एक्सप्लोरर

Sunroof Cars: सनरूफ वाली कार 'मजा ही नहीं, सजा भी देती है', जान लीजिये कैसे?

सनरूफ कार जितनी दिखने में अच्छी लगती है सुरक्षा के मामले में उतनी ही नुकसानदायक भी होती है. काफी लोग शौक के चलते अपनी नॉर्मल कार में भी आफ्टर मार्केट इसे लगवा लेते हैं.

Sunroof Disadvantage: कई लोगों को आजकल कार में दिया जाने वाला सनरूफ फीचर काफी पसंद आ रहा है. हालांकि ये कार में अनिवार्य तौर पर नहीं मिलता, अपनी पसंद के अनुसार मॉडल चुनने पर ही मिलता है. लेकिन सनरूफ कार लेने वाले ज्यादातर लोग इसके केवल एक पहलू को देखकर सनरूफ कार लेने का चुनाव कर लेते हैं. जबकि इसके दूसरे यानि नकारात्मक पहलू को जानना भी जरूरी होता है. ताकि भविष्य में होने वाले नुकसान से बचा जा सके आगे हम सनरूफ से जुडी जानकारी विस्तार से देने जा रहे हैं.

तीन प्रकार की होती है सनरूफ-

तीन तरह की होती है कारों में दी जाने वाली सनरूफ- टिल्टिंग सनरूफ, स्लाइडिंग सनरूफ और पैनोरमिक सनरूफ.

टिल्टिंग सनरूफ- जिस सनरूफ को खोलने या बंद करने के लिए उसमें लगे कांच की सतह को ऊपर या नीचे उठाया जाता है, उसे टिल्टिंग सनरूफ कहा जाता है.

स्लाइडिंग सनरूफ- ये सनरूफ खुलते या बंद होते समय इसमें लगी कांच की सतह आगे-पीछे की तरफ खिसकती है.

पैनोरमिक सनरूफ- पैनोरमिक सनरूफ गाड़ी के लगभग पूरे टॉप को कवर करता है.

सनरूफ के नुकसान 

सनरूफ फीचर ज्यादातर लग्जरी और प्रीमियम कारों में देखने को मिलता है. वहीं काफी लोग शौक के चलते अपनी नॉर्मल कार में भी आफ्टर मार्केट इसे लगवा लेते हैं, लेकिन सनरूफ कार जितनी दिखने में अच्छी लगती है सुरक्षा के मामले में उतनी ही नुकसानदायक भी होती है. क्योंकि किसी भी कार की छत को सुरक्षा के लिहाज से काफी मजबूत बनाया जाता है, जो सनरूफ लगने के बाद उतनी सुरक्षित नहीं रह जाती. जिससे किसी भी दुर्घटना के वक्त ज्यादा नुकसान हो सकता है. 

दुर्घटना की संभावना ज्यादा

इसके अलावा कई बार सनरूफ कार होने के चलते मौसम अच्छा होने पर या मन होने पर सनरूफ ओपन कर उससे बाहर निकल कर खड़े हो जाते हैं या बच्चों को खड़ा कर देते हैं. जोकि सही जगह का चुनाव न होने पर किसी दुर्घटना को अंजाम देने वाला होता है, साथ ही ट्रैफिक के बीच में ऐसा करने पर तगड़ा चालान भी कट सकता है. 

जेब पर पड़ती है भारी

दूसरी तरफ अगर आप नॉर्मल कार की जगह सनरूफ कार खरीदते हैं, तो आपकी जेब पर काफी भारी पड़ती है. इसके लिए आपको 50-70 हजार रुपये तक ज्यादा खर्च करने पड़ते हैं. वहीं अगर सनरूफ लगवाने के बाद कभी खराब हो जाती है या टूट जाती है. तब भी आपकी जेब को अच्छा खासा चूना लग जायेगा.
यह भी पढ़ें- Maruti Fronx: जल्द ही लॉन्च होगी मारुति सुजुकी फ्रोंक्स, इतनी होगी कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Electric Vehicle Fire: इलेक्ट्रिक वाहन में इस वजह से होती है ओवरहीटिंग, बढ़ जाता है आग लगने का खतरा
इलेक्ट्रिक वाहन में इस वजह से होती है ओवरहीटिंग, बढ़ जाता है आग लगने का खतरा
125cc से 350cc तक... कौन-सी बाइक देगी सबसे ज्यादा वैल्यू? खरीदने से पहले जान लें पूरा गणित
125cc से 350cc तक... कौन-सी बाइक देगी सबसे ज्यादा वैल्यू? खरीदने से पहले जान लें पूरा गणित
Petrol-Diesel छोड़ EV की ओर बढ़ रहे भारतीय, MG की इस नई टेक्नोलॉजी से बदलेगा ट्रेंड
Petrol-Diesel छोड़ EV की ओर बढ़ रहे भारतीय, MG की इस नई टेक्नोलॉजी से बदलेगा ट्रेंड
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी तो लगेगी लॉटरी, कंपनियों को देनी पड़ेगी ग्राहक को नई कार?
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी तो लगेगी लॉटरी, कंपनियों को देनी पड़ेगी ग्राहक को नई कार?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget