एक्सप्लोरर

Kia Sonet Aurochs Edition: लॉन्च हो गया किआ सोनेट का नया Aurochs Edition, मुकाबले के लिए पहले से मौजूद हैं ये गाड़ियां

Kia New Edition: इसका मुकाबला बाजार में पहले से मौजूद हुंडई वेन्यू, महिंद्रा एक्सयूवी300, टाटा नेक्सन, मारुति सुजुकी ब्रेजा, मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स, रेनॉ किगर और निसान मैग्नइट जैसी गाड़ियों से होगा.

Kia Car: किआ ने भारत में सोनेट के नए एडिशन Aurochs को लॉन्च कर दिया है. ये नया एडिशन पहले से मौजूद एचटीएक्स वेरिएंट पर बेस्ड है और इसे लाइनअप में एचटीएक्स और एचटीएक्स प्लस के बीच में रखा जायेगा.

किआ सोनेट औरोक्स कीमत

किआ ने अपने इस नए वेरिएंट को चार एडिशन में पेश किया है, जिसकी कीमत 11.85 लाख रुपये से लेकर 13.45 लाख रुपये एक्स-शोरूम तक है.

किआ सोनेट औरोक्स डिजाइन

किआ सोनेट के इस नए एडिशन में कुछ कॉस्मिक अपडेट्स के साथ पेश किया गया है. जिसमें मस्कुलर फ्रंट, रियर स्किड प्लेट्स, डोर सिल्स, सेंटर व्हील कैप्स और फ्रंट बम्पर पर टंगेरिन इंसर्ट्स देखने को मिलते हैं. इसके अलावा इस एसयूवी में टंगेरिन एक्सेंट में औरोक्स बैजिंग भी देखने को मिलती है. इसे चार कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, जिसमें औरोरा ब्लैक पर्ल, स्पार्कलिंग सिल्वर, ग्रेविटा ग्रे और ग्लेशियर वाइट पर्ल हैं.

किआ सोनेट औरोक्स इंटीरियर फीचर्स

नए एडिशन के केबिन फीचर्स की बात करें तो, इसमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिलता. ये मौजूद वेरिएंट के सामान ही है. जिसमें एंड्राइड और ऐपल कारप्ले कनेक्टिविटी वाला 8.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, आटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, ऑटोमेटिक एलईडी हैडलैंप्स, सनरूफ, क्रूज कंट्रोल और रियर एसी वेंट्स मौजूद हैं.

किआ सोनेट औरोक्स सेफ्टी फीचर्स

इस नए एडिशन में सेफ्टी फीचर के तौर पर चार एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, सभी सीट्स के लिए थ्री पॉइंट सीटबेल्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

किआ सोनेट औरोक्स इंजन

नए किआ सॉनेट औरोक्स एडिशन में 1.0l टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 120hp की पावर और 172Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. वहीं दूसरा 1.5l टर्बो डीजल इंजन जो 116hp की पावर और 250Nm का टॉर्क देने में सक्षम है. दोनों इंजन को 6-स्पीड iMT के साथ जोड़ा गया है.

इनसे होगा मुकाबला

इसका मुकाबला बाजार में पहले से मौजूद हुंडई वेन्यू, महिंद्रा एक्सयूवी300, टाटा नेक्सन, मारुति सुजुकी ब्रेजा, मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स, रेनॉ किगर और निसान मैग्नइट जैसी गाड़ियों से होगा.

यह भी पढ़ें- 3 नई इलेक्ट्रिक एसयूवी लाने की तैयारी कर रही है फॉक्सवैगन, सबसे पहले आएगी टिगुआन ईवी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इन कारों पर अभी चल रहा जबरदस्त ऑफर, मिल रहा बंपर डिस्काउंट
इन कारों पर अभी चल रहा जबरदस्त ऑफर, मिल रहा बंपर डिस्काउंट
FASTag Annual Pass हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं, जानें क्यों?
FASTag Annual Pass हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं, जानें क्यों?
ई-रिक्शा और ई-बस का बढ़ता क्रेज, क्या वाकई बच रहे हैं आपके पैसे?
ई-रिक्शा और ई-बस का बढ़ता क्रेज, क्या वाकई बच रहे हैं आपके पैसे?
अब नोएडा में आसानी से चार्ज होगी इलेक्ट्रिक कार, जानें कहां-कहां बनेंगे स्टेशन?
अब नोएडा में आसानी से चार्ज होगी इलेक्ट्रिक कार, जानें कहां-कहां बनेंगे स्टेशन?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget