एक्सप्लोरर

नई Kia Sonet बुक करने से पहले जानें कौन सा वेरिएंट देगा कितनी माइलेज, इन गाड़ियों को मिलेगी चुनौती

अगर आप नई Kia Sonet खरीदने की सोच रहे हैं और इसे बुक करने जा रहे हैं तो यहां हम आपको लीक रिपोर्ट के आधार पर बता रहे हैं कि यह कितना माइलेज देगी.

नई दिल्ली: इस समय कार बाजार में Kia Sonet को लेकर काफी चर्चा हो रही हैं. हाल ही में कंपनी ने इससे पर्दा उठाया था. लगातार इसके बारे में ख़बरें आ रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स और लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक नई Kia Sonet की माइलेज का खुलासा हुआ है. आइये जानते हैं नई Sonet का कौन सा वेरिएंट देगा कितनी माइलेज.

नई Kia Sonet की माइलेज का खुलासा

Kia ने नई Sonet को 3 इंजन ऑप्शन के साथ उतारा है, जिसमे एक स्मार्टस्ट्रीम 1.2-लीटर चार-सिलेंडर और शक्तिशाली 1.0 टी-जीडीआई (टबोचार्ज्‍ड गैसोलीन डायरेक्ट इंजेक्शन)- और एक 1.5-लीटर CRDi डीजल इंजन होगा. जोकि 5 स्पीड मैनुअल, 6 स्पीड मैनुअल, 6 स्पीड AT और 6 स्पीड iMT ऑप्शन के साथ मिलेंगे.

लीक रिपोर्ट के मुताबिक नई Sonet का 1.2-लीटर पेट्रोल वेरिएंट एक लीटर पेट्रोल में 18.4 किलोमीटर की माइलेज देगा. यह माइलेज ARAI के मुताबिक है. इसके अलावा Sonet का 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल (iMT) वेरिएंट 18.2 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज देगा. इसके अलावा कार का 1.5-लीटर डीजल वेरिएंट एक लीटर में 24.1 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज और इसका 6 AT वेरिएंट में 19 किलोमीटर प्रति लीटर मिलने की सम्भावना है. हांलाकि कंपनी की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है.

Kia मोटर्स ने नई Sonet में काफी प्रीमियम क्वालिटी दी है. अपने कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में नई Sonet का डिजाइन सबसे ज्यादा स्पोर्टी है. इसके फ्रंट में टाइगर नोज ग्रिल, स्किड प्लेट टर्बो शेप्ड देखने को मिलते है. इसके अलावा कार में क्राउन ज्वेल LED हेडलैंप्स , LED टेललैम्प्स, स्टाइलिश अलॉय व्हील्स, फ्लोटिंग रूफ ट्रेल और LED टेललैम्प्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

नई Sonet का इंटीरियर भी नए डिजाइन में है और इसमें कई नए फीचर्स भी दिए गये हैं. यूजर्स के लिए इसमें 10.25 इंच का कनेक्टेड पैनल टाइप HD टचस्क्रीन इंफोटेंटमेंट सिस्टम दिया है जोकि ऐंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कार प्ले को सपोर्ट करता है. इसमें BOSE के 7-स्पीकर्स के साथ सब-वूफर दिया है ताकि बेहतर साउंड मिलेग. Sonet में वेंटिलेटेड ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर सीटें दी हैं. यह एक कनेक्टेड कॉम्पैक्ट SUV भी है.

नई Sonet में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ EBD, ऑटो हेडलाइट, ब्रेक असिस्ट (BA), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर और हिल असिस्ट कंट्रोल (HAC) और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), जैसे फीचर्स दिए हैं

नई Sonet में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ EBD, ऑटो हेडलाइट, ब्रेक असिस्ट (BA), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर और हिल असिस्ट कंट्रोल (HAC) और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), जैसे फीचर्स दिए हैं.Kia Sonet को कंपनी के आंध्र प्रदेश के अनंतपुर प्लांट में मैन्युफैक्चर किया जा रहा है और इसी प्लांट से इसे दुनिया के अन्य देशों में एक्सपोर्ट किया जाएगा. यह मेड इन इंडिया कार है, इसलिए भारत के लिए खास भी है.

मारुति की ब्रेज़ा से होगी टक्कर

Kia की नई Sonet की टक्कर मारुति की ब्रेज़ा से होगी. हाल ही में ब्रेजा को BS6 इंजन के साथ भारत में उतारा है. इसकी कीमत 7.34 लाख रुपये से लेकर 11.40 लाख रुपये तक जाती है. ब्रेजा फेसलिफ्ट में अब BS6 कम्प्लायंट वाला 1.5-लीटर K-सीरीज पेट्रोल इंजन लगाया हैं, जो 103 bhp पावर और 138 Nm टॉर्क जेनरेट करता है. साथ ही यह इंजन 5-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ है, इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का भी ऑप्शन मिलता है.माइलेज की बात करें तो नई ब्रेजा का मैन्युअल वर्जन 17.03 kmpl की माइलेज देता है जबकि इसका ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन 18.76 kmpl की माइलेज देता है. माइलेज की बात करें तो नई ब्रेजा का मैन्युअल वर्जन 17.03 kmpl की माइलेज देता है जबकि इसका ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन 18.76 kmpl की माइलेज देता है.

यह पढ़ें 

इस फेस्टिव सीजन में आ सकती है मारुति की नई फेसलिफ्ट Swift, हुंडई से होगा आमना-सामना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा
EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा
TVS Radeon का नया अवतार लॉन्च, कीमत देख खुश हो जाएंगे
TVS Radeon का नया अवतार लॉन्च, कीमत देख खुश हो जाएंगे
MG Windsor EV का नया Edition खास, पीछे बैठने वालों के लिए Rear Screen
MG Windsor EV का नया Edition खास, पीछे बैठने वालों के लिए Rear Screen
VLF Strada स्कूटर लॉन्च, फीचर्स और रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान
VLF Strada स्कूटर लॉन्च, फीचर्स और रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget