एक्सप्लोरर

Rumble Sticker: जान बचाने का काम करती हैं सड़क पर मौजूद ये काली पीली पट्टियां, समझ लीजिये कैसे?

वैसे तो इनका रोल सड़क पर कहीं भी एक जैसा ही होता है, लेकिन हाइवे जैसी जगह पर ये रोल ज्यादा जरुरी हो जाता है. क्योंकि हाईवे पर चलने वाली गाड़ियों की संख्या और स्पीड दोनों ही काफी ज्यादा होती है.

Rumble Strip: हम डेली लाइफ में या कहीं आएं-जाएं तो हाइवे पर कुछ ऐसी चीजें देखते हैं, जिनके होने की वजह हमें नहीं पता होती. लेकिन वो होते बड़े काम की चीज हैं. ऐसी ही एक चीज है रंबल स्ट्रिप्स या रंबल स्टिकर. जिसे लगभग हर व्यक्ति ने कहीं आते-जाते देखा होगा, लेकिन ये सड़क पर क्यों होते हैं? इसकी वजह काफी कम लोगों को ही पता होती है. इसीलिए इस खबर में हम इसकी जानकारी देने जा रहे हैं.

स्पीड ब्रेकर भी कहते हैं

इन्हें अंग्रेजी में रंबल स्ट्रिप्स या रंबल स्टिकर कहा जाता है. लेकिन आम बोल चाल की भाषा में इन्हें स्पीड ब्रेकर कहा जाता है, जिसका सीधा मतलब हुआ स्पीड कम करने वाला. यानि इन्हें सडकों पर गाड़ियों की स्पीड को कम करने के लिए लगाया जाता है. ताकि संभावित दुर्घटना को टाला जा सके.

हाईवे पर निभाते हैं महत्वपूर्ण रोल

वैसे तो इनका रोल सड़क पर कहीं भी एक ही होता है, लेकिन हाइवे जैसी जगह पर ये रोल ज्यादा जरुरी हो जाता है. क्योंकि हाईवे पर चलने वाली गाड़ियों की संख्या और स्पीड दोनों ही काफी ज्यादा होती है. जिसकी वजह से दुर्घटना होने के चांस भी ज्यादा होते हैं.

कैसे बचाते हैं जान?

रंबल स्टिकर का प्रयोग संभावित दुर्घटना वाली जगहों पर किया जाता है. जैसे- अगर हाईवे पर दो लेन आगे जाकर आपसे में मिल रही हैं, तो इस पहले इनका प्रयोग किया जाता है. ताकि अगर किसी वजह से ड्राइवर इस पर ध्यान न दे पाए, तो इन स्टिकर से गुजरते ही उसका ध्यान रोड पर चला जाये. जिससे वो रोड पर लेन की स्थिति को समझकर सावधान हो जाए.

एक साथ इतने सारे क्यों लगाए जाते हैं?

रंबल स्टिकर इस तरह डिजाइन होते हैं कि इनके ऊपर से गुजरने पर गाड़ी में बैठे लोगों को कोई दिक्कत नहीं होती. अगर एक या दो की संख्या में लगाये जायेंगे. तो इनका पता भी नहीं चलेगा. इसलिए एक साथ काफी सारे लगाए जाते हैं जिससे जैसे ही गाड़ी इनके ऊपर से गुजरे, तो हल्का सा कंपन हो और ड्राइवर अलर्ट मोड़ में आ जाए.

कुछ जगहों पर दो या तीन ही होते हैं?

रंबल स्टिकर को जगह के अनुसार, कम या ज्यादा और उसी हिसाब से उसकी ऊंचाई भी रखी जाती है. जैसे हाईवे पर ज्यादा संख्या में कम ऊंचाई वाले, लेकिन घनी बस्ती में दो या तीन, लेकिन ज्यादा ऊंचाई वाले ताकि ये गाड़ियों की स्पीड को नियंत्रण में रख सकें.

यह भी पढ़ें- Car Under 4 Lakh: इतने में तो एक अच्छी स्पोर्ट्स बाइक नहीं आएगी, जितने में इन कारों के मालिक बन जायेंगे आप, तस्वीरें देख लीजिये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट
Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट
दिल्ली की सभी लोक अदालतों में नहीं निपटेगा चालान, कैसे जानें सही कोर्ट?
दिल्ली की सभी लोक अदालतों में नहीं निपटेगा चालान, कैसे जानें सही कोर्ट?
हाईवे पर काम न आए इमरजेंसी नंबर तो कहां करें शिकायत, तुरंत मिलेगी राहत
हाईवे पर काम न आए इमरजेंसी नंबर तो कहां करें शिकायत, तुरंत मिलेगी राहत
Hyundai और Honda का धमाका, जल्द आ रही 500km रेंज वाली 2 सस्ती EV
Hyundai और Honda का धमाका, जल्द आ रही 500km रेंज वाली 2 सस्ती EV

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget