एक्सप्लोरर

Kia EV6 Booking: किआ ईवी6 खरीदने का मन हो तो फटाफट कर डालिए बुक, फिर शुरू हो गई बुकिंग

Kia EV6 Rivals: किआ की इस इलेक्ट्रिक कार का मुकाबला ऑडी क्यू5, ऑडी ए6, वॉल्वो एक्ससी40, वॉल्वो एक्ससी60, वॉल्वो एक्ससी40 रीचार्ज, बीएमडब्लू एक्स3, मर्सिडीज-बेंज जीएलई जैसी लग्जरी कारों से होता है.

Kia EV6: किआ ने अपनी इलेक्ट्रिक कार किआ ईवी6 की डिमांड के चलते इसकी बुकिंग को फिर से ओपन कर दिया है, जिससे नए ग्राहक इसे बुक कर सकें. NCAP में 5-स्टार रेटिंग प्राप्त करने वाली किआ की इस कार के केवल 100 यूनिट्स की बिक्री की जानी थी, लेकिन कंपनी को पहले से ही इसके 432 यूनिट्स की बुकिंग मिल चुकी है. बाबजूद इसके कंपनी को इसकी बुकिंग री-ओपन करनी पड़ी. इसके अलावा कंपनी 44 शहरों में 60 आउटलेट्स खोलने और 150W हाई-स्पीड चार्जर नेटवर्क की भी तैयारी कर रही है.

किआ ईवी6 डिजाइन 

कंपनी ने अपनी इस कार को E-GMP प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है, जो खास इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए ही बनाया गया है. इसे डिजिटल टाइगर फेस वाला मस्कुलर बोनट दिया गया है. इसके अलावा स्लीक ग्रिल, डीआरएल के साथ एलईडी हेडलाइट्स और रेक्ड विंडशील्ड, वहीं  कार के किनारों पर ब्लैक-आउट पिलर, इंडिकेटर-माउंटेड ओआरवीएम के साथ 19-इंच के अलॉय व्हील भी मौजूद हैं. ये इलेक्ट्रिक कार पांच कलर (मूनस्केप, स्नो व्हाइट पर्ल, रनवे रेड, ऑरोरा ब्लैक पर्ल और याच ब्लू) में बुक की जा सकती है.

पावर ट्रेन

किआ ईवी6 में 77.4kWh के सिंगल पावर ट्रेन के साथ दो वेरिएंट में बुक की जा सकती है. जिसकी ARAI सर्टिफाइड रेंज 708 किमी है. जिसमें पहला, रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट जो इसे 229bhp की पावर और 350Nm का टॉर्क की पावर देता है और दूसरा, आल व्हील ड्राइव जो 229bhp की पावर और 350Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. ये इलेक्ट्रिक कार केवल 5.2 सेकंड में 0-100 किमी/घंटे की स्पीड पकड़ने में सक्षम है और इसकी टॉप-स्पीड 192 किमी/घंटा की है.

किआ ईवी6 फीचर्स

इस इलेक्ट्रिक कार में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो, इसमें 12.3 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 8-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, ऐपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ 12.3 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जर, ADAS फीचर्स, ऑल व्हील डिस्क ब्रेक, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट, हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल के साथ-साथ स्मार्ट पावर टेलगेट भी है.

किआ ईवी6 कीमत

इस कार के रियर व्हील वेरिएंट कीमत 60.95 लाख रुपये और इसके आल व्हील ड्राइव की कीमत 65.95 लाख रुपये एक्सशोरूम है.

इनसे होता है मुकाबला

किआ की इस इलेक्ट्रिक कार का मुकाबला ऑडी क्यू5, ऑडी ए6, वॉल्वो एक्ससी40, वॉल्वो एक्ससी60, वॉल्वो एक्ससी40 रीचार्ज, बीएमडब्लू एक्स3, मर्सिडीज-बेंज जीएलई जैसी लग्जरी कारों से होता है.

यह भी पढ़ें- KTM 390 Adventure X: आ गया केटीएम टूरर बाइक का किफायती वर्जन, इनसे होगा मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक

वीडियोज

CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget