंपनी लेम्बोर्गिनी भारत में आज अपनी एक नई कार को पेश करने वाली है, जोकि कंपनी के पोर्टफोलियो में नया वेरिएंट होगा. जिसमें पहले की तुलना में काफी नए और शानदार फीचर्स देखने को मिल सकते हैं. इस नयी लग्जरी कार का मुकाबला फेरारी, बेंटले, एस्टन मार्टिन जैसी कंपनियों की कारों से होगा.

2023 लेम्बोर्गिनी यूरस एस डिजाइन

इस कार के डिजाइन की बात करें तो, ये यूरस परफॉर्मेंट के मुकाबले ज्यादा दमदार दिखती है. इसके फ्रंट बम्पर में बदलाव देखने को मिलेगा, साथ ही इसमें एक नया कार्बन फाइबर-पेंटेड बोनट दिया गया है, जिसमें मैट ब्लैक एयर वेंट्स देखने में काफी आकर्षक लगती हैं. इसके केबिन की बात करें तो, इसमें नए इंटीरियर ट्रिम्स और कलर विकल्प दिए गए हैं. नयी 2023 यूरस एस में कार्बन फाइबर रूफ भी उपलब्ध है.


Lamborghini Urus S 2023: आज पेश होगी लेम्बोर्गिनी उरुस एस, इसे टक्कर देने के लिए पहले से मौजूद हैं ये कारें

2023 लेम्बोर्गिनी यूरस एस इंजन

इस कार के इंजन की बात करें तो, इसमें नया 4.0-L ट्विन-टर्बो 8 इंजन जो 6,000 rpm पर 657 BHP की अधिकतम पावर और 2,300-4,500 rpm के बीच 850 Nm हाइएस्ट टॉर्क देने वाला इंजन देखने को मिल सकता है. वहीं इसे 8 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (AMT) के साथ जोड़ा गया है. नयी उरुस एस, उरुस पर्फॉर्मेंट की तरह ही पावर फिगर बनाती है और पुरानी उरुस से लगभग 14 bhp ज्यादा है. वजन के मामले में भी ये यूरस एस परफॉर्मेंट से लगभग 47 किग्रा भारी है.

2023 लेम्बोर्गिनी यूरस एस स्पीड और कीमत

नयी उरुस एस 0-100 किमी/घंटे की स्पीड पकड़ने में 3.5 सेकंड का समय लेती है, जो परफॉर्मेंट के मुकाबले 0.2 सेकंड कम है. वहीं इसकी टॉप स्पीड 305 किमी/घंटे की है. इसमें लग्जरी कार में तीन ऑफ-रोड ड्राइविंग मोड (सब बिया, नेवे और टेरा) और तीन ड्राइविंग मोड (स्ट्राडा, स्पोर्ट और कोर्सा) दिए गए हैं. नई लेम्बोर्गिनी यूरस एस पहले से मौजूद यूरस परफॉर्मेंट के मुकाबले कम कीमत पर पेश की जा सकती है.


Lamborghini Urus S 2023: आज पेश होगी लेम्बोर्गिनी उरुस एस, इसे टक्कर देने के लिए पहले से मौजूद हैं ये कारें

इनसे होगा मुकाबला

2023 लेम्बोर्गिनी यूरस एस का मुकाबला फेरारी रोमा, बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी, फेरारी पोटोफिनो, एस्टन मार्टिन डीबी 11, फेरारी एफ8 ट्रिबूटो, बेंटले कॉन्टिनेंटल फ्लाइंग स्पुर, एस्टन मार्टिन डीबीएक्स जैसी गाड़ियों से होगा.

यह भी पढ़ें- BMW XM 50e: जल्द हो सकती है बीएमडब्ल्यू एक्सएम 50e की एंट्री, जानें इसमें क्या कुछ होगा खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RC और आधार कार्ड में नाम अलग-अलग, क्या पुलिस काट सकती है चालान?
RC और आधार कार्ड में नाम अलग-अलग, क्या पुलिस काट सकती है चालान?
इस कार ने किया 15 लाख का आंकड़ा पार, बंपर हुई है बिक्री
इस कार ने किया 15 लाख का आंकड़ा पार, बंपर हुई है बिक्री
माइलेज में कौन है नंबर-1? Sierra, Creta या नई Duster
माइलेज में कौन है नंबर-1? Sierra, Creta या नई Duster
कार में दिखने लगे चेक इंजन लाइट तो तुरंत करें यह काम, वरना आएगा मोटा खर्च
कार में दिखने लगे चेक इंजन लाइट तो तुरंत करें यह काम, वरना आएगा मोटा खर्च

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, भारत से विदा लेते समय कही ये बात
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, कही ये बड़ी बात
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget