एक्सप्लोरर

EV Tips: गर्मी के मौसम में अपने इलेक्ट्रिक वाहन का रखें खास ख्याल, अपनाएं ये आसान टिप्स

कुछ EV में ऐसे फीचर्स होते हैं जो बैटरी का टेंपरेचर दिखाते हैं. इसलिए गाड़ी चलाने के तुरंत बाद बैटरी के गर्म होने पर उसे चार्ज करने से बचें. जब भी संभव हो, अपनी EV को रात के दौरान चार्ज करें.

EV Tips for Summer: जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, वैसे-वैसे आपको अपने इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की अच्छी तरह से देखभाल करना बहुत जरूरी है. इस मौसम की गर्मी किसी भी कार के लिए बहुत ज्यादा घातक हो सकती है, चाहे वह फ्यूल से चलने वाली कार हो, इलेक्ट्रिक हो या हाइब्रिड, क्योंकि चिलचिलाती धूप गाड़ी के कई पार्ट्स को नुकसान पहुंचा सकती है, जिससे समय के साथ-साथ गाड़ी की परफार्मेंस भी कम हो जाती है. यहां गर्मियों में ईवी के मेंटेनेंस के लिए कुछ खास टिप्स दिए गए हैं. जिससे आपका इलेक्ट्रिक वाहन इस मौसम में बिना किसी परेशानी के आराम से चलता रहे. 

छाया में पार्किंग

जब भी संभव हो, अपने इलेक्ट्रिक वाहन को छायादार जगह या गैरेज में पार्क करें ताकि कूलिंग की जरूरत कम करके पॉवर की बचत हो सके. गाड़ी को सीधे धूप में पार्क करने से बचें, क्योंकि सीधे धूप के संपर्क में आने से बैटरी पैक गर्म हो सकता है, जिससे इसकी एफिशिएंसी और लाइफ कम होने की संभावना है.

बैटरी मैनेजमेंट 

ऑटोमोटिव एक्सपर्ट्स के अनुसार, बैटरी के हेल्थ को बनाए रखने के लिए अपने इलेक्ट्रिक वाहन के चार्ज को 20 प्रतिशत से 80 प्रतिशत के बीच रखने की सलाह दी जाती है. यह खास तौर से गर्म मौसम में महत्वपूर्ण है, क्योंकि लंबे समय तक चार्ज करने से बैटरी का तापमान बढ़ सकता है, जैसा कि मोबाइल फोन के साथ होता है. गर्मियों के दौरान लंबे समय तक चार्ज करने से बैटरी खराब हो सकती है और समय के साथ इसका परफॉर्मेंस कम हो सकता है. 

प्रीकंडीशनिंग

कई इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) प्रीकंडीशनिंग फीचर से लैस होते हैं, जिससे आपको कार में बैठने से पहले कार के केबिन को ठंडा करने की सुविधा मिलती है. यह बैटरी के टेंशन को कम करता है जब आप गाड़ी चलाते हैं आपको एक आरामदायक ड्राइव एक्सपीरियंस मिलता है. 

विंडो शेड्स का उपयोग करें

लंबी यात्रा के लिए, विंडो शेड्स एक प्रोटेक्टर के रूप में काम कर सकते हैं. यह सूरज की किरणों को अंदर आने से रोकने और इंटीरियर को ठंडा रखने में मदद कर सकता है.

टायर प्रेशर 

शानदार परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी के लिए टायर का उचित प्रेशर बनाए रखना महत्वपूर्ण है, खासकर गर्मी के मौसम में. क्योंकि गर्म तापमान में, टायर के अंदर की हवा फैल सकती है, जिससे ओवरइन्फ्लेशन हो सकता है, जबकि कम हवा वाले टायर ज्यादा गर्मी पैदा कर सकते हैं, जिससे एफिशिएंसी कम हो जाती है. इसलिए, यह सुनिश्चित करें कि आपके ईवी का टायर प्रेशर हमेशा मेंटेन रहे. 

चार्ज करने की आदतें

कुछ EV में ऐसे फीचर्स होते हैं जो बैटरी का टेंपरेचर दिखाते हैं. इसलिए गाड़ी चलाने के तुरंत बाद बैटरी के गर्म होने पर उसे चार्ज करने से बचें. जब भी संभव हो, अपनी ईवी को रात के ठंडे समय के दौरान चार्ज करें. यह आदत दिन की चरम गर्मी के दौरान चार्ज करने की तुलना में आपके इलेक्ट्रिक वाहन की बैटरी पर टेंशन को कम करने में मदद कर सकती है.

यह भी पढ़ें -

सिट्रोएन ने यूरोप स्पेक नई C3 एयरक्रॉस एसयूवी से उठाया पर्दा, जानिए स्पेसिफिकेशन से जुड़ी डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आ रही है नई Fortuner, लुक से फीचर्स तक सब नया
आ रही है नई Fortuner, लुक से फीचर्स तक सब नया
बॉलीवुड में किस सितारे के पास है सबसे सुरक्षित कार? चौंका देगा नाम
बॉलीवुड में किस सितारे के पास है सबसे सुरक्षित कार? चौंका देगा नाम
Renault Duster Hybrid vs Rivals, कीमत और माइलेज में कौन आगे?
Renault Duster Hybrid vs Rivals, कीमत और माइलेज में कौन आगे?
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रीय एकता दिवस इस बार होगा भव्य, वंदे मातरम पर दिखेगी झांकी, 25 हजार लोग होंगे शामिल
राष्ट्रीय एकता दिवस इस बार होगा भव्य, वंदे मातरम पर दिखेगी झांकी, 25 हजार लोग होंगे शामिल
बिहार MLC चुनाव: किस सीट से कौन लड़ रहा? पार्टी और उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
बिहार MLC चुनाव: किस सीट से कौन लड़ रहा? पार्टी और उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
दशहरे के मंच से तीखे सियासी तीर: पीएम मोदी बोले- राष्ट्र के दुश्मन, अखिलेश ने कहा- 'BJP को खत्म...'
दशहरे के मंच से तीखे सियासी तीर: पीएम मोदी बोले- राष्ट्र के दुश्मन, अखिलेश ने कहा- 'BJP को खत्म'
इतिहास रचने के करीब भुवनेश्वर कुमार, IND-NZ टी20 सीरीज में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
इतिहास रचने के करीब भुवनेश्वर कुमार, IND-NZ टी20 सीरीज में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
PDA के साथ हिंदुत्व का दांव? 2027 के लिए अखिलेश ने रचा सियासी चक्रव्यूह
PDA के साथ हिंदुत्व का दांव? 2027 के लिए अखिलेश ने रचा सियासी चक्रव्यूह
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
Embed widget